एक्सप्लोरर

आज की तारीख में दर्ज हैं भारत की आजादी के लिए कुर्बानी देने वालों के नाम, खुद पढ़ लीजिए पूरी लिस्ट

भारत के इतिहास में 8 अप्रैल की तारीख बेहद अहम है. इसी दिन आजादी के लिए छिड़ी पहली क्रांति के क्रांतिवीर यानी मंगल पांडे को फांसी दी गई थी.

इतिहास में आठ अप्रैल का दिन आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले लोगों के नाम दर्ज है. साल 1857 में आठ अप्रैल के दिन ही मंगल पांडे को फांसी दी गई थी. वहीं, भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे आजादी के परवानों ने 8 अप्रैल 1929 को दिल्ली के ‘सेंट्रल असेंबली हॉल’ में बम फेंका था. इस बम धमाके का मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की तरफ दुनिया का ध्यान खींचना था. 

मंगल पांडे ने शुरू की थी आजादी की पहली क्रांति

19 जुलाई 1827 के दिन उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जन्मे मंगल पांडे महज 18 साल की उम्र में ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल नेटिव इंफैंट्री में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे. उन्हें नौकरी करते हुए एक साल ही बीता था कि उनकी कंपनी में नई एनफील्ड राइफल लाई गई. उस वक्त दावा किया जाता था कि इस राइफल के कारतूस में गाय और सूअर की चर्बी मिली हुई थी. इस राइफल को चलाने के लिए कारतूस को मुंह से काटना पड़ता था, जिसके विरोध में भारतीय सैनिकों ने विद्रोह किया था. इसकी शुरुआत मंगल पांडे ने 29 मार्च 1857 के दिन की थी. इस विद्रोह की सजा के रूप में ऐलान किया गया कि मंगल पांडे को 18 अप्रैल 1857 के दिन फांसी दी जाएगी. हालांकि, अंग्रेजों को डर था कि मंगल पांडे के विद्रोह की चिंगारी पूरे देश में न भड़क जाए. ऐसे में उन्हें 8 अप्रैल 1857 के दिन ही फांसी दे दी गई थी. 

भगत सिंह ने अपने साथियों के साथ फेंका था बम

आजादी की लड़ाई के सबसे मजबूत सिपाहियों में शामिल सरदार भगत सिंह ने 8 अप्रैल 1929 के दिन नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश हुकूमत के तत्कालीन सेंट्रल असेंबली सभागार में बम फेंका था. भगत सिंह के साथ सुखदेव और राजगुरु भी मौजूद थे. सेंट्रल असेंबली में बम फेंकने के बाद तीनों क्रांतिकारियों ने भागने की कोशिश नहीं की. इसके बाद अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ लिया और तीनों को फांसी दे दी थी.

देश-दुनिया के इतिहास में आठ अप्रैल की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है.

  • 1857: ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत की चिंगारी भड़काने वाले बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडे को फांसी दी गई.
  • 1894: भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का कलकत्ता में निधन.
  • 1929: क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्‍वर दत्त ने दिल्ली असेंबली हॉल में बम फेंका और गिरफ्तारी दी.
  • 1950: भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता. यह समझौता दोनों देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंकाओं को खत्म करने के मकसद से किया गया था.
  • 1973: स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन. इन्हें 20वीं शताब्दी का संभवत: सबसे प्रभावी चित्रकार माना जाता है.
  • 2013: ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन. वह ब्रिटेन ही नहीं, बल्कि किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और 20वीं शताब्दी में ब्रिटेन की एकमात्र प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने तीन बार लगातार यह पद संभाला.
  • 2023: असम के तेजपुर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी.
  • 2024: मालदीव की निलंबित मंत्री मरियम शिउना ने भारतीय ध्वज का मखौल उड़ाया. आलोचना के बाद माफी मांगी.

यह भी पढ़ें: आज ही के दिन लगी थी न्यूट्रॉन बम बनाने पर रोक, जानें परमाणु बम से यह कितना ज्यादा खतरनाक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Head Shaving and Hair Growth: क्या सिर मुंडवाने से सच में घने आते हैं बाल? जान लीजिए सच
क्या सिर मुंडवाने से सच में घने आते हैं बाल? जान लीजिए सच
जब भारत आजाद हुआ तब दुनिया में कितने देश थे, तब से कितने बढ़ गए?
जब भारत आजाद हुआ तब दुनिया में कितने देश थे, तब से कितने बढ़ गए?
15 अगस्त को ही आजादी क्यों मिली, क्या कोई और तारीख भी तय हुई थी?
15 अगस्त को ही आजादी क्यों मिली, क्या कोई और तारीख भी तय हुई थी?
Why Airplane Lights are Dimmed: टेकऑफ-लैंडिंग के समय क्यों धीमी होती हैं प्लेन की लाइट्स, जानें वजह?
टेकऑफ-लैंडिंग के समय क्यों धीमी होती हैं प्लेन की लाइट्स, जानें वजह?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget