एक्सप्लोरर

National Lottery Day: लॉटरी जीतने के बाद क्या मिल जाती है पूरी रकम, कौन है भारत का लॉटरी किंग?

देश में 17 जुलाई के दिन हर साल नेशनल लॉटरी डे मनाया जाता है. क्या आप जानते हैं कि देश के किन राज्यों में लॉटरी खेला जाता है और देश का लॉटरी किंग कौन है, जो बिजनस को देखता है.

आज यानी 17 जुलाई के दिन हर साल नेशनल लॉटरी डे मनाया जाता है. आसान भाषा में लॉटरी किस्मत का खेल है, जिसका खेल दुनियाभर में फैला हुआ है. भारत समेत दुनियाभर के अधिकांश देशों में लॉटरी गेम का खूब प्रचलन है. इतना ही नहीं इस खेल के जरिए कई लोग करोड़ों और अरबों कमा भी चुके हैं. आज हम आपको बताएंगे कि भारत में लॉटरी किंग कौन हैं, लॉटरी जीतने पर कितनी रकम मिलती है. 

लॉटरी का खेल

लॉटरी यानी किस्मत का खेल है. इस खेल में किस्मत जिसका साथ देती है, उसी की जीत होती है. दुनियाभर में लोग लॉटरी की टिकट खरीदकर अपना किस्मत आजमाते हैं. हालांकि बहुत सारी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें एक झटके में इंसान करोड़ों और अरबों लॉटरी के जरिए कमाया है. लेकिन ये हर किसी के साथ होगा ये जरूरी नहीं है. इसीलिए इसे लॉटरी कहते हैं.   

 लॉटरी किंग

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीते 14 मार्च 2024 के दिन चुनावी चंदे की जानकारी को सार्वजनिक कर दिया गया है. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद डेटा के मुताबिक 1368 करोड़ रुपये साथ फ्यूचर गेमिंग इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. फ्यूचर गेमिंग और होटल सर्विसेज ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए सबसे अधिक 1368 करोड़ रुपये का चंदा दिया है. अब सवाल है कि सैंटियागो मार्टिन कौन है, जिनकी कंपनी ने 1368 करोड़ रुपये का दिया दान है. 

सैंटियागो मार्टिन को भारत में लॉटरी किंग के नाम से भी जाना जाता है. कहा जाता है कि सैंटियागो का लॉटरी के क्षेत्र में बड़ा नेटवर्क है. इनकी फ्यूचर गेमिंग और होटल सर्विसेज ने 12 अप्रैल 2019 और 24 जनवरी 2024 के बीच 1368 करोड़ रुपये का दान दिया था. बता दें कि फ्यूचर गेमिंग कोयंबटूर स्थित एक कंपनी है. इसकी स्थापना साल 1991 में हुई थी और इससे पहले मार्टिन लॉटरी एजेंसीस लिमिटेड के नाम से इसे जाना जाता था. इसका स्वामित्व सैंटियागो मार्टिन के पास है, जिन्हें भारत के लॉटरी किंग के रूप में भी जाना जाता है. फर्म की वेबसाइट के मुताबिक मार्टिन ने 13 साल की उम्र में ही लॉटरी व्यवसाय में अपनी किस्मत आजमाई थी. यही कारण है कि इन्हें लॉटरी किंग कहा जाता है.  

लॉटरी जीतने पर कितना मिलता?

बता दें कि भारत में लॉटरी जीतने वाले को पूरा पैसा नहीं मिलता है. बता दें कि लॉटरी या गेम शो में जीती गई धन राशि पर फ्लैट 30 फीसदी टैक्स लगता है. क्योंकि यह स्पेशल इनकम होती है, इसलिए इसमे कोई भी बेसिक छूट भी नहीं दी जाती है. वहीं अगर लॉटरी में 10 लाख से ऊपर की राशि कोई जीतता है, तो उसे सरचार्ज भी देना होता है. यानी अगर आप 1 करोड़ रूपए लॉटरी या गेम शो में जीतते हैं, तो इसमे से सीधा-साधा तीस लाख तो इनकम टैक्स में चला जाएगा. इसके बाद 10 फीसद एक्सट्रा सरचार्ज भी देना पड़ेगा. इतना ही नहीं एजुकेशन CESS और हायर एजुकेशन CESS जैसे टैक्स भी भरने होंगे. नियमों के मुताबिक ये सभी टैक्स काटने की जिम्मेदारी भी उस ऑर्गनाइजेशन की है, जिससे आपने इनाम राशि जीती है. 

भारत में लॉटरी

जानकारी के मुताबिक भारत में लॉटरी कई सालों से खेला जा रहा है. लेकिन आधिकारिक रूप से केरल राज्य सरकार ने 1967 से लॉटरी की शुरू की थी. हालांकि भारत में लीगल लॉटरी और लॉटरी के कानून राज्य के मुताबिक अलग-अलग हैं. भारत के 13 राज्यों में लॉटरी खेलने की परमिशन है, जिनमें केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, और पश्चिम बंगाल शामिल है. वहीं कई राज्यों में लॉटरी पर बैन लगा दिया था, जिनमें कर्नाटक और तमिलनाडु भी शामिल हैं. लॉटरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 2015 में फैसला सुनाया था, जिसके मुताबिक लॉटरी को लेकर राज्य सरकारें फैसला लेंगी. 

ये भी पढ़ें: ऐसी क्या चीज है जिसे करने के बाद पत्नी अपने पति से नहीं मांग सकती है गुजारा भत्ता?

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
क्या है अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल, कैसे बन रही और कितनी जरूरी? जानें किन देशों का होगी हिस्सा
क्या है अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल, कैसे बन रही और कितनी जरूरी? जानें किन देशों का होगी हिस्सा
Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget