एक्सप्लोरर

अदनान सामी ने कान में पहने तिरंगे वाले ईयर मॉनिटर, जानें क्या कहते हैं भारतीय झंडे के नियम

Indian Flag Rules: हाल ही में अदनान सामी ने अपने लिए स्पेशल ईयर प्लग्स बनवाए हैं, जिन पर राष्ट्रीय ध्वज बना हुआ है. लेकिन क्या आपको पता है कि इंडियन फ्लैग के लिए क्या नियम हैं. चलिए जानें.

मशहूर सिंगर अदनान सामी ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है, जिसके बाद पाकिस्तानियों को मिर्ची लगना तय है. दरअसल अदनान सामी अमेरिका में अपना लाइव कॉन्सर्ट करने वाले हैं, इसके लिए उन्होंने स्पेशल डिमांड पर एक खास तरह का इयर प्लग तैयार कराया है जिस पर तिरंगा बना हुआ है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में वे अपने कान में ईयर प्लग लगाए दिख रहे हैं और इसके ऊपर तिरंगा बना हुआ है. यह बात तो सभी जानते हैं कि पहले अदनान सामी पाकिस्तानी नागरिक थे, बाद में साल 2001 में वे भारत आए और यहीं पर रहने लगे. उन्होंने भारत की नागरिकता भी ले ली है. लेकिन ईयर प्लग लगाने के बाद वे फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं. 

क्या आप जानते हैं कि भारत में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, क्योंकि यह राष्ट्र के सम्मान और एकता का प्रतीक माना जाता है. किसी भी स्थिति में अगर तिरंगे के साथ अपमान हुआ तो इसके लिए कानूनी कार्रवाई हो सकती है. चलिए जान लेते हैं कि देश में भारतीय झंडे को लेकर क्या नियम हैं. 

  • झंडे को किसी भी रूप में लपेटने, जिसमें व्यक्तिगत शवयात्रा शामिल हो, के काम में नहीं लाया जा सकता है. इसे किसी भी अन्य मूर्ति के ऊपर भी नहीं लपेटा जा सकता है. 
  • जब झंडे को किसी परेड या जुलूस में लेकर जा रहे हों तो वह मार्च करने वालों के दाईं ओर होना चाहिए. अगर दूसरे झंडों की भी कोई लाइन शामिल है तो उसमें राष्ट्र ध्वज उस लाइन के बीच में आगे की ओर रहेगा. 
  • कपड़े या वर्दी के रूप में झंडे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. झंडे पर किसी तरह का कोई अक्षर नहीं लिखा होना चाहिए. 
  • झंडे में लपेटकर किसी वस्तु को लेने-देने का कोई नियम नहीं है. लेकिन विशेष अवसर जैसे कि स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस में झंडा फहराए जाने से पहले उसमें फूलों की पंखुड़ी रखने से आपत्ति नहीं है.
  • अगर किसी प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है तो इस अवसर पर झंडे को विशेष सम्मान के साथ अलग से प्रदर्शित किया जाना चाहिए. 
  • झंडे का इस्तेमाल वक्ता की मेड को ढंकने या उसके मंच को सजाने के लिए नहीं होता है. इसके अलावा झंडे को जानबूझकर फर्श पर छूने या पानी में घसीटने नहीं देना चाहिए. 
  • झंडे को नाव, हवाई जहाज, गाड़ी, ट्रेन की छत पर, साइड में या पीछे की ओर ढंकने के काम में नहीं लाना चाहिए. 
  • नियम कहता है कि अगर झंडा किसी गाड़ी पर लगाया जाता है तो उसे या तो बोनट के बीचोंबीच या फिर कार के आगे दाईं ओर कसकर लगाया जाना चाहिए. 
  • किसी भी भवन में पर्दे के रूप में झंडे का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसके अलावा केसरिया रंग को जानबूझकर नीचे की ओर करके नहीं फहराना चाहिए. 
  • जब तक सरकारी भवनों पर झंडे को आधा झुकाकर रखने का आदेश न दिया गया हो, तब तक उसे आधा झुकाकर नहीं फहराना चाहिए.
  • झंडा फटा हुआ या फिर मैला-कुचैला नहीं होना चाहिए. इसको किसी अन्य ध्वज या पताका के साथ नहीं फहराया जाना चाहिए. 

नियम का उल्लंघन करने वाले के लिए क्या है सजा

नागरिकों को घर पर तिरंगा फहराने या फिर हाथ में झंडा लेकर चलने की आजादी है. हालांकि प्राइवेट गाड़ियों पर झंडा लगाना गैर कानूनी है. अगर इसके लिए कोई दोषी पाया जाता है तो उसको राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत कार्रवाई की जा सकती है. ऐसा करने वालों को तीन साल तक की जेल, जुर्माना या फिर दोनों सजाएं हो सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: कश्मीर ही नहीं ये 'आम' भी है भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का मुद्दा, 1981 से झगड़ रहे हैं दोनों देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?
माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?
किस देश में औसत उम्र सबसे कम और कहां सबसे ज्यादा? जानें भारत का हाल
किस देश में औसत उम्र सबसे कम और कहां सबसे ज्यादा? जानें भारत का हाल
इस शख्स से ही भगत सिंह ने सीखा था बम बनाना, 63 दिन तक की थी भूख हड़ताल
इस शख्स से ही भगत सिंह ने सीखा था बम बनाना, 63 दिन तक की थी भूख हड़ताल
आंध्र प्रदेश में आ रहा अर्नब तूफान, किसने रखा इसका नाम?
आंध्र प्रदेश में आ रहा अर्नब तूफान, किसने रखा इसका नाम?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget