एक्सप्लोरर

दुनिया में कौन-सा था सबसे महंगा बकरा? कीमत इतनी ज्यादा कि खरीद लेंगे 3BHK का फ्लैट

Bakra Eid 2024 : अंगोरा नस्ल के इस बकरे की इतनी कीमत ब्रिटेन में लगाई गई थी. सबसे बड़ी बात कि ये कीमत आज नहीं बल्कि 1985 में अदा की गई थी.

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस साल बकरीद का त्योहार भारत में 17 जून को पड़ने जा रहा है. ऐसे में कुर्बानी के लिए इस्तेमाल होने वाले बकरों की कीमत आसमान छू रही है. बाजार में इस वक्त आपको ऐसे कई बकरे मिल जाएंगे जिनकी कीमत लाखों में है. लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे बकरे के बारे में बताने वाले हैं. सबसे बड़ी बात कि इस बकरे का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है.

कितनी है इस बकरे की कीमत

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, ब्रेड नाम के इस बकरे की कीमत 82,600 यूएस डॉलर है. भारतीय रुपयों में ये करीब 69 लाख रुपये होता है. अंगोरा नस्ल के इस बकरे की इतनी कीमत ब्रिटेन में लगाई गई थी. सबसे बड़ी बात कि ये कीमत आज नहीं बल्कि 1985 में अदा की गई थी. सोचिए उस दौर में इस बकरे की कीमत लगभग 70 लाख थी, आज के हिसाब से देखें तो इस बकरे की कीमत करोड़ों में होती.

अंगोरा बकरे की खासियत

सफेद रंग के बालों से भरी अंगोरा बकरियां दुनिया की कुछ सबसे बेहतर बकरियों की एक नस्ल है. मुख्य रूप से इन बकरियों को ऊन के लिए पाला जाता है. हालांकि, बकरीद के दौरान कई लोग इनकी कुर्बानी भी देते हैं. इनसे निकलने वाले ऊन को मोहायर कहा जाता है.

ये बकरा भी है खास

कुछ बकरे अपनी नस्ल की वजह से खास होते हैं तो कुछ अपने स्किन पर लिखे कुछ अल्फाजों की वजह से. साल 2023 में ऐसे ही एक बकरे के बारे में खूब चर्चा थी, जिसकी कीमत उसके मालिक ने 1 करोड़ 12 लाख 786 रुपये लगाई थी. इस बकरे का नाम शेरू था. महाराष्ट्र में रहने वाले इस बकरे के मालिक का दावा था कि इस बकरे के शरीर पर इस तरह के निशान हैं कि उसे ध्यान से देखने पर वह उर्दू में अल्लाह और मोहम्मद जैसा लिखा हुआ प्रतीत होता है. 

हालांकि, ये खास बकरा बिक पाता उससे पहले ही किसी बीमारी की वजह से इसकी मौत हो गई. इस बकरे के मालिक का उन दिनो एक इंटरव्यू भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो ये कहते हुए नजर आ रहे थे कि अगर ये बिकरा बिकता तो वह इसके पैसों से अपने गांव में एक स्कूल खोलते.

ये भी पढ़ें: 'कुंवारी बेगम' ने सोशल मीडिया पर कीं घिनौनी हरकतें, जेल में कट सकती है पूरी 'जवानी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिंदा ईंट क्या है, इससे मंगल ग्रह पर कैसे होगा घरों का निर्माण?
जिंदा ईंट क्या है, इससे मंगल ग्रह पर कैसे होगा घरों का निर्माण?
फ्रांस को क्यों जला रहे Gen-Z, वहां किस बात को लेकर हो रहा विरोध?
फ्रांस को क्यों जला रहे Gen-Z, वहां किस बात को लेकर हो रहा विरोध?
अक्टूबर में सबसे ज्यादा गर्मी कब पड़ी थी, उस साल कब आई थी गुलाबी ठंड?
अक्टूबर में सबसे ज्यादा गर्मी कब पड़ी थी, उस साल कब आई थी गुलाबी ठंड?
दुनिया में कब-कब तबाही मचा चुका प्लेग, कितने लोगों ने गंवाई थी जान?
दुनिया में कब-कब तबाही मचा चुका प्लेग, कितने लोगों ने गंवाई थी जान?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
Durga Puja Cleaning: दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
Embed widget