एक्सप्लोरर

कंफर्म सीट होने के बाद भी आप चाहे जब ट्रेन में नहीं सो सकते हैं... ये नियम आपको ध्यान रखना चाहिए

Train Berth Rules: बर्थ को लेकर ट्रेन में अक्सर विवाद हो जाते हैं. ऐसे में, आपको इसी जुड़े नियमों की जानकारी होनी चाहिए, जिससे आपको और दूसरे यात्रियों को कोई परेशानी न हो.

Train Travel Rule: भारत में रोजाना लाखों लोग रेल से सफर करते हैं. आपने भी शायद कभी न कभी ट्रेन से सफर किया होगा या आने वाले समय में करने वाले होंगे. ऐसे में, आपको ट्रेन में यात्रा से जुड़े जो नियम हैं उनके बारे में जानकारी होनी चाहिए. ऐसे बहुत से यात्री हैं जिन्हे ट्रेन में सफर से जुड़े ढेरों नियमों की जानकारी नहीं है. ट्रेन में आप जिस बर्थ पर आप बैठते हैं उससे जुड़े भी नियम होते हैं. रेलवे के पास सीमित मात्रा में सीट होने की वजह से कई बार ट्रेन में पसंद के अनुसार बर्थ नहीं मिल पाती है. मिडिल बर्थ पर सोने को लेकर भी लोगों के बीच अक्सर विवाद हो जाता है. ऐसे में ट्रेन में सफर करते समय बर्थ से जुड़े नियमों की जानकारी होना जरूरी है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ट्रेन की बर्थ से जुड़े कुछ जरूरी नियमों के बारे में बताएंगे.

बर्थ से जुड़े नियम
ट्रेन के सफर में अक्सर लोग मिडिल बर्थ लेने से कतराते हैं क्योंकि कई बार लोअर बर्थ पर यात्री देर रात तक बैठे रहते हैं, जिससे मिडिल बर्थ वाले यात्री को सोने की या किसी भी और तरह की परेशानी होती है. इसके अलावा कई बार ट्रेन के चलते ही मिडिल बर्थ पर बैठने वाले पैसेंजर अपनी बर्थ खोल लेते हैं, जिससे लोअर बर्थ पर बैठे लोगों को परेशानी होती है.

10 बजे से पहले नहीं खोल सकते हैं बर्थ
ऐसे में, सफर के दौरान ट्रेन में बर्थ को लेकर होने वाली इस असुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मिडिल और लोअर बर्थ से जुड़े कुछ नियम बनाए हैं. इन नियमों के अनुसार, मिडिल बर्थ वाला यात्री सोर्स रात के 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक ही अपनी बर्थ खोलकर सो सकता है. अगर मिडिल बर्थ वाला यात्री रात 10 बजे से पहले अपनी मिडिल बर्थ खोलता है और उससे आपको असुविधा होती है तो आप उसे ऐसा करने से रोक सकते हैं. ठीक, इसी प्रकार अगर आपको मिडिल बर्थ मिली हुई है और लोअर बर्थ वाला यात्री आपको अपनी बर्थ खोलने से रोकता है तो आप रेलवे के इस नियम के हिसाब से बर्थ खोलने की जानकारी दे सकते हैं और अपनी बर्थ खोल सकते हैं.

ध्यान रहे! नियम के हिसाब से सुबह 6 बजे के बाद मिडिल बर्थ वाले यात्री का अपनी बर्थ को नीचे करना जरूरी होता है, जिससे लोअर बर्थ पर यात्री आराम से बैठ सकें. नियम के हिसाब से लोअर बर्थ वाला यात्री भी उठकर बैठेगा. 

यह भी पढ़ें -

अगर जेब में रखा नोट फट जाए या चाहे आपके पास आधा ही टुकड़ा हो... फिर भी पैसे मिल जाते हैं! जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती लड़ाकों को कौन देता है पैसा, इनके पास कौन-कौन से हथियार?
हूती लड़ाकों को कौन देता है पैसा, इनके पास कौन-कौन से हथियार?
एन चंद्रशेखरन को कितनी सैलरी देता है टाटा ग्रुप, साल में उनकी कितनी कमाई?
एन चंद्रशेखरन को कितनी सैलरी देता है टाटा ग्रुप, साल में उनकी कितनी कमाई?
जब बीवी-बच्चे के साथ दिखे थे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल, मां के पास पहुंचा था फोटो
जब बीवी-बच्चे के साथ दिखे थे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल, मां के पास पहुंचा था फोटो
किस शाही परिवार से आती हैं भाग्यश्री, उनके पास कितनी दौलत?
किस शाही परिवार से आती हैं भाग्यश्री, उनके पास कितनी दौलत?

वीडियोज

मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?
TMC की अंदरूनी लड़ाई का केंद्र सेक्या कनेक्शन?
Tum Dena Sath Mera: Aprajita सादा, Aradhya में घमंड: पगफेरे की रस्म में मायके में महाड्रामा!
Bollywood News: सलमान खान आशीष शेलार के घर पहुंचे बप्पा के दर्शन को, पैपराजी-फैंस के आगे जोड़े हाथ (18.09.2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
Embed widget