एक्सप्लोरर

शराब या सिगरेट... किसकी लत छोड़ना ज्यादा मुश्किल है, क्या है इसके पीछे का साइंस?

सिगरटे या शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है ये तो सब जानते हैं लेकिन आजकल के युवाओं की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है. लेकिन क्या आपको पता है कि शराब या सिगरेट में किसे छोड़ना सबसे मुश्किल है?.

शराब और सिगरेट दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. कभी-कभी लोग दोस्तों के साथ शौक-शौक में इसका सेवन शुरू करते हैं और कब ये शौक लत बन जाता है पता ही नहीं चलता. और एक बार लत लगने पर इनमें से किसी की भी लत छोड़ना बहुत मुश्किल का काम है. दोनों ही नशे समाज में गहरी जड़ें जमा चुके हैं और इनका प्रभाव न सिर्फ स्वास्थ्य पर पड़ता है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक जीवन को भी प्रभावित करता है. चलिए जानते हैं कि शराब या सिगरेट किसकी लत छोड़ना ज्यादा मुश्किल है.

क्यों लगती है सिगरेट की लत?

जैसे ही आप सिगरेट पीते हैं उसमें मौजूद निकोटिन नाम का रसायन कुछ ही सेकंड में आपके दिमाग तक पहुंच जाता है. यह निकोटिन दिमाग में डोपामाइन नाम का एक केमिकल रिलीज करता है. ये डोपामाइन केमिकल हमें खुशी और संतुष्टि का एहसास कराता है. यही वजह है कि सिगरेट पीने के बाद अच्छा महसूस होता है. सिगरेट की लत से बाहर निकलना बहुत मुश्किल है इसकी वजह निकोटिन की लत है. निकोटिन दिमाग में डोपामाइन रिलीज करता है जिसे व्यक्ति को खुशी और थोड़ी देर का सुकून मिलता है. यही वजह है कि व्यक्ति सिगरेट की लत को छोड़ नहीं पाता.

शराब की लत

शराब का सेवन भी शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर असर डालता है. अल्कोहल दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर्स को प्रभावित करता है, जिससे व्यक्ति को शांति या उत्साह का अहसास होता है. शराब अक्सर सामाजिक समारोहों का हिस्सा बन जाती है, जिससे इसे छोड़ना चुनौतीपूर्ण हो जाता है.

कितने दिन में लगती है लत?

सिगरेट की  लत लगने में 6 महीने लगते हैं और 2-3 साल बाद लत लगनी शुरू हो जाती है. शराब की लत लगने में थोड़ा समय लगता है आमतौर पर 1 से 2 साल में शराब की लत लगती है लेकिन लगातार 5 साल तक इसका सेवन करने से व्यक्ति को शराब की लत लग जाती है जिसे छोड़ना बाद में बहुत मुश्किल हो जाता है. 

किसकी लत सबसे खतरनाक?

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, निकोटीन की लत बहुत तेजी से लगती है और इसे छोड़ना उतना ही मुश्किल होता है. सिगरेट पीने की आदत दिनचर्या का हिस्सा बन जाती है. सुबह की चाय के साथ, काम के ब्रेक में या तनाव के पलों में. सिगरेट की लत मनोवैज्ञानिक और शारीरिक दोनों स्तरों पर काम करती है. निकोटीन दिमाग में डोपामाइन रिलीज करता है, जिससे व्यक्ति को तुरंत राहत मिलती है. लेकिन जैसे ही इसका प्रभाव कम होता है. व्यक्ति फिर से सिगरेट की तलब महसूस करता है. इसे छोड़ने में कई बार महीनों या सालों की मेहनत लगती है. जब भी कोई इंसान इस लत से उबरना चाहे तो जल्दी छूटती नहीं.

इसे भी पढ़ें- जमीन से तेल निकालना ज्यादा सस्ता या समंदर से, जानें किसमें ज्यादा बचता है पैसा?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NGO से कितना अलग होता है ट्रस्ट का कामकाज, 'राम मंदिर चंदा चोरी' विवाद के लिए जान लीजिए जवाब?
NGO से कितना अलग होता है ट्रस्ट का कामकाज, 'राम मंदिर चंदा चोरी' विवाद के लिए जान लीजिए जवाब?
यूरोप में भयंकर गर्मी तो भारत में सूखे के आसार, किस खतरनाक तबाही की ओर इशारा कर रहा यह कनेक्शन
यूरोप में भयंकर गर्मी तो भारत में सूखे के आसार, किस खतरनाक तबाही की ओर इशारा कर रहा यह कनेक्शन
Ghaziabad Illegal Gender Test: जेंडर टेस्ट करने वालों को कितनी मिलती है सजा, यह टेस्ट करवाने वालों पर क्या होती है कार्रवाई?
जेंडर टेस्ट करने वालों को कितनी मिलती है सजा, यह टेस्ट करवाने वालों पर क्या होती है कार्रवाई?
Ishaq Dar Grandson Arrest: पाकिस्तान में किन-किन रसूखदारों को मिल चुकी सजा, क्या वहां कानून से बच पाते हैं बड़े नेता?
पाकिस्तान में किन-किन रसूखदारों को मिल चुकी सजा, क्या वहां कानून से बच पाते हैं बड़े नेता?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget