एक्सप्लोरर

Hi-Hello के अलावा WhatsApp से कैब भी बुक होती है, मज़ाक नहीं! सच बोल रहे हैं, जानिए कैसे

क्या आप जानते हैं कि आप वॉट्सऐप से टैक्सी भी बुक कर सकते हैं. अगर नहीं, तो आज इस लेख के माध्यम से जानिए कैसे. एकदम आसान है तरीका.  

WhatsApp Cab Booking: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में खूब किया जाता है. अभी तक आपने ये सुना या पढ़ा होगा कि वॉट्सऐप पर आप महत्वपूर्ण दस्तावेज, किसी से निजी बात, वीडियो कॉल या वॉइस कॉल आदि कर सकते हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप वॉट्सऐप से टैक्सी भी बुक कर सकते हैं. जी हां, ये बात एकदम सच है. वॉट्सऐप से आप Uber की कैब बुक कर सकते हैं. हालांकि अभी ये सुविधा कुछ चुनिंदा शहरों के लिए उपलब्ध है. धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जाएगा. 

इन शहरों के लोग कर सकते हैं वॉट्सऐप से कैब बुक

जब भी हमें एक जगह से दूसरी जगह जाना होता है तो हम मेट्रो शहरों में या तो मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं या फिर कैब बुक करते हैं. कैब बुक करने के लिए जिन 2 ऐप्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है वो हैं ओला (OLA) और उबर(UBER). उबर की कैब अब आप वॉट्सऐप से भी बुक कर सकते हैं. फिलहाल ये सुविधा लखनऊ और दिल्ली एनसीआर में उपलब्ध है. इसके लिए बस आपको एक मोबाइल नंबर पर मैसेज करना है और आपकी कैब आपके लोकेशन पर होगी. 

इस तरह वॉट्सऐप से करें कैब बुक

वॉट्सऐप से कैब बुक करना एकदम सरल है. न सिर्फ कैब की बुकिंग बल्कि आप अपनी राइड को भी यही से मैनेज कर सकते हैं.

-वॉट्सऐप के जरिए uber की कैब को बुक करने के लिए सबसे पहले आपको uber का ऑफिशियल नंबर (+91-7292000002 ) अपने कांटेक्ट लिस्ट में सेव करना होगा. 
- एक बार नंबर सेव हो जाए तो आपको उबर की चैट को खोलना है और चैटिंग शुरू करनी है. यहां आपको हाय लिखना है जिसके बाद आप को पिकअप और ड्राप लोकेशन डालनी है. 
-इसके बाद आपको उबर की तरफ से फेयर की सारी डिटेल मिलेगी. अगर आप फेयर को कंफर्म करना चाहते हैं तो राइड को एक्सेप्ट करें और तभी आपको उबर की ओर से भी एक नोटिफिकेशन मिलेगा कि आपकी राइड कंफर्म हो चुकी है.

इन लोगों के लिए बेस्ट है वॉट्सऐप बेस्ड बुकिंग

ये तरीका उन लोगों के लिए अच्छा है जो कभी-कभार कैब से इधर-उधर जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप मोबाइल में उबर के ऐप को डाउनलोड करके रखते हैं तो समय-समय पर इसमें अपडेट आदि आते हैं जिससे मोबाइल का स्टोरेज व्यर्थ में घिर जाता है. एक तो आप इस ऐप का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करते दूसरी तरफ ये आपका स्टोरेज भी घेरता है. ऐसे में समझदारी यही है कि आप वॉट्सऐप बेस्ड कैब बुकिंग को चुने. इससे फोन की सेहत भी बनी रहेगी और आपका काम भी नहीं रुकेगा.  

यह भी पढ़ें: भरी सर्दी में Realme ने लॉन्च किया कड़क फोन, कीमत इतनी कम की लिए बिना मन नहीं मानेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget