एक्सप्लोरर

World Thinnest Building : ये है दुनिया की सबसे पतली बिल्डिंग, मोटाई है महज इतनी सेंटीमीटर

दुनियाभर में कई ऐसी चीजें हैं, जिसको देखकर आम इंसान आश्चर्यचकित होता है. अमेरिका में बनी दुनिया की सबसे पतली बिल्डिंग भी ऐसी ही है. जानिए दुनिया की सबसे पतली बिल्डिंग की मोटाई कितनी है.

 दुनियाभर में कई अजीबोगरीब चीजें दिखने को मिलती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे पतली बिल्डिंग कहां पर है और इस बिल्डिंग की मोटाई कितनी है. ये बिल्डिंग इतनी पतली है कि तेज हवा में ये लहराने लगती है. आज हम आपको दुनिया के सबसे पतली बिल्डिंग के बारे में बताएंगे. 

दुनिया की सबसे पतली बिल्डिंग

बता दें कि अमेरिका के मैनहैटन में दुनिया की सबसे पतली बिल्डिंग मौजूद है. इस बिल्डिंग का नाम स्टेनवे टॉवर है, इसकी ऊंचाई 1,428 फीट है. जानकारी के मुताबिक ये टॉवर इतना पतला है कि तेज हवा में हिलने लगता है. इतना ही नहीं 2015 में टॉवर के इंजीनियर रॉवन विलियम्स डेविस ने कहा था कि अगर हवा 100 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी, तो ये लहरा भी सकता है. हालांकि ये टॉवर इस तरीके से बनाया गया है कि  इसके अंदर मौजूद लोगों को इसका पता नहीं चलता है. 

अब सवाल ये है कि इस टॉवर में कितने फ्लोर है. जानकारी के मुताबिक इस टॉवर में कुल 84 मंजिल है. ये टॉवर लगभग 9 साल में तैयार हुआ था और ये टॉवर दुनिया की सबसे मजबूत कंक्रीट से बना है. यहां अपार्टमेंट बुक करने वालों को बीते साल ही पजेशन दिया गया है. कहा जाता है कि इस टॉवर का इंटीरियर इतना लग्जरियस है, कोई भी इसकी ओर आकर्षित हो सकता है. 

टॉवर का डिजाइन

अमेरिका के मैनहैटन में बने इस स्टेनवे टॉवर का डिजाइन 1925 में तैयार किया गया था. इसे जेडीएस डेवलपमेंट, प्रॉपर्टी मार्केट्स ग्रुप और स्प्रूस कैपिटल ने मिलकर बनाया है. डेवलपर्स के मुताबिक  स्टेनवे टॉवर की ऊंचाई-से-चौड़ाई का अनुपात 24:1 है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  इस टॉवर में एक स्टूडियो अपार्टमेंट की कीमत 7.75 मिलियन डॉलर यानी 64 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि पेंटहाउस की कीमत 66 मिलियन डॉलर यानि लगभग साढ़े 5 अरब रुपये है. 

वहीं मैनहैटन वेस्‍ट 57 स्‍ट्रीट में स्थित यह टॉवर 15 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना है. इसे रेजिडेंशियल टॉवर के तौर पर बनाया गया है, लेकिन ये अपनी बनावट और खूबसूरती के कारण दुनियाभर में लोकप्रियता बटोर रही है.  

इंटीरियर लग्जरियस

स्टेनवे टॉवर के अंदर का इंटीरियर काफी लग्जरियस है. जानकारी के मुताबिक इस टॉवर का हर एक फ्लोर अलग तरीके से डिजाइन किया गया है. इसके अलावा सभी फ्लोर का इंटीरियर और थीम भी अलग है, जो इसको किसी अन्य बिल्डिंग से अलग बनाता है. ये टॉवर पतला होने के साथ ही दुनियाभर के सुंदर बिल्डिंग में एक है.  

ये भी पढ़ें: Anti Black Magic Bill: गुजरात में ब्लैक मैजिक पर बना सख्त कानून, जानें किस राज्य में होता है सबसे ज्यादा काला जादू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: स्मित मच्छार से पहले किन दो भारतीयों को मिला UAE का सर्वोच्च नागरिक सम्मान?
स्मित मच्छार से पहले किन दो भारतीयों को मिला UAE का सर्वोच्च नागरिक सम्मान?
What is Halloween: हैलोवीन क्या है, कैसे हुई इसकी शुरुआत?
हैलोवीन क्या है, कैसे हुई इसकी शुरुआत?
Cyclone Arnab: कितने हजार किमी तक होता है किसी तूफान का असर? जान लें लिमिट
कितने हजार किमी तक होता है किसी तूफान का असर? जान लें लिमिट
Midterm Elections: मिडटर्म हारकर भी राष्ट्रपति कैसे बने रहेंगे ट्रंप? जानें अमेरिका का कानून
मिडटर्म हारकर भी राष्ट्रपति कैसे बने रहेंगे ट्रंप? जानें अमेरिका का कानून

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget