एक्सप्लोरर

गाड़ियों का नंबर प्लेट लाल, पीला, हरा, नीला और सफेद क्यों होता है? जानिए लाल नंबर प्लेट का इस्तेमाल कौन कर सकता है

लाल रंग की नंबर पर प्लेट वाली कार केवल भारत के राष्ट्रपति और राज्यपाल ही इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इनकी गाड़ियों के नंबर प्लेटों पर नंबर के बजाए अशोक चिह्न लगाया जाता है.

आपके घर में अगर कोई गाड़ी होगी, तो आपने देखा होगा कि उसका नंबर प्लेट सफेद रंग का है. ज्यादातर गाड़ियों का नंबर प्लेट सफेद ही दिखता है, लेकिन कई बार सड़क पर आपको पीली, हरी, नीली और लाल रंग के नंबर प्लेट वाली गाड़ियां भी दिख जाती होंगी. क्या आपने कभी सोचा की ऐसा क्यों होता है. आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि अलग-अलग रंग के नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के पीछे की वजह क्या होती है. इसके साथ ही हम यह भी बताएंगे कि पीली, हरी, लाल और नीली नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के लिए भारत में नियम क्या हैं. 

सफेद नंबर प्लेट वाली कार

सफेद रंग की नंबर प्लेट सिर्फ उन गाड़ियों पर लगाई जाती है, जो प्राइवेट यूज के लिए होती हैं. यानी जिसे आप अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए खरीदते हैं. आप अगर निजी काम के लिए गाड़ी खरीद रहे हैं और वह डीजल या पेट्रोल या सीएनजी से चलती है तो उसका नंबर प्लेट सफेद ही होगा. आप उसके नंबर प्लेट का कलर नहीं चेंज कर सकते हैं.

पीली नंबर प्लेट वाली कार

पीले रंग की नंबर प्लेट केवल उन गाड़ियों पर लगाई जाती है जो सार्वजनिक होते हैं यानी जिनका कमर्शियल इस्तेमाल होता है. इन सार्वजनिक वाहनों में- बस, टैक्सी, कैब, ऑटो रिक्शा, बाइक टैक्सी जैसी चीजें आती हैं. इसके अलावा कमर्शियल माल ढोने वाले वाहनों पर भी पीले रंग की ही नंबर प्लेट लगाई जाती है. हालांकि, पीले रंग की नंबर प्लेट वाली गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों के पास कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है.

लाल रंग के नंबर प्लेट वाली कार

लाल रंग की नंबर पर प्लेट वाली कार केवल भारत के राष्ट्रपति और राज्यपाल ही इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इनकी गाड़ियों के नंबर प्लेटों पर नंबर के बजाए अशोक चिह्न लगाया जाता है. इसके अलावा लाल रंग की नंबर प्लेट उन गाड़ियों पर भी लगाई जाती है, जिन्हें कोई कार निर्माता कंपनी टेस्टिंग या फिर प्रोमोशन के लिए सड़क पर उतारती है.

हरे रंग के नंबर प्लेट वाली कार

भारत में हरे रंग के नंबर प्लेट वाली गाड़ियां हाल फिलहाल में दिखने लगी हैं. दरअसल, ऐसा इसलिए है क्योंकि हरे रंग के नंबर प्लेट सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों पर ही लगाए जाते हैं और भारत में कुछ साल पहले तक ईवी नाम मात्र के थे. हालांकि हरे नंबर प्लेट प्राइवेट और कमर्शियल गाड़ियों पर ही लगाए जाते हैं जो बैटकी से चलती हैं. यहां प्राइवेट और कमर्शियल गाड़ियों में भी एक फर्क है. दरअसल, प्राइवेट इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भले ही हरे रंग का नंबर प्लेट लगा हो लेकिन इसमें नंबर सफेद रंग से लिखा जाता है. वहीं कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों पर नंबरों को पीले रंग से लिखा जाता है.

नीले रंग के नंबर प्लेट वाली कार

नीले रंग के नंबर प्लेट वाली कार भारत में गिनी चुनी है. इसके पीछे का कारण यह है कि ये नंबर प्लेट केवल उन वाहनों पर लगाई जाती हैं, जिनका इस्तेमाल विदेशी प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है. भारत में आपको कहीं भी नीले रंग की नंबर प्लेट वाली गाड़ी दिख जाए तो समझ जाइए कि इनमें विदेशी राजदूत या राजनयिक यात्रा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: नास्त्रेदमस की वो भविष्यवाणी जिसे लेकर पूरी दुनिया डरी हुई है, आने वाला है कोरोना से बड़ा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
US Driving License As Voter ID Card: जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
Britain Owed India: आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई
आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई
India Pakistan Democracy: कैसे पाकिस्तान से अलग है भारत का लोकतंत्र, क्या है हमारी खूबी?
कैसे पाकिस्तान से अलग है भारत का लोकतंत्र, क्या है हमारी खूबी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget