एक्सप्लोरर

सावधान! अब फोन बता देगा आपने पी रखी है शराब

इस रिसर्च को करने के लिए शोधकर्ताओं ने 18 लोगों को चुना जिनकी उम्र 21 साल या उससे ज्यादा थी. रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने इन लोगों की आवाज़ को शराब पीने से पहले और शराब पीने के बाद रिकॉर्ड किया.

शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, ये बात तो हर शराब की बोतल पर लिखी होती है. लेकिन इसके बावज़ूद भी लोग शराब पीते हैं. हालांकि, कई बार लोग शराब पीने के बाद ये दिखाने की कोशिश करते हैं कि उन्होंने शराब नहीं पी. लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा. अब अगर किसी ने शराब पी है और आपसे फोन पर बात कर रहा है तो उसका फोन ही बता देगा कि उसने शराब पी है. चलिए जानते हैं इस रिसर्च से जुड़ी पूरी कहानी.

कहां हुई ये रिसर्च

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर Brian Suffoletto और उनकी टीम ने कुछ ऐसे सेंसर्स इजात किए हैं, जिन्हें स्मार्टफोन में लगाने पर ये पता चल जाता है कि फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने शराब पी है या नहीं. सबसे बड़ी बात कि उन्होंने जो सिस्टम बनाया है वो 98 फीसदी तक कामयाब है. यानी अगर किसी ने शराब पी है और वो सेंसर वाले फोन पर बात कर रहा तो 98 फीसदी चांस है कि सामने वाले व्यक्ति को पता चल जाए कि फोन पर बात करने वाला व्यक्ति शराब के नशे में है.

कैसे हुई ये रिसर्च

द स्काई न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, इस रिसर्च को करने के लिए शोधकर्ताओं ने 18 लोगों को चुना जिनकी उम्र 21 साल या उससे ज्यादा थी. रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने इन लोगों की आवाज़ को शराब पीने से पहले और शराब पीने के बाद रिकॉर्ड किया. इसके बाद सॉफ्टवेयर के जरिए आवाज़ में उन जगहों को चेक किया जहां शराब पीने से पहले और शराब पीने के बाद अंतर दिखा. उसी के आधार पर फिर सेंसर बनाए गए और स्मार्टफोन में उन्हें फिट किया गया.

इस रिसर्च के फायदे

ये डिवाइस अगर हर इंसान के फोन में लगा दी जाए तो इससे कई दुर्घटनाएं जो ड्रिंक एंड ड्राइव की वजह से होती हैं रुक सकती हैं. दरअसल, कई बार इंसान अपने लोगों से फोन पर झूठ बोल देता है कि उसने शराब नहीं पी है और ड्राइव करने लगता है. लेकिन अगर आपके फोन में ये डिवाइस लगा होगा तो आपको पता चल जाएगा कि सामने वाले व्यक्ति ने शराब पी रखी है और आप समय पर उसे गाड़ी चलाने से रोक पाएंगे. इसके साथ ही पुलिस के लिए भी ऐसे लोगों को आइडेंटिफाई करना आसान होगा.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में पराली से हालात खराब, लेकिन इजरायल में करोड़ों टन मिसाइल चलने पर भी AQI सिर्फ 50, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget