एक्सप्लोरर

ब्रुनेई में रहते हैं इतने भारतीय, जान लीजिए हमारे देश से हैं कितने अच्छे संबंध

इन दिनों पीएम मोदी की यात्रा के चलते ब्रुनेई चर्चाओं में है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस देश में कितने भारतीय रहते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में दक्षिण एशियाई देश ब्रुनेई दौरे पर गए हुए थे. यह दौरा ऐसे समय पर है जब भारत और ब्रुनेई दोनों अपने कूटनीतिक सम्बंधों की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. ब्रुनेई जहां भारतीय मूल का जलवा बरकरार है. यहां ज्‍यादतर भारतीय मेडिकल से लेकर एजुकेशन और एनर्जी सेक्‍टर में अपनी धाक जमाए हुए हैं. भारतीय उच्चायोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यहां 14,500 भारतीय काम करते हैं. इन नंबर्स में सबसे ज्‍यादा भारतीय टीचर्स और डॉक्‍टर की पोस्‍ट पर काबिज हैं. 

ब्रुनेई केदारुस्सलाम में सबसे ज्यादा प्रवासी भारतीय हैं. भारतीयों का यहां रहना कोई नई बात नहीं है, साल 1930 के दशक से ही यहां भारतीय का प्रवास जारी है. यहां पर रहकर भारतीयों ने ब्रुनेई को एक नई कामयाबी दी है और अलग-अलग सेक्‍टर में अपना योगदान दिया है. ब्रुनेई भी उनके योगदान को एप्रीसिएट करता रहा है और कई ऐसे मौके भी आए जब सरकार ने उन्हें सम्मान दिया है.

ब्रुनेई के सुल्‍तान दुनिया के अमीरों में शुमार 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद भारतीय लोगों ने सबसे ज्‍यादा ब्रुनेई के बारे में जानने की कोशिश की है. ब्रुनेई की चर्चा इस वजह से भी खास हो जाती है, क्‍योंकि यहां पर एक रॉयल फैमिली का राज है, जिसके सुल्‍तान की चर्चा दुनिया के अमीर राजाओं के बीच होती है. यहां के सुल्‍तान हस्‍सनल बोल्‍किया के पास अरबों की संपत्ति है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनके महल के हर कोने में सोने से बनी हुई चीज है. यहां तक इन्‍होंने अपने प्राइवेट जेट पर भी सोने की पानी चढ़वा रखी है. इतना ही नहीं कार और अन्‍य चीजों पर भी सोने की कारिगरी हुई है. 

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में तेजी से बढ़ते हैं बाल और नाखून? एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने खोले राज

ब्रुनेई में कहां-कहां भारतीय बिखेर रहे जलवा?
हाई कमीशन ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, निर्माण, व्यापार, रिटेल सेक्‍टर के भारतीय प्रोफेशनल्स ने अपना नाम जमाया है. यहां करीब 50 फीसदी भारतीय तेल, गैस, निर्माण और रिटेल सेक्‍टर में काम कर रहे हैं. ब्रुनेई में मोहिंदर सिंह पहले ऐसे भारतीय थे जिन्हें यहां प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया गया. उन्हें 2010 में यह सम्मान दिया गया. बाद में वो ब्रुनेई के नागरिक बन गए. ब्रुनेई दारुस्सलाम में भारतीय नागरिकों को अनगिनत रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें: वेनिस फिल्म फेस्टिवल में लेडी गागा ने दिखाई इतने करोड़ की सगाई की अंगूठी, जानिए अबतक किन-किन सेलेब्स ने सबसे महंगी अंगूठी

ब्रुनेई में भारतीय यूनियन 
ब्रुनेई दारुस्सलाम में पांच प्रमुख भारतीय यूनियन भी हैं. इनमें बंदर सेरी बेगावान इंडियन एसोसिएशन (BSBIA), इंडियन एसोसिएशन बेलाइट (IAB), मलयाली एसोसिएशन (MA), तेलुगु एसोसिएशन (TA) और सिख एसोसिएशन शामिल हैं. इसके अलावा इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स और ब्रुनेई-इंडिया फ्रेंडशिप एसोसिएशन (BIFA) भी रजिस्टर्ड संस्थाएं हैं. भारतीय यहां पर अपने त्‍योहारों जैसे होली, दिवाली, पोंगल और अन्‍य को भी सेलिब्रेट करते हैं.

भारत-ब्रुनेई के बीच संबंध 
इस संबंध का अंदाजा अभी इस बात से भी लगा सकते हैं कि भारत और ब्रुनेई के बीच कई तरह के व्‍यापार होते हैं. भारत ब्रुनेई से कई चीजें आयात करता है. इसमें क्रूड ऑयल, हाइड्रोकार्बन, आयरन, स्टील, मेटल, आइसोटोप, न्यूक्लियर रिएक्टर, बॉयलर्स, व्हीकल शामिल है. वहीं ब्रुनेई भारत से डेयरी प्रोडक्ट, फल, नट्स, अनाज,तेल, कॉस्मेटिक्स, डेयरी प्रोडक्ट और एल्युमिनियम खरीदता है. साल 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह यहां आसियान सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे, लेकिन पीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ता के लिए ब्रुनेई जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं.

यह भी पढ़ें: PoK में कितनी सेना रखता है पाकिस्तान? जानें हमले से निपटने की क्या है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुगलों के दौर में बादशाहों के खिलाफ कैसे होते थे प्रदर्शन, क्या थे इसके नियम?
मुगलों के दौर में बादशाहों के खिलाफ कैसे होते थे प्रदर्शन, क्या थे इसके नियम?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?
एक ही अपराध में उम्रकैद और मृत्यु दंड क्यों, अदालत कैसे तय करती है सजा?
एक ही अपराध में उम्रकैद और मृत्यु दंड क्यों, अदालत कैसे तय करती है सजा?
APJ Abdul Kalam Jayanti: मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की जिंदगी के 10 रोचक तथ्य, कर देंगे हैरान
मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की जिंदगी के 10 रोचक तथ्य, कर देंगे हैरान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget