एक्सप्लोरर

आबादी घटने का रिकॉर्ड बना रहा है ये देश, कभी थी 90 लाख आबादी अब बची सिर्फ 65 लाख, जानें आखिर क्यों हो रहा ऐसा

दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां यह सिलसिला उल्टा चल रहा है. यहां आबादी बढ़ने के जगह हर साल कम होती जा रही है, और अब स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि सरकार भी परेशान है.

दुनिया के ज्यादातर देशों में समय के साथ जनसंख्या बढ़ रही है. यह एक आम बात है परिवार से परिवार बनते हैं और फिर उनकी अगली जनरेशन आती है और फिर आबादी में अपना योगदान देती है. इस तरह से हर देश में जनसंख्या बढ़ती रहती है. लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां यह सिलसिला उल्टा चल रहा है. यहां आबादी बढ़ने के जगह हर साल कम होती जा रही है, और अब स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि सरकार भी परेशान है. तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सा देश है जहां आबादी घटने का रिकॉर्ड बना रहा है.

किस देश में हो रही है आबादी कम?
CEOWORLD magazine की रिपोर्ट के मुताबिक, बुल्गारिया नाम का एक देश इस समय आबादी घटने का रिकॉर्ड बना रहा है. यह यूरोप का एक छोटा सा देश है, जहां आबादी तेजी से घट रही है. कुछ समय पहले बुल्गारिया की कुल जनसंख्या करीब 90 लाख थी, लेकिन अब यह घटकर सिर्फ 65 लाख रह गई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यही हालात रहे, तो साल 2050 तक आबादी 50 लाख से भी कम हो सकती है. यह स्थिति न सिर्फ देश के ग्रोथ पर असर डाल रही है, बल्कि आने वाले फ्यूचर के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन चुकी है. अगर आबादी इसी तरह से घटती रही तो देश को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक तौर पर कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

बुल्गारिया में आबादी घटने की वजहें क्या हैं?
बुल्गारिया में जनसंख्या कम होने के कई कारण हैं, जो धीरे-धीरे मिलकर एक बड़ी समस्या बन गए हैं  
 
1. युवाओं का देश छोड़ना - बुल्गारिया के लाखों युवा हर साल पढ़ाई और अच्छी नौकरी की तलाश में विदेश चले जाते हैं. वे दूसरे देशों में बस जाते हैं और वापस लौटने की संभावना बहुत कम होती है.

2. शादी और बच्चों में देरी - आज की जनरेशन करियर पर ज्यादा ध्यान देती है. वे देर से शादी करते हैं और फिर बच्चों का फैसला भी टालते रहते हैं. कई लोग तो बच्चे करना ही नहीं चाहते है.

3. छोटे परिवार का चलन - अब इस देश में ज्यादातर फैमिली सिर्फ एक या दो बच्चे ही चाहते हैं. पहले की तरह बड़े परिवार अब वहां आम नहीं रहे हैं.
 
4. बुजुर्गों की संख्या ज्यादा, युवा कम - बुल्गारिया में अब बुजुर्गों की संख्या काफी ज्यादा हो चुकी है। वहीं युवा आबादी घटती जा रही है. इससे देश की कामकाजी जनसंख्या कम होती जा रही है.

सरकार क्या कर रही है?
बुल्गारिया की सरकार जनसंख्या कम होने की समस्या को गंभीरता से ले रही है. इसके लिए कई योजनाएं भी शुरू की गई हैं. जिसमें बच्चे पैदा करने पर आर्थिक मदद करना, जो परिवार बच्चे करते हैं, उन्हें सरकार आर्थिक सहायता देती है ताकि लोग बच्चे पैदा करें. इसके अलावा युवाओं को घर खरीदने में मदद भी की जा रही है. युवाओं को स्थायी रूप से देश में बसाने के लिए घर खरीदने में सरकार सहायता देती है. वहीं जो लोग विदेश जा चुके हैं, उन्हें वापस लाने की कोशिश की जा रही है.सरकार विदेश में रह रहे बुल्गारियाई नागरिकों को देश लौटने के लिए सुविधाएं देती है. 

यह भी पढ़े : लैब में क्यों नहीं बनाया जा सकता है खून? जानें इसे लेकर क्या कहता है साइंस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ali Khamenei Funeral: 4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा रहा खामेनेई का शव, जानिए इस्लाम में क्यों दी गई इतनी ढील?
4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा रहा खामेनेई का शव, जानिए इस्लाम में क्यों दी गई इतनी ढील?
महाभारत और रामायण से लिया गया है भारत के इन हथियारों का नाम, यहां देख लें लिस्ट
महाभारत और रामायण से लिया गया है भारत के इन हथियारों का नाम, यहां देख लें लिस्ट
Pakistan Internet System: इन तरीकों से बैठे-बैठे पाकिस्तान का इंटरनेट सिस्टम ठप कर सकता है भारत- खौफ में रहते हैं पड़ोसी
इन तरीकों से बैठे-बैठे पाकिस्तान का इंटरनेट सिस्टम ठप कर सकता है भारत- खौफ में रहते हैं पड़ोसी
India Pralay Missile: चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात भारत की 'प्रलय' मिसाइल, इससे क्यों खौफ खाते हैं चीन और पाक
चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात भारत की 'प्रलय' मिसाइल, इससे क्यों खौफ खाते हैं चीन और पाक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget