एक्सप्लोरर

क्यों अकबर ने तुलसीदास जी को कर लिया था गिरफ्तार? आपने पढ़ी है ये कहानी?

Akbar And Tulsidas Arrest Story: क्या आप जानते हैं एक बार मुगल शासक अकबर ने तुलसीदास को गिरफ्तार करवा लिया था. जानिए क्या है तुलसीदास के गिरफ्तार करने की कहानी...

मुगल बादशाहों में कोई बादशाह किसी खास धर्म के विरोधी गतिविधियों के लिए जाना गया तो कोई बादशाह सभी धर्म को लेकर आगे बढ़ा, जिसमें अकबर का नाम भी शामिल है. कहा जाता है कि अकबर हर धर्म का आदर करता था. हालांकि, अकबर और रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास जी को लेकर भी कई कहानियां प्रचलित हुईं. कहा जाता है कि एक बार अकबर ने तुलसीदास जी को गिरफ्तार कर लिया था और जेल में बंदी बना दिया था. तो जानते हैं ये क्या कहानी है और अकबर ने तुलसीदास जी को क्यों गिरफ्तार किया था. बता दें कि इस किस्से से ही हनुमान चालीसा के लिखे जाने की कहानी भी जुड़ी है तो जानते हैं इससे जुड़ी हर एक बात... 

क्या है ये कहानी?

कहा जाता है कि अकबर के शासन के दौरान तुलसीदास भी थे और वे अपनी भक्ति और तप के लिए जाने जाते थे. एक बार उन्होंने कुछ चमत्कार किया था और इस चमत्कार की जानकारी अकबर को लग गई थी. तुलसीदास जी के बारे में जानने के बाद अकबर ने तुलसीदास जी को अपने दरबार में बुलाने का आदेश दिया. उस वक्त तुलसीदास को बादशाह के दरबार में आने के लिए कहा गया, जिस पर तुलसीदास ने कहा कि उनके बादशाह श्रीराम हैं. फिर उन्हें जबरदस्ती अकबर के दरबार में लाया गया.

अकबर के दरबार में भी तुलसीदास जी ने बिना डर के बार-बार कहा कि वो भगवान राम के सामने झुकते हैं और भगवान राम ही उनके बादशाह हैं. इस बात से गुस्सा होकर अकबर ने उन्हें जेल में डाल दिया और कहा गया कि अब देखते हैं भगवान राम उन्हें कैसे बचाते हैं. कहा जाता है कि इसके बाद तुलसीदास ने वहां हनुमान चालीसा की रचना की, जिसे पढ़ने के बाद कई बंदर वहां आ गए और अकबर के महल पर हमला कर दिया. इससे सभी सैनिक घबरा गए और उसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि तुलसीदास को बचाने के लिए ये बंदर आए. फिर अकबर ने तुलसीदास जी से क्षमा मांगी.

यह कहानी काफी प्रचलित है, लेकिन अभी तक इंटरनेट पर इसका कोई खास प्रमाण मौजूद नहीं है. इससे जुड़ी अकबर और तुलसीदास जी की कहानियां काफी चलन में हैं, जिसमें तुलसीदास की सादगी और महानता के बारे में बताया गया है. 

ये भी पढ़ें- लोगों को कैसे मिलती है फ्री बिजली, कौन चुकाता है हर महीने इस्तेमाल की गई इलेक्ट्रिसिटी का बिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
Hindu Cerematorium In Pakistan: लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget