एक्सप्लोरर

उबलकर बाहर क्यों गिरता है दूध, इसके उबलने से क्या होता है? इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब यहां जानिए

बचपन में मां की डांट में सुना होगा 'दूध उबालकर सारी मलाई बर्बाद कर दी'. इस डांट में ही इसका जवाब छुपा है. दरअसल, दूध में कई तरह के पोषक तत्व और खनिज होते हैं. यही इसके उबलकर बाहर निकलने की वजह हैं.

Milk Boiling: रोजमर्रा की जिंदगी में हमारे साथ या हमारे आसपास कई ऐसी चीजें हो रही होती हैं, जिन्हे हम देखते तो हैं लेकिन उनकी वजह से वाकिफ नहीं होते हैं. ऐसी ही एक घटना दूध का उबलकर गिरना भी है. पानी के साथ ऐसा नहीं होता है. पानी, दूध की तरह उबलकर बर्तन से बाहर नहीं निकलता है. घर में आपके साथ भी शायद कई बार ऐसा हुआ होगा. आपको दूध उबालने की जिम्मेदारी दी गई हो, लेकिन अपना जरा सा ध्यान हटते ही दूध बर्तन से बाहर निकल गया होगा और फिर आपको अपनी मम्मी की डांट सुनने को मिली होगी. डांट आपने उन्हे यह कहते सुना होगा कि सारी मलाई बर्बाद हो गई, बस पानी बचा है. क्या आप जानते हैं मां की इस डांट में ही इस सवाल का जवाब भी छिपा है?...कैसे? आइए जानते हैं.. 

क्या होता है दूध उबलने पर? 

दूध में प्रोटीन, फैट, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट सहित कई अन्य तरह के खनिज भी होते हैं. दूध में मुख्य रूप से वसा के अणु शामिल होते हैं, साथ ही प्रोटीन के रूप मे केसीन के अणु भी पाएं जाते हैं. दूध में 87 प्रतिशत पानी, 4 प्रतिशत प्रोटीन और 5 प्रतिशत लैक्टोज (दूध में चीनी की रूप) होता है. दूध में पानी ज्यादा मात्रा में होता है और जब इसे गर्म किया जाता है, तो यह भाप के रूप में बदलना शुरू हो जाता है. इससे दूध में मौजूद प्रोटीन, फैट, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और खनिज गाढ़े होने शुरू हो जाते हैं. जिससे दूध उबलकर गिरने लगता है. 

इसलिए उबलकर बाहर गिरता है दूध 

दूध में मिलने वाले प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिज वजन में हल्के रहते हैं, जिस वजह से गर्म होते ही ये दूध के ऊपर तैरने लगते हैं. बाकी बचे नीचे के मिश्रण में ज्यादा तादाद पानी की बचती है. यह पानी गर्म होने पर भाप बन रहा होता है, लेकिन ऊपर बनी परत भाप को निकलने नहीं देती. यह तो आप जानते ही हैं कि प्रबल वही होता है, जिसकी तादाद ज्यादा होती है. यहां पर पानी का ज्यादा प्रतिशत होने के कारण पानी ऊपरी परत को अपने रास्ते से हटाकर भाप को बाहर निकलने देने की कोशिश करता है. भाप परत को ऊपर धकेलती है, जिससे यह परत बर्तन से बाहर निकल जाती है और बचा हुआ दूध बर्तन में ही उबलता रहता है. तो अब आपको मां की डांट का मतलब भी समझ आ गया होगा की वो ऐसा क्यों बोलती थी. 

पानी बर्तन से बाहर क्यों नहीं निकलता 

अब एक सवाल यह आता है कि पानी उबलकर बर्तन से बाहर क्यों नहीं गिरता? दरअसल पानी में किसी भी तरह का फैट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट या विटामिन नहीं होते हैं. इसीलिए उसके ऊपर परत नही बनती. उबलते हुए पानी में भाप के निकलने के लिए को बाधा नहीं होती है, इसलिए वो बर्तन से बाहर नहीं निकलता है. 

यह भी पढ़ें - 

भारत के इस नौजवान के नाम हैं दो-दो विश्व रिकॉर्ड, शोल्डर ब्लेड्स से किया ये कारनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget