एक्सप्लोरर

बॉर्डर पार करते किसी भी शख्स को गोली मार सकते हैं आर्मी के जवान? जान लीजिए नियम

भारत की कुछ सीमाएं सबसे ज्यादा सेंसटिव हैं, जहां से अवैध घुसपैठ का खतरा बना रहता हैं. इसमें सबसे ज्यादा संवेदनशील पाकिस्तान और बांग्लादेश से मिलने वाला बॉर्डर है.

आपने भारत-पाकिस्तान या फिर भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर अवैध घुसपैठ की खबरें तो सुनी ही होंगी. कई बार घुसपैठियों को गिरफ्तार किया जाता है तो कई बार सेना के जवान उन्हें गोली मारकर ढेर कर देते हैं. इसमें सबसे ज्यादा घुसपैठ पाकिस्तान और बांग्लादेश बॉर्डर से ही होती हैं, जहां सेना के जवान हमेशा चौंकन्ना रहते हैं और घुसपैठियों पर नजर बनाए रखते हैं. अब सवाल यह है कि क्या सेना के जवान बॉर्डर पार करने वाले किसी भी शख्स को गोली मार सकते हैं? इसको लेकर नियम क्या है? चलिए जानते हैं... 

भारत सात देशों के साथ अपनी जमीनी सीमाओं को साझा करता है. इनमें पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल हैं. इसके अलावा भारत की समुद्री सीमाएं श्रीलंका और मालदीव के साथ मिलती हैं. भारत के लगभग सभी बॉर्डर पर सेना के जवान तैनात रहे हैं, जो अवैध घुसपैठ को तो रोकते ही हैं साथ ही सीमाओं की सुरक्षा भी करते हैं. हालांकि, कुछ सीमाएं सबसे ज्यादा सेंसटिव हैं, जहां से अवैध घुसपैठ का खतरा बना रहता हैं. इसमें सबसे ज्यादा संवेदनशील पाकिस्तान से मिलने वाला बॉर्डर है.

क्या है नियम?

पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर सबसे ज्यादा घुसपैठ का खतरा बना रहता है. ऐसे में इन देशों के साथ मिलने वाली सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को दी गई है. दोनों देशों से मिलने वाली सीमाओं पर अगर कोई घुसपैठ होती है तो सेना के जवान घुसेपैठियों को वापस जाने की चेतावनी देते हैं. इसके बाजवूद अगर वे नहीं रुकते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाता है. हालांकि, चेतावनी के दौरान गोलीबारी करने वाले या फिर हथियार लेकर अवैध तरीके से बॉर्डर पार करने वालों को तुरंत गोली मारने का अधिकार भी सेना के जवानों के पास रहता है. 

चीन सीमा पर क्यों नहीं चलती गोली?

अब आप सोच रहे होंगे कि घुसपैठियों को गोली मारने का आदेश क्या सिर्फ पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर ही है? क्योंकि बीते कुछ सालों में चीन सीमा पर भी गतिरोध की कई खबरें सामने आई हैं, लेकिन वहां कभी गोलीबारी नहीं हुई. बता दें, भारत और चीन के बीच ऐसा एक समझौते के तहत किया जाता है. दोनों ही देशों ने सीमाओं की निगरानी के लिए मापदंड तय किए हैं. इसके तहत किसी भी परिस्थिति में दोनों ओर से गोली नहीं चलाई जाएगी. आपने देखा होगा जब भी चीन सीमा पर गतिरोध की खबर आती है तो सेना के जवानों के बीच झड़प ही होती है. वहां गोली नहीं चलती है. जबकि पाकिस्तान के साथ ऐसा कोई समझौता नहीं है. 

नेपाल, भूटान और म्यांमार सीमा पर क्या होता है?

अब सवाल है कि क्या नेपाल, भूटान और म्यांमार सीमा पर चेकिंग नहीं होती? दरअसल, इन देशों में लोग आसानी से एक-दूसरे के देश में जा सकते हैं. इसके पीछे इन देशों के साथ समझौता है. हालांकि, इन देशों के साथ भी मिलने वाली सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाती है और यहां पर भी जवानों की तैनाती होती है. इन सीमाओं से सबसे ज्यादा खतरा तस्करी का होता है, ऐसे में सेना के जवान और पुलिस इन बॉर्डर पर तस्करों पर खास नजर रखती है.  

यह भी पढ़ें: क्या स्पेशल फोर्सेस में जबरदस्ती खिलाया जाता है कच्चा मांस? जान लीजिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget