एक्सप्लोरर

बजट के ऐलान के बाद क्या तुरंत गिर जाते हैं सस्ती चीजों के दाम? जानिए कितना करना पड़ता है आम आदमी को इंतजार

Budget 2025 What is Cheaper: सवाल यह है बजट में जो ऐलान किए गए हैं, क्या वे हमें तुरंत सस्ते मिलने लगेंगे. बजट में ऐलान के बाद उसके लागू होने में कितना समय लग जाता है?

Budget 2025 What is Cheaper: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर दिया है. इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जिसमें इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव सबसे अहम है. नए टैक्स स्लैब के मुताबिक, अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आय टैक्स फ्री होगी. इससे आम आदमी को काफी फायदा मिलेगा. इतना ही नहीं बजट में कई चीजों को सस्ता किया गया है, जिसका लाभ सीधे आम आदमी को मिलेगा. 

बढ़ती महंगाई में आम आदमी कई चीजों के सस्ते होने का इंतजार कर रहा था. हालांकि, अब सवाल यह है बजट में जो ऐलान किए गए हैं, क्या वे हमें तुरंत सस्ते मिलने लगेंगे. बजट में ऐलान के बाद उसके लागू होने में कितना समय लग जाता है? आम आदमी कब से सस्ती चीजें खरीद सकता है? आइए समझते हैं... 

पहले जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता

  • मोबाइल फोन
  • कैंसर की दवाईयां
  • मेडिकल इक्विपमेंट्स
  • LCD, LED
  • 6 लाइव सेविंग दवाइयां
  • 82 सामानों पर सेस हटेगा
  • भारत में बने कपड़े
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स
  • चमड़ा उत्पाद
  • फ्रोजन फिश
  • मोटर साइकिल
  • जिंक स्कैप
  • कोबाल्ट पाउडर
  • EV लीथियम बैटरी
  • कैरियर ग्रेड इंटरनेट स्विच
  • सिंथेटिक फ्लेवरिंग एसेंस
  • जहाज निर्माण के लिए कच्चा माल 

बजट पेश होने के बाद क्या होता है?

जब भी संसद में बजट पेश किया जाता है तो सरकार उसमें आने वाले वित्त वर्ष में अनुमानित खर्चों और आय की रूपरेखा को दर्शाती है. यह एक तरह से सरकार की आय और व्यय का लेखा-जोखा होता है. संसद में बजट पेश होने के बाद विधायी प्रक्रिया से गुजरता है. इसके तहत बजट पर सामान्य चर्चा कराई जाती है. विभागीय समितियों द्वारा इसकी जांच होती है. अनुदानों की मांग पर मतदान होता है, इसके बाद विनियोग विधेयक पारित किया जाता है, जिसके बाद वित्त विधेयक का नंबर आता है. इनके पारित होने के बाद कानून बनने के लिए संसद के दोनों सदनों और राष्ट्रपति की मंजूरी जरूरी होती है. राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होते ही बजट प्रक्रिया पूरी हो जाती है. 

कब से लागू होता है बजट

सरकार कोई भी बजट एक वित्तीय वर्ष के लिए पेश करती है. वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च से तक का होता है. ऐसे में इस बजट को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इसके प्रावधान नए वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे. यानी 31 मार्च तक वित्तीय वर्ष 2024-25 के ही प्रावधान लागू रहेंगे. आसान भाषा में कहें तो सस्ती चीजों का लाभ आम आदमी को 1 अप्रैल से मिलना शुरू होगा.  

यह भी पढ़ें: 12 लाख सालाना तक की इनकम टैक्स फ्री, लेकिन अभी नहीं मिलेगा इसका फायदा, जानें कितना करना पड़ेगा इंतजार?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Navic Satellite: क्या है भारतीय जीपीएस नाविक, इससे कितनी मजबूत होगी हमारी सुरक्षा?
क्या है भारतीय जीपीएस नाविक, इससे कितनी मजबूत होगी हमारी सुरक्षा?
Town Hall Chandni Chowk: इस बाजार से चलती थी दिल्ली की सरकार, जानें नाम
इस बाजार से चलती थी दिल्ली की सरकार, जानें नाम
Building Collapse: ढहने से पहले क्या सिग्नल देती है कोई इमारत? भूलकर भी न करें नजरअंदाज
ढहने से पहले क्या सिग्नल देती है कोई इमारत? भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Pineapple Pizza: इटली में पिज्जा पर क्यों नहीं रखा जाता पाइनएप्पल, क्यों माना जाता है इसे बुरा?
इटली में पिज्जा पर क्यों नहीं रखा जाता पाइनएप्पल, क्यों माना जाता है इसे बुरा?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन कर रहे युवा नेता नरेश मीणा पर पुलिस ने रखा चवन्नी का इनाम! देर रात मारा छापा
किसान आंदोलन कर रहे युवा नेता नरेश मीणा पर पुलिस ने रखा चवन्नी का इनाम! देर रात मारा छापा
पेरियार के नाम पर फर्जीवाड़ा, लाइब्रेरी में AI से लिखी किताबें होने का दावा, जानें मामला
पेरियार के नाम पर फर्जीवाड़ा, लाइब्रेरी में AI से लिखी किताबें होने का दावा, जानें मामला
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
दूसरे ODI में बारिश का दखल, जानें वेलिंगटन में हर घंटे का मौसम अपडेट
दूसरे ODI में बारिश का दखल, जानें वेलिंगटन में हर घंटे का मौसम अपडेट
'रामायण' ने रजनीकांत की 'जेलर 2' का राज किया खत्म, 23वें दिन लाखों में सिमटा कलेक्शन
'रामायण' ने 'जेलर 2' का राज किया खत्म, 23वें दिन लाखों में सिमटा कलेक्शन
दिल्ली-NCR में मौसम और प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू, मास्क लगाना हुआ जरूरी
दिल्ली-NCR में मौसम और प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू, मास्क लगाना हुआ जरूरी
Fever Symptoms: बुखार में बढ़ जाता है शरीर का तापमान, फिर हमें क्यों लगती है ठंड; यहां समझिए
बुखार में बढ़ जाता है शरीर का तापमान, फिर हमें क्यों लगती है ठंड; यहां समझिए
RIMS NEET PG Seats: रिम्स में बढ़ीं NEET PG की 36 नई सीटें, अब 212 सीटों पर मिलेगा एडमिशन 
रिम्स में बढ़ीं NEET PG की 36 नई सीटें, अब 212 सीटों पर मिलेगा एडमिशन 
Embed widget