एक्सप्लोरर

भारत के अलावा कौन-कौन से देश हैं पोलियो मुक्त? जानिए नाम

इन दिनों पोलियो फिर बड़ा खतरा बनकर उभरा है, लिहाजा भारत सरकार ने बिना टीकाकरण के कुछ देशों से भारत आने पर पाबंदी लगा दी है, इस बीच चलिए उन देशों के नाम जानते हैं जिन्हें पोलियो मुक्त करार दिया गया है.

सरकार ने बीते 1 मई से पोलियो प्रभावित कुछ देशों के आवागमन पर निगरानी शुरू कर दी है. वहीं 11 देश ऐसे हैं, जहां जाने से पहले टीकाकरण कराना अनिवार्य है. बिना टिकाकरण के प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक बढ़ाने के साथ ही निगरानी शुरू कर दी गई है. मंत्रालय ने पुराने नियम में संशोधन करते हुए यात्रियों के लिए ओरल पोलियो वैक्सीन के अलावा इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन को भी मान्यता दी है. बता दें भारत पोलियो मुक्त देश है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि भारत के अलावा किन देशों को पोलियो मुक्त देश का टैग मिला हुआ है?

भारत में एक भी पोलियो का मरीज नहीं?

WHO ने भारत सहित 10 एशियाई देशों को पोलियोमुक्त घोषित किया हुआ है, जिसका साफ मतलब है कि दुनिया का 80 प्रतिशत भाग पोलियो मुक्त करार दिया गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र को पोलियो मुक्त प्रमाणित किया है जिसमें भारत तो शामिल है, लेकिन अफगानिस्तान और पाकिस्तान शामिल नहीं हैं. पिछले कुछ सालों से भारत में एक भी पोलियो का मामला सामने नहीं आया है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, इसका मतलब है कि दुनिया की 80% आबादी पोलियो मुक्त क्षेत्रों में रहती है, जो इस अपंग करने वाली बीमारी के वैश्विक उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

ये देश हैं पोलियो मुक्त

बता दें डब्ल्यूएचओ ने 11 देशों को पोलियो मुक्त करार दिया है, जिसमें बांग्लादेश, भूटान, बर्मा, डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया, भारत, इंडोनेशिया, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड और तिमोर-लेस्ते जैसे देश शामिल हैं.

1985 तक भारत ने नहीं देखा था पोलियो मुक्त देश का सपना

आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे देश भारत ने साल 1985 तक पोलियो से मुक्ति का सपना भी नहीं देखा था. भारत में साल 1985 में लकवाग्रस्त पोलियो के 1,50,000 मामले सामने आए थे और 2009 में 741 नए संक्रमणों के कारण लकवा दर्ज किया गया था. इस समय तक भारत की आबादी पोलियो से जूझ रही थी.

कई लोगों का मानना था कि भारत कभी इससे उभर नहीं पाएगा. हालांकि भारत सरकार ने पोलियो के खिलाफ बड़ा मिशन चलाकर पोलियो मुक्त देशों की सूची में खुद को शामिल कर ही लिया. हालांकि पिछले कुछ समय में फिर कुछ देशों में पोलियो एक बड़ी बीमारी बनकर सामने आने लगा है, ऐसे में भारत सरकार ने सतर्कता बरतते हुए उन देशों से आने वाले लोगों पर निगरानी बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: ये हैं वो देश जहां मोबाइल नंबर पर लिया जाता है चार्ज, अब TRAI भारत में लागू कर सकता है ये नियम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SRK Cricket Stadium: कितना बड़ा है वह स्टेडियम, जो शाहरुख खान ने बनवाया? जानें इस पर कितने रुपये हुए खर्च
कितना बड़ा है वह स्टेडियम, जो शाहरुख खान ने बनवाया? जानें इस पर कितने रुपये हुए खर्च
Ayodhya Ram Mandir: क्या सरकार के प्रति जवाबदेह नहीं है अयोध्या का राम मंदिर ट्रस्ट? होश उड़ा देगी यह हकीकत
क्या सरकार के प्रति जवाबदेह नहीं है अयोध्या का राम मंदिर ट्रस्ट? होश उड़ा देगी यह हकीकत
इस्तीफा देने के बाद भी जिंदगीभर ट्रस्ट में कैसे रहेंगे चंपत राय? यह नियम उड़ा देगा होश
इस्तीफा देने के बाद भी जिंदगीभर ट्रस्ट में कैसे रहेंगे चंपत राय? यह नियम उड़ा देगा होश
Police Recruitment: पुलिस भर्ती के दौरान हुई एस्पिरेंट की मौत, ऐसे मामलों में कैसे मिलता है मुआवजा?
पुलिस भर्ती के दौरान हुई एस्पिरेंट की मौत, ऐसे मामलों में कैसे मिलता है मुआवजा?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BAT- BMS Chinese App: ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
IND vs ENG: कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मैनचेस्टर पहुंचते ही मासूम अंदाज ने जीता दिल
IND vs ENG: कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मैनचेस्टर पहुंचते ही मासूम अंदाज ने जीता दिल
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget