एक्सप्लोरर

अकेले केजरीवाल नहीं, ये मुख्यमंत्री भी कर चुके हैं हार का सामना- देख लीजिए पूरी लिस्ट

Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल अकेले ऐसे नेता नहीं है. जो मुख्यमंत्री बनने भी रहे और फिर अपनी सीट भी नहीं बचा सके. चलिए बताते है और कौन से मुख्यमंत्री हारे हैं अपनी सीट.

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर फिर हुआ है. दिल्ली की सत्ता पर पिछले 10 साल से काबिज आम आदमी पार्टी को हराकर भारतीय जनता पार्टी ने करीब 27 साल दिल्ली की सत्ता में वापसी की है. भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों की भारी भरकम बहुमत हासिल की है. इतना ही नहीं पार्टी ने कई बड़ी सीटों पर भी किला फतह किया है.

यहां तक कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी नई दिल्ली सीट से बीजेपी के कद्दावर नेता प्रवेश वर्मा ने मात दे दी है. लेकिन यह पहली बार नहीं है जब राज्य का मुख्यमंत्री रह चुका कोई बड़ा नेता अपनी सीट हारा है. इससे पहले भी कई इस तरह के मौके देखने को मिल चुके हैं. चलिए आपको बताते हैं किन-किन राज्यों के मुख्यमंत्री अपने-अपने सीट हार चुके हैं.

नई दिल्ली से चुनाव हारे केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट से खड़े हुए थे. पिछले दो बार के चुनावों में अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से चुनाव जीता था. कयास लगाए जा रहे थे इस बार उनके लिए अपनी साट निकालना आसान नहीं होगा. भाजपा की ओर से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा मैदान में थे. तो वहीं कांग्रेस की ओर से भी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित मैदान में थे. बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने सभी को चौंकाते हुए नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को पटखनी दे दी. करीब 4000 वोटो से उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हरा दिया. 

यह भी पढे़ं:मोटरसाइकिल के साइलेंसर को लेकर क्या है नियम, जानें कहीं आपने भी तो नहीं की ये गलती

यह मुख्यमंत्री भी हार चुके हैं चुनाव

साल 2013 में जब पहली बार आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई थी. तब नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव जीत कर आए थे. उन्होंने तब की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था. वह पहला मौका था. जब शीला दीक्षित विधानसभा चुनाव हारी थीं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी साल 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से हार गई थी. इसके अलावा बात की जाए तो राजस्थान की मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे साल 2008 के विधानसभा चुनाव में झालरापाटन सीट से चुनाव हार गई थीं. 

यह भी पढे़ं: ट्रंप के टैरिफ से किस शराब पर कितना पड़ेगा असर, जानें कितनी महंगी हो जाएगी 'शाम की साथी'?

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता साल 1989 के विधानसभा चुनाव में बोधिनायकनुर सीट से चुनाव हार गई थीं. साल 2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अकबरपुर सीट से चुनाव हार गई थीं. साल 2005 के विधानसभा चुनाव में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को राघोपुर से हार मिली थी. साल 2005 के हरियाणा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला नरवाना सीट से चुनाव हार गए थे. 

यह भी पढे़ं: चुनाव में जीत के बाद कैसे बनती है सरकार, जानें क्या होता है इसका पूरा प्रोसेस?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार से पहले कौन-कौन से नेता जेल में गंवा चुके जान? देखें पूरी लिस्ट
सज्जन कुमार से पहले कौन-कौन से नेता जेल में गंवा चुके जान? देखें पूरी लिस्ट
चीनी के प्रोडक्शन में भारत दूसरा, कौन-सा देश पहले नंबर पर?
चीनी के प्रोडक्शन में भारत दूसरा, कौन-सा देश पहले नंबर पर?
वंदे मातरम को लेकर अंग्रेज क्या सोचते थे, कब-कब लगाया प्रतिबंध?
वंदे मातरम को लेकर अंग्रेज क्या सोचते थे, कब-कब लगाया प्रतिबंध?
 XI JINPING Dinner Menu: शी जिनपिंग क्या खाएंगे-क्या नहीं, विदेश दौरे पर कैसे तय होता है मेन्यू?
शी जिनपिंग क्या खाएंगे-क्या नहीं, विदेश दौरे पर कैसे तय होता है मेन्यू?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget