एक्सप्लोरर

कहीं से माटी तो कहीं से पत्थर... किन देशों-राज्यों से आए खास सामान से बन रहा प्रभु श्रीराम का 'घर'

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में देश के कोने-कोने से आयी खास सामग्री इस्तेमाल की जा रही है. कहीं से लकड़ी आयी है तो कहीं से मार्बल. कुछ ऐसे बन रहा है राम लला का खास मंदिर.

राम नगरी यानी अयोध्या में प्रभु श्रीराम का 'घर' बसाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. अब बस इंतजार उस दिन का है, जब यहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. यूं कह लीजिए कि अयोध्या में इस बार जनवरी की 22 को दिवाली मनेगी. क्या आपको पता है कि रामलला के इस 'घर' को बसाने के लिए कहीं से माटी मंगाई गई तो कहीं से पत्थर? अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं किन-किन राज्यों और देशों से आए खास सामान से राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है.

राजस्थान से आया पिंक स्टोन और मार्बल

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में पिंक स्टोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे मंदिर परिसर में बनने वाले म्यूजियम, रिसर्च सेंटर, गौशाला और यज्ञशाला आदि को तैयार किया जा रहा रहा है. जानकारों की मानें तो यह पत्थर राजस्थान के बंशी पहाड़पुर से मंगाया गया है. मंदिर से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बंशी पहाड़पुर से चार लाख क्यूबिक फीट स्टोन मंगाया गया है. इसके अलावा मंदिर का परकोटा जोधपुर स्टोन से बनाया जाएगा. साथ ही, राजस्थान का मार्बल भी मंदिर बनाने में इस्तेमाल हो रहा है.

कर्नाटक से मंगाई गई विशाल चट्टान

कर्नाटक के ककराला से एक विशाल चट्टान अयोध्या भेजी गई है. कहा जा रहा है कि इस चट्टान का इस्तेमाल भगवान राम की प्रतिमा को बनाने में किया जा रहा है. यह चट्टान तुंगभद्रा नदी के किनारे से ली गई है.

नेपाल से आया शालीग्राम पत्थर

अयोध्या में भगवान राम और माता जानकी की प्रतिमाओं के निर्माण के लिए नेपाल से शालीग्राम के पत्थर मंगाए गए हैं. 31 टन और 15 टन के इन दो पत्थरों पर काफी काम किया जा चुका है. ये पत्थर नेपाल की गंडकी नदी के किनारे से निकाले गए हैं. हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, शालीग्राम पत्थर भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है.

महाराष्ट्र की टीक वुड

राम मंदिर के दरवाजों का फ्रेम मार्बल से तैयार किया गया है, जबकि दरवाजे टीक वुड से बनाए गए हैं. बता दें कि टीक वुड को महाराष्ट्र से मंगाया गया है. इन दरवाजों पर नक्काशी का काम भी किया जा रहा है.

पांच लाख गांवों से आईं ईंटें

राम मंदिर की मजबूती के लिए नींव में ग्रेनाइट से बेस बनाया गया है. इसमें 17 हजार ग्रेनाइट स्टोन इस्तेमाल किए गए हैं. इनमें हर स्टोन का वजन करीब दो टन है. वहीं, मंदिर में इस्तेमाल की गईं ईंटें देशभर के करीब पांच लाख गांवों से आई हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं चंपत राय जो सरकारी नौकरी छोड़ बने राम लाला के पटवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget