एक्सप्लोरर

ट्रंप के टैरिफ से किस शराब पर कितना पड़ेगा असर, जानें कितनी महंगी हो जाएगी 'शाम की साथी'?

डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मैक्सिको और चीन से आने वाले सामान पर टैरिफ लगा दिया है. इसके बाद अब शराब पीने वाले लोगों के जेब पर भी इसका असर पड़ेगा. जानिए कितना महंगा पड़ेगा अब शराब पीना?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मैक्सिको और चीन से आने वाले सामान पर टैरिफ लगा दिया है.  इन टैरिफ के बाद कई विदेशी शराबों के दाम भी तेजी से बढेंगे. आज हम आपको बताएंगे किन शराबों के दामों में उछाल आ सकता है और इसका पीने वाले लोगों पर क्या फर्क पड़ेगा. आज हम आपको उसके बारे में बताएंगे.

ट्रंप ने लगाया टैरिफ

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको से आने वाले हर सामान पर 25% टैरिफ लगाया है, जबकि कनाडा से आने वाले अधिकांश सामान पर इतना ही टैरिफ लगाया गया है. वहीं चीन से आने वाले सामान पर सिर्फ 10% टैरिफ बढ़ा दिया गया है. इसके जवाब में कनाडा और मैक्सिको ने भी अमेरिकी सामान पर टैरिफ लगाने की घोषणा की है. माना जा रहा है कि ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका का खजाना भरेगा, लेकिन आम जनता पर बोझ बढ़ेगा. 

किन सामानों के बढ़ेंगे दाम

ट्रंप के इस फैसले के बाद दुनियाभर के अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इस कदम से अमेरिका की कंपनियों और उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. क्योंकि अमेरिका का एक तिहाई आयात कनाडा, चीन और मैक्सिको से आता है. इनमें फल और सब्जियां, मीट, गैस, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने, कपड़े, शराब और बीयर जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं. इतना ही नहीं इसका असर दूसरे देशों पर भी पड़ेगा. 

शराब के शौकीन

शराब पीने के शौकीन लोग हर जगह मौजूद हैं. भारत से लेकर अमेरिका तक भी शराब के शौकीन लोग शाम को जाम लेकर बैठ जाते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ट्रंप के टैरिफ बढ़ान के बाद आम इंसानों को शराब पीना भी महंगा पड़ेगा. आसान भाषा में आप समझिए कि कमाई उतनी और खर्च बढ़ जाएगा.

बीयर और अल्कोहल

रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के बाद अमेरिका के लोगों को शराब और बीयर पीने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है. आप इसको ऐसे समझिए कि टकीला केवल मैक्सिको में बनती है. इसके अलावा अमेरिका के नंबर 1 बीयर ब्रांड मोडेलो का आयात भी वहीं से किया जाता है. अब टैरिफ बढ़ने के बाद मैक्सिको से Modelo और Corona बीयर के साथ-साथ Casa Noble टकीला आयात करने वाली कंपनी Constellation Brands ने कॉस्ट में 16% बढ़ोतरी की आशंका जताई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2023 में अमेरिका ने मेक्सिको से $5.69 अरब की बीयर और $4.81 अरब की अल्कोहल आयात किया था.

ये भी पढ़ें:दुनिया में टूथब्रश ज्यादा हैं स्मार्टफोन? गिनती करने बैठेंगे तो घूम जाएगा सिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
Independence Day 2026: महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा

Embed widget