एक्सप्लोरर

न्यू ईयर के लिए घर में रख सकते हैं कितनी शराब? पहले यहां जान लें नियम

हम आपको बता रहे हैं कि आप घर में कितनी शराब रख सकते हैं. यहां जानिए राज्य के हिसाब से आप अपने घर में कितनी शराब स्टोर कर सकते हैं.

New Year 2024: पुराना साल यानी 2023 (Year Ender 2023)खत्म होने जा रहा है और लोग दिल से नए साल यानी 2024 के स्वागत के लिए तैयार हैं. नए साल पर जमकर जश्न होता है. लोग नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए जमकर पार्टी (new year party)करते हैं और पार्टी है तो जाम भी छलकेंगे. यूं तो शराब का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक है लेकिन फिर भी पार्टीज में शराब पी जाती हैं. ऐसे में अगर आप अपने घर पर नए साल की पार्टी होस्ट करना चाह रहे हैं तो आपको पहले ही शराब रखने के नियम जान लेने चाहिए. यूं तो लोग घर में शराब नहीं रखते हैं लेकिन नए साल की पार्टी में मेहमानों के लिए अगर आप शराब स्टोर करना चाह रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप घर में कितनी शराब रख सकते हैं. यहां जानिए राज्य के हिसाब से आप अपने घर में कितनी शराब स्टोर कर सकते हैं.
 
दिल्ली में कितनी शराब घर में स्टोर करना है अलाउड  
आपको दिल्ली हाईकोर्ट के नियम के अनुसार ही शराब को घर में स्टोर करने की अनुमति है. दिल्ली की बात करें तो अगर आपकी उम्र 25 साल से ज्यादा है तो आप घर में नौ लीटर व्हिस्की, रम या वोडका स्टोर कर सकते हैं. इसके अलावा दिल्ली वाले अपने घरों में 18 लीटर बीयर या वाइन भी स्टोर कर सकते हैं. आप आप न्यू इयर पर कितनी बड़ी पार्टी करना चाह रहे हैं, इस स्टोरेज को देखकर आप अंदाजा कर सकते हैं. 
 
पंजाब और हरियाणा में कितनी शराब स्टोर कर सकते हैं  
पंजाब में भी पीने पिलाने वालों की खूब मौज रहती है. अगर आप पंजाब में नए साल की पार्टी कर रहे हैं तो आप घर में देशी या विदेशी शराब की दो बोतल ही स्टोर कर सकते हैं. अगर आप इससे ज्यादा शराब घर में स्टोर करते हैं तो आपको हर साल एक हजार रुपए की फीस देकर लाइसेंस लेना होगा.हरियाणा में देशी शराब की छह बोतल और विदेशी शराब की 18 बोतल घर में स्टोर की जा सकती हैं. अगर आपको इससे ज्यादा की शराब स्टोर करनी है तो आपको 200 रुपए महीने का चार्ज  देकर लाइसेंस लेना होगा. 
 
गोवा में क्या है नियम  
गोवा जैसे स्टेट में जहां जमकर पार्टियां होती हैं, वहां आप घर में बीयर की 18 बोतल स्टोर कर सकते हैं. इसके अलावा देशी शराब की 24 बोतल रखी जा सकती हैं. महाराष्ट्र की बात करें तो यहां घर में शराब की 6 बोतल स्टोर की जा सकती है. राजस्थान जैसे राज्य में IMFL की 18 बोतलें घर में रखी जा सकती हैं.
 
यह भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bullet Train Track Technology: आकार लेने लगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, क्यों अलग होती है इनकी पटरियां
आकार लेने लगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, क्यों अलग होती है इनकी पटरियां
Flight Luggage Weight Limit: क्या ज्यादा सामान रखने से जहाज को उड़ने में दिक्कत होती है, क्यों तय है वजन की सीमा?
क्या ज्यादा सामान रखने से जहाज को उड़ने में दिक्कत होती है, क्यों तय है वजन की सीमा?
Fireworks Shapes Science: कैसे पटाखों से आसमान में बनती हैं आकृतियां, कौन सी तकनीक का होता है इस्तेमाल?
कैसे पटाखों से आसमान में बनती हैं आकृतियां, कौन सी तकनीक का होता है इस्तेमाल?
Ramlila Maidan Booking: क्या आम आदमी भी बुक कर सकता है रामलीला ग्राउंड, इसके लिए कितना खर्चा?
क्या आम आदमी भी बुक कर सकता है रामलीला ग्राउंड, इसके लिए कितना खर्चा?

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget