एक्सप्लोरर

सर्दी में मुंह से निकलने वाली सांस भाप कैसे बन जाती है, गर्मी में ऐसा क्यों नहीं होता

मुंह से भाप निकलने के लिए सिर्फ तापमान ही नहीं बल्कि नमी भी जिम्मेदार है. दरअसल, सांस में मौजूद पानी के वाष्प जब घने होते हैं तो वह द्रव्य का रूप ले लेते हैं.

आपने देखा होगा कि जैसे ही सर्दियां शुरु होती हैं हमारे मुंह से भाप निकलने लगती है. लेकिन गर्मियों में ऐसा नहीं होता है. जबकि, इंसान हो या जानवर जिस तरह से गर्मियों में सांस लेते समय उनके शरीर में ऑक्सीजन जाती है और सांस छोड़ते हैं तो कार्बन डाई ऑक्साइड निकलती है उसी तरह से सर्दियों में भी होता है. दरअसल, विज्ञान के मुताबिक इंसानी शरीर के 60 फीसद हिस्से में पानी होता है, इसलिए जब हम सांस छोड़ते हैं तो हमारे शरीर से सिर्फ कार्बन डाइऑक्साइड नहीं निकलता बल्कि उसके साथ कुछ मात्रा में पानी के वाष्प भी निकलते हैं. वही वाष्प जब ठंड में बाहर निकलती है तो जम जाती है और आपको दिखाई देने लगती है.

विज्ञान की भाषा में समझिए ऐसा क्यों होता है

विज्ञान के मुताबिक अगर इसे समझें तो गैस में अणु दूर-दूर, द्रव में थोड़े पास और ठोस में एक दम चिपके रहते हैं. वही भाप, द्रव और गैस के बीच की अवस्था है. देखा जाए तो जब बाहर के तापमान में गर्मी होती है और नमी शरीर से बाहर निकलती है तो वह गैसीय अवस्था में ही रहती है. इस दौरान इसके अणुओं की गतिक ऊर्जा कम नहीं होती है और वह दूर-दूर ही रहते हैं. यही वजह है कि गर्मियों में सांस भाप या पानी की बूंदों में नहीं बदल पाते. वहीं जब बाहर का तापमान कम होता है तो मुंह से निकलने वाले नमी और गैस अपनी गतिक ऊर्जा तेजी से खो देते हैं और उसके अणु पास पास आ जाते हैं. यही अणु पास-पास आकर भाप बन जाते हैं और हमे दिखाई देने लगते हैं.

नमी की वजह से भी ऐसा होता है

मुंह से भाप निकलने के लिए सिर्फ तापमान ही नहीं बल्कि नमी भी जिम्मेदार है. दरअसल, सांस में मौजूद पानी के वाष्प जब घने होते हैं तो वह द्रव्य का रूप ले लेते हैं. इसका मतलब ये हुआ कि अगर हवा में ज्यादा नमी होगी तो आपको सांस को देखने का मौका मिल सकता है चाहे मौसम कुछ गर्म ही क्यों ना हो. वहीं अगर मौसम खुश्क हो और सर्दी ज्यादा भी होगी तो मुंह से भाप निकलने के चांसेस कम होंगे.

ये भी पढ़ें: गाड़ियों का नंबर प्लेट लाल, पीला, हरा, नीला और सफेद क्यों होता है? जानिए लाल नंबर प्लेट का इस्तेमाल कौन कर सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Company Logo Meaning:क्या बताते हैं बड़ी-बड़ी कंपनियों के लोगो? Amazon से LG तक जानें सबकुछ
क्या बताते हैं बड़ी-बड़ी कंपनियों के लोगो? Amazon से LG तक जानें सबकुछ
कितना खतरनाक है रूस का Su-57 लड़ाकू विमान? जानें इसकी मारक क्षमता
कितना खतरनाक है रूस का Su-57 लड़ाकू विमान? जानें इसकी मारक क्षमता
राजाओं के समय कैसे जमाया जाता था जमीन पर हक, कैसे होती थी खरीद-फरोख्त?
राजाओं के समय कैसे जमाया जाता था जमीन पर हक, कैसे होती थी खरीद-फरोख्त?
राष्ट्र प्रमुख के अपमान पर विदेशों में सख्त नियम, चीन और अरब में कितनी सजा?
राष्ट्र प्रमुख के अपमान पर विदेशों में सख्त नियम, चीन और अरब में कितनी सजा?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget