एक्सप्लोरर

पोप की हालत बेहद नाजुक, जानें कैसे होता है इस पद पर चुनाव

पोप फ्रांसिस की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रोम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नए पोप का चयन कैसे होता है और इसका क्या प्रोसेस होता है. जानिए नियम

पोप फ्रांसिस की तबीयत बिगड़ने के कारण उनके इस्तीफे को लेकर चर्चा तेज हो गई है. बता दें कि 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस अभी स्वास्थ्य संबंधी गंभीर दिक्कतों से जूझ रहे हैं और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं. अब सवाल ये है कि इस पद से अगर वो इस्तीफा देते हैं, तो इस पद पर चुनाव कैसे होगा? आज हम आपको बताएंगे कि पोप का चुनाव कैसे होता है. 

क्या है मामला?

बता दें कि पोप फ्रांसिस की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें रोम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक उन्हें निमोनिया हुआ है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है. वहीं इस उम्र में उनकी तबीयत को देखते हुए ये भी अटकलें लग रही हैं कि क्या वह अपने पद से इस्तीफा देंगे? आज हम आपको बताएंगे कि पोप का चुनाव कैसे होता है और वो इस्तीफा कैसे देते हैं. 

कैसे छोड़ सकते हैं पद?

बता दें कि पोप यानी रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख होते हैं. वहीं इस पद से इस्तीफा देने की प्रक्रिया को “रेन्यूंसिएशन” कहा जाता है. नियमों के मुताबिक पोप को अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय स्वेच्छा से लेना होता है. बीते इतिहास में देखा गया है कि पोप ने यह निर्णय आमतौर पर स्वास्थ्य, उम्र, या अन्य व्यक्तिगत कारणों से लिया है. अब सवाल ये है कि आखिर पोप अपने पद से इस्तीफा कैसे देते हैं? जानकारी के मुताबिक पोप को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए औपचारिक घोषणा करनी होती है. इसके लिए पोप को लिखित घोषणा करनी होती है. वहीं इसे कैनन लॉ यानी चर्च के कानून के अनुसार तैयार किया जाता है. इस लिखित घोषणा में पोप अपने इस्तीफे का कारण और तारीख स्पष्ट रूप से बताते हैं. 

कैसे होता है नए पोप का चुनाव

अब सवाल ये है कि इस्तीफे के बाद नए पोप का चुनाव कैसे होता है? बता दें कि पोप के इस्तीफे के बाद कार्डिनल्स की एक बैठक बुलाई जाती है, जहां नए पोप का चुनाव किया जाता है. अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि कार्डिनल्स कौन होते हैं? बता दें कि कार्डिनल्स कैथोलिक चर्च के सबसे उच्चतम रैंक वाले पादरी होते हैं. ये पोप के सबसे करीबी सलाहकार और चर्च के प्रशासन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. बता दें कि इन्हें चर्च का राजकुमार कहा जाता है. इसके अलावा ये दुनियाभर में धार्मिक आयोजनों में भी हिस्सा लेते हैं. कार्डिनल्स बनने के बाद उन्हें खास लाल रंग की टोपी दी जाती है, जिसे बिरेटा कहा जाता है. ये उनके बलिदान और निष्ठा का प्रतीक होता है. जानकारी के मुताबिक दुनियाभर में 230 कार्डिनल्स हैं.

कहां होता है वोटिंग?

बता दें कि नए पोप के लिए वोटिंग वेटिकन सिटी के सिस्टीन चैपल में होती है. वहीं वोटिंग के दौरान  80 वर्ष से कम आयु के कार्डिनल्स को वोट देने का अधिकार होता है. वोटिंग और बैठक की पूरी प्रकिया गुप्त रखी जाती है, इस दौरान कार्डिनल्स को बाहरी दुनिया से संपर्क की अनुमति नहीं होती है. 

ये भी पढ़ें:औरंगजेब के कब्जे में धोखे से कैसे फंस गए थे संभाजी महाराज? इस्लाम कबूलने पर किया था मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं सारांश जैन, जानिए कैसे रखा क्रिकेट में कदम
कौन हैं सारांश जैन, जानिए कैसे रखा क्रिकेट में कदम
रेलवे ट्रैक के बीच पत्थर क्यों बिछाए जाते हैं? क्या बिना इनके ट्रेन चल सकती है?
रेलवे ट्रैक के बीच पत्थर क्यों बिछाए जाते हैं? क्या बिना इनके ट्रेन चल सकती है?
क्या लड़ाकू विमानों की भी होती है कोई एक्सपायरी डेट, जानें कितने साल चलता है एक जेट?
क्या लड़ाकू विमानों की भी होती है कोई एक्सपायरी डेट, जानें कितने साल चलता है एक जेट?
क्या इंडियन क्रिकेट टीम में चुने जाने की होती है उम्र सीमा? जानें नियम
क्या इंडियन क्रिकेट टीम में चुने जाने की होती है उम्र सीमा? जानें नियम

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget