एक्सप्लोरर

इस देश में फैल रहा है नया वायरस, जानिए आखिर इस वायरस का नाम क्यों पड़ा डिंगा-डिंगा

अफ्रीका के युगांडा में नया वायरस फैल रहा है. इस वायरस का नाम डिंगा-डिंगा है और नाम की तरह की इस वायरस से ग्रसित इंसान का शरीर कांपने लगता है, जैसे की वो व्यक्ति डांस कर रहा है.

दुनियाभर में एक बार फिर से नए वायरस ने लोगों को चिंता में डाल दिया है. इस वायरस का नाम डिंगा-डिंगा है.यह बीमारी अफ्रीका के युगांडा में सामने आई है. बता दें कि ‘डिंगा डिंगा’ का अर्थ ‘नाचने जैसा हिलना’ है. बता दें कि यह रहस्यमयी बीमारी मुख्य रूप से युगांडा के बुंदीबुग्यो जिले की महिलाओं और लड़कियों को प्रभावित कर रही है. आज हम आपको इस वायरस के बारे में बताएंगे.

डिंगा-डिंगा वायरस

फर्स्टपोस्ट इंग्लिश की एक रिपोर्ट के मुताबिक युगांडा के बुंदीबुग्यो जिले में पहली बार एक विचित्र वायरस सामने आया है. इस विचित्र बीमारी के कई प्रकार के परेशान करने वाले लक्षण हैं. जिसमें सबसे ज्यादा नृत्य जैसी हरकतों के साथ शरीर का अत्यधिक हिलना शामिल है. इस वायरस से पीड़ित लोगों को तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी और कुछ मामलों में लकवाग्रस्त होने का अहसास भी होता है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि प्रभावित लोगों के लिए चलना लगभग असंभव हो जाता है. क्योंकि अनियंत्रित कंपन के कारण चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है. 

शरीर में होता है कंपन

इस वायरस से ग्रसित लोगों को चलने और खड़े होने में समस्या होती है. हालांकि इससे अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह रोग अफ्रीकी देश में तेजी से फैल रहा है। वहां के स्वास्थ्य अधिकारी इसके पीछे के कारण का पता लगाने के लिए प्रयासरत हैं.

क्या हैं डिंगा-डिंगा के लक्षण

एक मरीज, पेशेंस कटुसिमे ने बीमारी से संबंधित अपना निजी अनुभव साझा किया है. उन्होंने कहा कि लकवाग्रस्त होने के बावजूद उसका शरीर अनियंत्रित रूप से कांपता रहता था. 18 वर्षीय युवक ने युगांडा के अखबार मॉनिटर को बताया था कि मुझे कमजोरी महसूस हुई और लकवा मार गया था. जब भी मैं चलने की कोशिश करता, मेरा शरीर अनियंत्रित रूप से हिलने लगता था. उन्होंने कहा कि यह बहुत परेशान करने वाला था. मुझे इलाज के लिए बुंडिबुग्यो अस्पताल ले जाया गया और भगवान का शुक्र है कि अब मैं ठीक हूं.

300 मामले आए हैं सामने

बता दें कि इस बीमारी की पुष्टि केवल बुंडिबुग्यो में हुई है, जहां लगभग 300 मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि किसी की मृत्यु की जानकारी नहीं है. 2023 की शुरुआत में पहली बार पता चली यह बीमारी अभी भी जांच के दायरे में है. स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं इसके कारण का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं. आगे के एनालिसिस के लिए नमूने युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजे गए हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GDP से स्वास्थ्य तक, इन 5 पैमानों पर कहां खड़े हैं भारत और बांग्लादेश?
GDP से स्वास्थ्य तक, इन 5 पैमानों पर कहां खड़े हैं भारत और बांग्लादेश?
कौन थीं अंकिता भंडारी, दुष्यंत गौतम से इनका क्या कनेक्शन?
कौन थीं अंकिता भंडारी, दुष्यंत गौतम से इनका क्या कनेक्शन?
मुगलों के दौर में बादशाहों के खिलाफ कैसे होते थे प्रदर्शन, क्या थे इसके नियम?
मुगलों के दौर में बादशाहों के खिलाफ कैसे होते थे प्रदर्शन, क्या थे इसके नियम?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget