एक्सप्लोरर

अगर जेब में रखा नोट फट जाए या चाहे आपके पास आधा ही टुकड़ा हो... फिर भी पैसे मिल जाते हैं! जानिए कैसे

Note Exchange: अगर आपके पास 5,10,20 या 50 रुपये जैसे कम कीमत वाले फटे नोट हैं तो ऐसे नोटों का कम से कम आधा हिस्सा होना जरूरी है. आइए नोट बदलने से जुड़े नियम जानते हैं...

Note Exchange: बहुत सी बार ऐसा होता है कि बाजार में कोई दुकानदार आपको कटे-फटे नोट पकड़ा देता है. तब तो आपकी नजर उस पर नहीं पड़ती है, लेकिन जब बार में आपको इसका पता चलता है तो ये सोच कर परेशान हो जाते हैं कि अब ये बाजार में कैसे चलेंगे? कटे-फटे नोट किसी भी बैंक की ब्रांच में आसानी से बदले जा सकते हैं. अगर कोई बैंक इन नोटों को बदलने से इनकार करता है तो ऐसे में उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. यहां यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि नोट की हालत जितनी ज्यादा बुरी होगी उसकी कीमत उतनी कम होगी. रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐसे नोटों को बदलने के लिए दिशा-निर्देश भी दे रखे हैं. आइए जानते हैं कि आप किस तरह और कौन-से नोट बदल सकते हैं...

ये हैं आरबीआई के नियम
अगर आपके पास 5,10,20 या 50 रुपये जैसे कम कीमत वाले फटे नोट हैं तो ऐसे नोटों का कम से कम आधा हिस्सा होना जरूरी है. यानी अगर 20 रुपये का फटा नोट है और उसका 50 फीसदी हिस्सा सुरक्षित है तो इसके बदले में आपको 20 रुपये का सही नोट मिल जायेगा. अगर कटे फटे नोटों की संख्या 20 से ज्यादा है और उनकी कीमत 5,000 रुपये से अधिक है तो इस स्थिति में आपको फीस चुकानी होगी. नोट बदलने का सीधा नियम यह है कि अगर नोट में मौजूद सुरक्षा चिन्ह जैसे गांधीजी का वाटरमार्क, आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर और सीरियल नंबर दिख रहा है तो ऐसे नोट बदलने से बैंक मना नहीं कर सकते हैं.

कौन से नोट नहीं बदले जाएंगे
RBI का कहना है कि अगर नोट नकली नहीं है तो उसे जरूर बदला जा सकता है. पुराने और फटे हुए नोट आसानी से बदले जा सकते हैं. इसके लिए आपसे कोई शुल्क नहीं वसूला जाता है. लेकिन, अगर आपका नोट बुरी तरह जला हुआ है या फिर उसके बहुत ही ज्यादा टुकड़े हो चुके हैं तो नोट को नहीं बदला जाएगा. अगर बैंक अधिकारी को लगता है कि आपने जानबूझकर नोट को काटा या फाड़ा है तो इस स्थिति में भी वो आपके नोट को बदलने से इंकार कर सकता है.

फटे हुए नोट के मिलते हैं इतने पैसे वापस
फटे नोट को बदलने पर उसके कितने पैसे मिलेंगे यह इस बात पर निर्भर करता है कि नोट कितने का है और फटा हुआ कितना है. मान लीजिए 2000 रुपये के नोट का 88 वर्ग सेंटीमीटर हिस्सा होने पर पूरा पैसा मिलेगा, वहीं, 44 वर्ग सेंटीमीटर हिस्सा होने पर आधा मूल्य ही मिलेगा. इसी तरह 200 रुपये के फटे नोट का अगर 78 वर्ग सेंटीमीटर हिस्सा सुरक्षित है तो पूरा पैसा मिलेगा, लेकिन 39 वर्ग सेंटीमीटर पर आधा पैसा ही मिल पाएगा.

यह भी पढ़ें -

आपके शहर में जो विजिबिलिटी कम है, वो कोहरा है या फिर प्रदूषण? ऐसे पता करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?
अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?
क्या धर्मपरिवर्तन के बाद भी ले सकते हैं एसटी दर्जे के लाभ? जानें नियम
क्या धर्मपरिवर्तन के बाद भी ले सकते हैं एसटी दर्जे के लाभ? जानें नियम
भारत के इस राज्य में 450 रुपये किलो बिक रही चीनी, जानें वजह
भारत के इस राज्य में 450 रुपये किलो बिक रही चीनी, जानें वजह
क्या मुकेश अंबानी के भी हैं खेत, कितने बीघा का मालिक है अंबानी परिवार?
क्या मुकेश अंबानी के भी हैं खेत, कितने बीघा का मालिक है अंबानी परिवार?

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय मूल के सांसद का धोखा! इंडिया पर अमेरिकी टैरिफ लगाने के लिए डाला वोट
भारतीय मूल के सांसद का धोखा! इंडिया पर अमेरिकी टैरिफ लगाने के लिए डाला वोट
दिल्ली: 17 वर्षीय लड़की से रेप के बाद हत्या, 3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट
दिल्ली: 17 वर्षीय लड़की से रेप के बाद हत्या, 3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट
कांग्रेस के झटके बाद स्टालिन का नया प्लान? पवार-उद्धव के बाद ममता तक पहुंची बात
कांग्रेस के झटके बाद स्टालिन का नया प्लान? पवार-उद्धव के बाद ममता तक पहुंची बात
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इरुमुडी' OTT पर 5 भाषाओं में हुई रिलीज, जानें- कहां देखें
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर 'इरुमुडी' हुई ओटीटी पर रिलीज, जानें- कहां देखें
ट्रॉफी लेते समय श्रेयस अय्यर ने किया कुछ ऐसा, जीता दिल; वीडियो वायरल
ट्रॉफी लेते समय श्रेयस अय्यर ने किया कुछ ऐसा, जीता दिल; वीडियो वायरल
EC को ममता बनर्जी ने रात में ही दे दिया जवाब, TMC के लिए नाम भी सौंपे
EC को ममता बनर्जी ने रात में ही दे दिया जवाब, TMC के लिए नाम भी सौंपे
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
How To Make Cheese At Home: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा चीज़? इन सामान की पड़ेगी जरूरत
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा चीज़? इन सामान की पड़ेगी जरूरत
Embed widget