एक्सप्लोरर

हवाई जहाज के पंखों में क्यों होता है ईंधन, जानिए ये रोचक तथ्य

लंबे दूरी के सफर में समय बचाने के लिए अधिकांश लोग फ्लाइट से सफर करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्लाइट में उसका ईंधन टैंक कहां होता है. जानिए इसका जवाब..

आज के वक्त समय बचाने के लिए अधिकांश लोग हवाई जहाज में सफर करना पसंद करते हैं. एयरपोर्ट पर कई बार देखते होंगे कि हवाई जहाज में पंख यानी विंग्स में फ्यूल भरा जाता है. क्या आप जानते हैं कि हवाई जहाज में ईंधन टैंक कहां होता है. आज हम आपको बताएँगे कि फ्लाइट में फ्यूल टैंक कहां होता है. 

फ्लाइट

व‍िमानन एक्‍सपर्ट रेबेका विलियम्स ने बताया कि जहाज का वजन संतुलित करने के ल‍िए ईंधन टैंक को विंग्स में बनाया जाता है. क्योंकि ईंधन विमान के सबसे भारी घटकों में से एक होता है. बता दें कि कुछ लंबी दूरी की उड़ानों में ईंधन विमान के कुल वजन का एक तिहाई तक हो सकता है. वहीं इतना वजन अगर मेन बॉडी में स्‍टोर किया जाएगा तो सामान रखने के लिए जगह की कमी होगी. इसके अलावा खासकर विमान का स्‍ट्रक्‍चर भी प्रभाव‍ित होगा, जिससे प्‍लेन में तनाव बढ़ सकता है. 

विंग्स में फ्यूल टैंक होने की वजह

रेबेका ने बताया कि अगर फ्यूल को प्लेन के पिछले हिस्से में रखने पर फ्लाइट का वजन बढ़ जाएगा. इससे जब प्‍लेन उड़ेगा तो इसका आगे हिस्सा उठ जाएगा. वहीं जब फ्यूल खत्‍म होगा तो लैंडिंग के समय अगला हिस्सा आगे झुक जाएगा. इसी समस्‍या से बचने के ल‍िए विमान के विंग्‍स में ईंधन स्‍टोर किया जाता है. इससे उड़ान में पंखों पर दबाव कम हो जाता है और भार पूरे एयरफ्रेम में समान रूप से फैल जाता है. वहीं पंखों में ईंधन का रखने से गुरुत्वाकर्षण का फायदा मिलता है. इससे ईंधन किसी खराबी की स्थिति में पंपों पर निर्भर हुए बिना इंजनों में प्रवाहित होता रहता है.

विंग्स 

बता दें कि हवाई जहाज के विंग्स देखने में काफी बड़े नजर आते हैं, लेकिन ये अंदर से बिल्कुल खोखले होते हैं. इन्हीं विंग्स में जेट फ्यूल को भरा जाता है. ज्यादातर सभी हवाई जहाजों में इंजन भी उनके विंग्स में ही होते हैं. क्योंकि विमान के पंखों में ईंधन स्‍टोर करना जगह का उपयोग करने का सही तरीका है. यह प्‍लेन का वजन संतुलित करता है. इसके अलावा विमान के स्‍ट्रक्‍चर पर जो तनाव आता है, उससे निपटने में मदद करता है. 

ये भी पढ़ें: हवाई जहाज में क्यों कम आता है खाने का स्वाद, जब आप हवा में रहते हैं तो बॉडी में होता है ये बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget