एक्सप्लोरर

दुनिया की सबसे फ्लॉप फिल्में, जिन्हें रेटिंग के नाम पर मिला जीरो

बैलिस्टिक: ईकेकेएस वर्सेस सेवर से लेकर पिनोच्चियो तक, आज हम उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दुनिया की सबसे घटिया फिल्म माना जाता है. साथ ही इन्हें रेटिंग भी जीरो दी गई है.

आपने दुनिया की सबसे अच्छी फिल्म के बारे में तो सोचा होगा. हो सकता है आपने वो फिल्म देखी भी हो, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे खराब फिल्म कौनसी है? अगर नहीं तो हम आपको आज उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. ये वो फिल्में हैं जिन्हें लोगों की बुराइयों का सामना तो करना ही पड़ा साथ ही रॉटेन टोमेटोज द्वारा इन फिल्मों को 0 रेटिंग दी गई है.

बैलिस्टिक: ईकेकेएस वर्सेस सेवर
जब भी दुनिया की सबसे खराब फिल्मों के नाम की बात आती है तो लिस्ट में पहला स्थान बैलिस्टिक: ईकेकेएस वर्सेस सेवर का ही आता है.

इस फिल्म को रॉटेन टोमेटोज ने जीरो रेटिंग दी है. इस फिल्म का रिव्यू देते हुए हॉलीवुड फिल्मों के टॉप क्रिटिक्स में से एक कीथ फिप्स ने कहा था, एंटोनियो बैंडेरस और लुसी लियू अभिनीत एक्शन फिल्म बैलिस्टिक: ईक्स वर्सेस सेवर एक वीडियो-गेम प्रोमो की तरह लगती है, जो काफी संघर्ष कर रही होती है और ऐसा लगता है जैसे इसे देखते हुए सिरदर्द हो रहा है.

वहीं एक अन्य क्रिटिक माइकल कॉम्पटन ने इस फिल्म का रिव्यू देते हुए कहा था, अगर आपको ये फिल्म देखना है तो आप डेढ़ घंटे अपना सिर दीवार पर पटकें, ये फिल्म देखने पर भी आपको ऐसा ही लगेगा.

इस फिल्म को देखने वाले किसी भी इंसान ने इसका अच्छा रिव्यू नहीं दिया. कई ने तो इस फिल्म को पूरा भी नहीं देखा. वहीं बजट और कलेक्शन की बात करें तो 70 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 20.2 मिलियन डॉलर की कमाई की थी.

इस फिल्म में एंटोनियो बैंडेरस और लुसी लियू ने लीड रोल प्ले किया था जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था.

वन मिस्ड कॉल
2002 में आई इस फिल्म को भी जीरो रेटिंग मिली थी. ये एक हॉरर फिल्म थी जिसे लोगों की काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.

फिल्म क्रिटिक स्कॉट वेनबर्ग ने इस फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा था कि ये फिल्म इतनी उबाऊ है कि इसका मजाक भी नहीं उड़ाया जा सकता.

एक अन्य क्रिटिक मार्क सेल्वोव ने इस फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा, अपने आप पर एहसान करें और इस फिल्म के अलावा कोई भी फिल्म देख लें.

बता दें वन मिस्ड कॉल 45.8 मिलियन डॉलर के बजट में बनकर तैयार हुई थी जिसने 20 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था.

लेफ्ट बिहाइंड
2014 में रिलीज हुई लेफ्ट बिहाइंड  भी उन चुनिंदा फिल्मों में से है जिसे जीरो रेटिंग मिली है.

फिल्म क्रिटिक लिंडा कुक ने इस फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा था, ये 2014 की सबसे घटिया फिल्मों में से एक है.

लेफ्ट बिहाइंड के बजट और कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट निकालने में कामयाब रही थी और 16 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने 27.4 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था.

इस फिल्म में निकोलस केज, चाड माइकल मरे, कैसी थॉमसन, निकी व्हेलन, जोर्डिन स्पार्क्स और ली थॉम्पसन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे.

अ थाउजेंड वर्ड्स
2012 में रिलीज हुई अ थाउजेंड वर्ड्स जीरो रेटिंग पाने वाली सबसे खराब फिल्मों में से एक है. इस फिल्म को 2008 में शूट किया गया था. जिसके 4 साल बाद इसे रिलीज किया गया.

इस फिल्म का बजट 40 मिलियन डॉलर था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म महज 22 मिलियन डॉलर की कमाई कर पाई थी.

फिल्म क्रिटिक माइकल कॉम्पटन ने इस फिल्म की समीक्षा करते हुए लिखा था, हंसाने के बजाय ये फिल्म एक दर्दनाक याद दे जाती है.

वहीं एक अन्य क्रिटिक रिचर्ड प्रोपेस ने लिखा था, एक शब्द से काम चल जाए तो मैं इसे सिर्फ बेकार बताऊंगा.

गोट्टी
2018 में रिलीज हुई गोट्टी भी जीरो स्टार पाने वाली कुछ फिल्मों में से एक है. जिसे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.

दिलचस्प बात ये है कि गोल्डन रोस्पबैरी अवॉर्ड्स में इस फिल्म को कई कैटेगरी में वर्स्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था.

बजट और कलेक्शन पर नजर दौड़ाएं तो इस फिल्म को 10 मिलियन डॉलर के बजट में बनाया गया था जो 6.4 मिलियन डॉलर का ही कलेक्शन कर पाई थी.

इस फिल्म में जॉन ट्रैवोल्टा ने गोट्टी का रोल प्ले किया था. जिन्हें बाद में गोल्डन रोस्पबैरी अवॉर्ड्स में सबसे खराब एक्टर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था.

पिनोच्चियो
दुनिया की सबसे खराब फिल्मों की बात आती है तो 2002 में रिलीज हुई पिनोच्चियो फिल्म का नाम कभी पीछे नहीं रहता. दरअसल दुनिया की सबसे बेकार पांच फिल्मों में पिनोच्चियो का नाम शामिल है.

इस फिल्म को भी जीरो रेटिंग मिली थी. क्रिटिक्स का भी इस फिल्म को काफी खराब रिस्पांस मिला था. पॉपुलर क्रिटिक जोनाथन रोसेनबाम ने इस फिल्म की आलोचना करते हुए लिखा था, ये फिल्म सच में भयानक है, लेकिन इस भयावहता के 75 प्रतिशत क्रेडिट इसके वितरक मिरामैक्स को दिया जाता है.

वहीं एक अन्य क्रिटिक माइकल डेक्किना ने लिखा, मैंने इसे देखकर सिर पीट लिया. सच में ये क्या है. 

आज जो फिल्में हमने इस लिस्ट में शामिल की हैं वो सभी पॉपुलर फिल्म समीक्षा एग्रीगेटर रॉटेन टोमेटोज से ली गई हैं. जिसमें इन सभी फिल्मों की रेटिंग जीरो है. साथ ही इन फिल्मों को दुनिया की सबसे बेकार फिल्म बताया गया है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में धमाका, बादशाह ने किया रिव्यू, बोले- मुझे रुला दिया
लाइव: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में धमाका, बादशाह ने किया रिव्यू, बोले- मुझे रुला दिया
Jailer 2 Box Office Day 21 Live Updates: 'जेलर 2' का कोहराम जारी, साढ़े 10 बजे तक 466 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' का कोहराम जारी, साढ़े 10 बजे तक 466 करोड़ के हुई पार
Ramayana Advance Booking Day 1 Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, साढ़े 10 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, साढ़े 10 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई कमाई
'मैं सड़क पर चिल्ला रही थी', सैफ पर चाकू से हुए हमले के बाद पूरी तरह टूट गई थीं करीना, बोलीं- जेह ने सब देखा
'मैं सड़क पर चिल्ला रही थी', सैफ पर चाकू से हुए हमले के बाद पूरी तरह टूट गई थीं करीना, बोलीं- जेह ने सब देखा

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget