एक्सप्लोरर

बटर चिकन हो या मालपुआ...स्पेस में पहुंचते ही कैसे गायब हो जाता है खाने का स्वाद

रिसर्च के दौरान शोधकर्ताओं को पता चला कि स्पेस शिप में जब कोई अंतरिक्ष यात्री खाना खाता है तो उसको खाने का स्वाद नहीं मिलता. जब इसके पीछे के कारण तलाशे गए तो ये वजहें मिलीं.

भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स कई दिनों से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसी हुई हैं. उन्हें धरती पर वापिस आने में अभी और कितने दिन लगेंगे, इसके बारें कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता.

ऐसे में इंटरनेट पर लोग एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और अंतरिक्ष यात्रियों से जुड़ी हर जानकारी के बारे में गंभीरता से पढ़ रहे हैं. चलिए इसी कड़ी में हम आपको बताते हैं कि आखिर स्पेस में जाते ही धरती का स्वादिष्ट से स्वादिष्ट खाना भी फीका कैसे और क्यों हो जाता है.

खाना स्वादहीन कैसे हो जाता है?

ऑस्ट्रेलिया की आरएमआईटी यूनिवर्सिटी ने हाल ही में इस पर एक रिसर्च की है. इस रिसर्च में शोधार्थी ये पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर स्पेस में अंतरिक्षयात्रियों को भूख क्यों नहीं लगती है. इस रिसर्च को करने के लिए रिसर्चर्स वीआर और स्पेस शिप के सिम्युलेटेड माहौल का इस्तेमाल किया और पता लगाने की कोशिश की कि आखिर ऐसा क्यों होता है.

रिसर्च के दौरान शोधकर्ताओं को पता चला कि स्पेस शिप में जब कोई अंतरिक्ष यात्री खाना खाता है तो उसको खाने का स्वाद नहीं मिलता. इसके पीछे की वजह वहां ग्रेविटी की कमी को बताया गया. दरअसल, स्पेस में जब एस्ट्रोनॉट्स खाना खाते हैं तो ग्रैविटी की कमी के कारण खाना मुंह से नीचे पेट में जाने के साथ-साथ ऊपर तालू में भी चिपक जाता है.

इसकी वजह से नाक बंद हो जाती है और एस्ट्रोनॉट्स को ना तो खाने की खुशबू मिल पाती है और ना ही खाने का स्वाद. यानी आप अंतरिक्ष में चाहे जितना स्वादिष्ट खाना भेज दें, एस्ट्रोनॉट्स के लिए वो स्वादहीन ही रहेगा.

माहौल का भी पड़ता है असर

इस रिसर्च में ये भी पता चला कि नाक बंद होने के अलावा खाने का स्वाद महसूस ना होने के पीछे वहां का नीरस माहौल भी एक कारण हो सकता है. दरअसल, स्पेस स्टेशन में बहुत ज्यादा जगह नहीं होती है, इसलिए एस्ट्रोनॉट्स को वहीं खाना भी खाना होता है जहां वो काम कर रहे होते हैं. एक ही जगह पर एक ही जैसा खाना रोज-रोज खाने की वजह से एक समय बाद अंतरिक्ष यात्रियों को खाना बेस्वाद लगने लगता है.

क्या बटर चिकन या मालपुआ स्पेस में ले जा सकते हैं?

जिस तरह का बटर चिकन या मालपुआ आप धरती पर खा सकते हैं, वैसे स्पेस में ले जाना लगभग नामुमकिन है. दरअसल, स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स के लिए जो खाना भेजा जाता है वो पाउडर फॉर्म में होता है या फिर वह पूरी तरह से ड्राई होता है. ऐसा इसलिए ताकि वह ज्यादा दिनों तक चल सके. खासतौर से ऐसी खाने वाली चीजें जो लिक्विड फॉर्म में होती हैं उन्हें स्पेस स्टेशन में पाउडर फॉर्म में ही भेजा जाता है. अंतरिक्ष यात्री इसमें गर्म पानी मिलाकर फिर इसका सेवन करते हैं.

ये भी पढ़ें: National Lottery Day: लॉटरी जीतने के बाद क्या मिल जाती है पूरी रकम, कौन है भारत का लॉटरी किंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: देश में किसने की थी सबसे लंबी भूख हड़ताल, अब कहां हैं वह शख्सियत?
देश में किसने की थी सबसे लंबी भूख हड़ताल, अब कहां हैं वह शख्सियत?
Psychological Pricing: 59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
Musk Deer: क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?
क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget