एक्सप्लोरर

अमेरिका-यूरोप की तरह क्या भारत में भी बेच सकते हैं 'ब्रेस्ट-मिल्क', जानिए इससे कितनी होती है कमाई?

Can Breast Milk Sell In India: भारत में छोटे बच्चे के लिए मां का दूध ही उसकी जिंदगी होती है, लेकिन अब कई देशों ने इसे बिजनेस बना लिया है. क्या बाकी देशों की तरह भारत में भी इसका बिजनेस हो सकता है.

ब्रेस्ट मिल्क यानि मां का दूध एक नवजात बच्चे के लिए सबसे ज्यादा पौष्टिक आहार होता है. डॉक्टर्स का ऐसा मानना है कि छह महीने तक बच्चे को सिर्फ मां का दूध ही देना चाहिए. लेकिन दुनिया में ब्रेस्ट मिल्क का इस्तेमाल सिर्फ बच्चे की खुराक पूरा करने के लिए ही नहीं बल्कि इसे भी बिजनेस का एक हिस्सा बना दिया गया है. बहुत से देश में महिलाएं इसे बेच रही हैं और मोटी कमाई कर रही हैं. अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में ब्रेस्ट मिल्क का मांग जबरदस्त है. 

हालांकि ब्रेस्ट मिल्क की बिक्री को लेकर कई विवाद भी होते हैं, लेकिन इसके बाद भी व्यापार कम नहीं हो रहा है. चलिए जानें कि क्या इसे भारत में भी बेचा जा सकता है, या फिर यहां पर ब्रेस्ट मिल्क बेचने को लेकर कोई नियम नहीं है. 

भारत में मां के दूध की बिक्री को लेकर क्या हैं नियम? 

साल 2024 में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानि FSSAI ने FSS अधिनियम 2006 के अंतर्गत ह्यूमन मिल्क की प्रोसेसिंग और ब्रिक्री की अनुमति देने से मना कर दिया था. खाद्य नियामक ने यह भी सलाह दी थी कि मानव दूध और उससे बने प्रोडक्ट्स की कोई भी कॉमर्शियल गतिविधि नहीं होगी. एडवाइजरी में कहा गया था कि FSS अधिनियम 2006 और इसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार मानव दूध की प्रोसेसिंग और ब्रिकी की अनुमति नहीं दी जाती है. 

सिर्फ डोनेट किया जा सकता है ब्रेस्ट मिल्क

ऐसे में अगर कोई भी मानव दूध या फिर उससे बने किसी भी सामान को कॉमर्शियल तरीके से इस्तेमाल कर रहा है तो वो ऐसी गतिविधि को तुरंत रोक दे. अगर फिर भी कोई ऐसा करता है तो उसे एफबीएस अधिनियम 2006 और उसके तहत बनाए गए नियम का उल्लंघन मानकर कार्रवाई की जा सकती है. FSSAI का कहना था कि ब्रेस्ट मिल्क को सिर्फ डोनेट किया जा सकता है, इसके बदले में किसी भी तरह का पैसा नहीं लिया जा सकता है. अगर बच्चा और मां दोनों ब्रेस्ट फीडिंग के लिए स्वस्थ हैं तो यह फर्ज निभाना ही होगा. कंबोडिया जैसे देशों में 28 मिली. ब्रेस्ट मिल्क के लिए 0.50 डॉलर दिया जाता है.

नियम का उल्लंघन करने पर सजा

भारत में अगर कोई भी डेयरी प्रोडक्ट की आड़ में ब्रेस्ट फीडिंग प्रोडक्ट्स को बेचता है या फिर ब्रेस्ट मिल्क बेचता है, तो ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. नियम का उल्लंघन करने पर पांच साल तक की सजा और पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. हालांकि भारत में ब्रेस्ट मिल्क बैंक बने हुए हैं, यहां पर ब्रेस्ट मिल्क स्वास्थ्य के लिए खास माना जाता है. दिल्ली, मुंबई और पुणे में ब्रेस्ट मिल्क बैंक है, जहां से नवजात बच्चों को यह दूध उपलब्ध कराया जाता है.

यह भी पढ़ें: 10000 रुपये से थाईलैंड में क्या-क्या कर सकते हैं, भारत से कितनी कमजोर है यहां की करेंसी?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
Independence Day 2026: महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget