एक्सप्लोरर

क्या सही में कोरोना के बाद बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले? ये आंकड़े बताते हैं पूरी कहानी

पिछले कुछ समय में हार्ट अटैक के मामलों में तेज़ी से वृद्धि हुई है, जिसकी वजह कोविड वैक्सीन को माना जा रहा है. तो चलिए इसके पीछे की वजह जानते हैं.

कोरोना वायरस से परेशान लोग अब एक नए डर का सामना कर रहे हैं, जिसका नाम हार्ट अटैक है. दरअसल कोरोना वायरस का दौर देखने वाले तमाम लोग अब लगातार लोगों में बढ़ते हार्ट अटैक के ख़तरे और उनसे हो रही मौतों को भी देख रहे हैं, तेज़ी से बढ़ते इन मामलों की वजह कोविड वैक्सीन को बताया जा रहा है. ऐसे में चलिए उन आंकड़ों पर नजर डालते हैं जिसकी वजह से हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों का सारा दोषी कोरोना महामारी को बताया जा रहा है.

क्यों कोविड के बाद बढ़े हार्ट अटैक के मामले?

30 साल से कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक से मौत के मामले देखे जा रहे हैं. इसके अलावा स्कूली बच्चे तक इससे बच नहीं पा रहे हैं. कुछ स्कूली बच्चों में भी हार्ट अटैक और कार्डियो अरेस्ट के कारण मौत की घटनाएं सामने आई हैं. पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर भी तेजी से ऐसे वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें किसी व्यक्ति को डांस करते-करते या बैठे-बैठे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई.

पिछले साल गुजरात में गरबा खेलते वक़्त कई लोगों की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी. जिसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश में बढ़ते हृदयाघात के मामले की वजह कोरोना वायरस को बताया था. उन्होंने कहा था कि जो लोग कोविड से संक्रमित हुए थे, उनमें हृदय घात और कार्डियक अरेस्ट का रिस्क ज्यादा रहता है. मांडविया के बयान से ये साफ हो गया कि हृदयाघात के मामले बढ़ने का बड़ा कारण कोरोना वायरस ही है.

रिसर्च में भी हुआ खुलासा

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के द्वारा की गई एक रिसर्च में ये दावा किया गया है कि जो व्यक्ति गंभीर रूप से कोविड वायरस का शिकार हुए थे, उनमें हृदय रोग का जोखिम ज़्यादा देखा गया है. जिसके बाद ऐसे लोगों को सलाह दी गई कि दिल का दौरे से बचने के लिए एक या दो साल तक अत्यधिक परिश्रम नहीं करना चाहिए.

महामारी के बाद क्यों बढ़े हार्ट अटैक के केस?

एक रिपोर्ट की मानें तो कोरोना महामारी के बाद हार्ट अटैक के केसों में वृद्धि देखी गई है. इन मरीजों की जांच के दौरान ये सामने आया कि कोरोना वायरस के कारण हार्ट की आर्टरीज में खून के थक्के बन गए थे. इन क्लॉट के कारण हृदय को ब्लड पंप करने में परेशानी होती है, जिससे हार्ट अटैक का ख़तरा बढ़ जाता है. कोरोना वायरस का साइड इफेक्ट क्लॉट बनने की एक बड़ी वजह है.

यह भी पढ़ें: क्या वैक्सीन से हो रही है ब्लड क्लॉटिंग? जिससे हार्ट अटैक के साथ बढ़ेगा इन बीमारियों का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Air Pollution: दिल्ली के इन इलाकों में सबसे कम होता है प्रदूषण, जान लें वजह
दिल्ली के इन इलाकों में सबसे कम होता है प्रदूषण, जान लें वजह
PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
Alcohol Skincare Products: स्किन केयर प्रोडक्ट्स में क्यों मिलाते हैं अल्कोहल? समझें इसका पूरा विज्ञान
स्किन केयर प्रोडक्ट्स में क्यों मिलाते हैं अल्कोहल? समझें इसका पूरा विज्ञान
DA Hike: पाकिस्तान में कितना मिलता है DA, क्या हर साल बढ़ता है महंगाई भत्ता?
पाकिस्तान में कितना मिलता है DA, क्या हर साल बढ़ता है महंगाई भत्ता?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget