एक्सप्लोरर

Salman Khan की Dabangg 4 से बढ़ीं उम्मीदें, इस बड़े डायरेक्टर ने संभाली निर्देशन की जिम्मेदारी

Dabangg 4 Director Name Out: बड़े पर्दे पर चुलबुल पांडे की वापसी से फैंस पहले ही काफी एक्‍साइटेड हैं. फिल्‍म से जुड़ा लेटेस्‍ट अपडेट निश्चित रूप से उनकी एक्‍साइटमेंट को और भी बढ़ा देगा.

Tigmanshu Dhulia Directing  Dabangg 4: सलमान खान (Salman Khan) इस वक्‍त काफी बिजी हैं. एक के बाद एक कई फिल्‍में पाइपलाइन में हैं. ‘टाइगर 3’, ‘नो एंट्री 2’ और ‘कभी ईद कभी दीवाली’ के साथ-साथ ‘बजरंगी भाईजान 2’ की भी चर्चाएं हैं. हालांकि सलमान के फैंस उन्‍हें एक बार फिर चुलबुल पांडे के रोल में देखने को बेकरार हैं. जी हां, बात कर रहे हैं ‘दबंग 4’ (Dabangg 4) की. इस फिल्‍म को लेकर लेटेस्‍ट अपडेट सामने आया है. 

सलमान की ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा बिजनेस करने में कामयाब रही थी, मगर ‘दबंग 3’ कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी. खैर, बात ‘दबंग 4’ की करते हैं, क्‍योंकि चुलबुल पांडे को दर्शकों से हमेशा भरपूर प्‍यार मिला है और वे एक बार फिर से सलमान को इस रोल में देखने के लिए एक्‍साइटेड हैं. 

तिग्‍मांशु धूलिया करेंगे ‘दबंग 4’ का निर्देशन

बात ‘दबंग 4’ के लेटेस्‍ट अपडेट की करें तो इस बहुप्रतिक्षित फिल्‍म के निर्देशन की जिम्‍मेदारी तिग्‍मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) के कंधे पर आ गई है. ई-टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, वह स्क्रिप्‍ट लिख रहे हैं और इसका निर्देशन करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा कि यह सच है कि तिग्‍मांशु धूलिया स्क्रिप्‍ट लिख रहे हैं और हो सकता है कि इसको डायरेक्‍ट भी वही करें. बताया जा रहा है कि सलमान, तिग्‍मांशु की स्‍टोरी और स्‍क्रीनप्‍ले के साथ जिस तरह से ‘दबंग 4’ को शेप दिया जा रहा है, उससे वह बेहद खुश हैं. 

तिग्‍मांशु के जुड़ने से फिल्‍म से बढ़ीं उम्‍मीदें 

पिछले साल भी एक रिपोर्ट में सलमान के चुलबुल पांडे के रूप में लौटने और तिग्‍मांशु द्वारा फिल्‍म पर काम करने की बात कही गई थी. अब लगता है कि यह इंतजार जल्‍द खत्‍म होने वाला है और अगर सच में तिग्‍मांशु ‘दबंग 4’ को डायरेक्‍ट कर रहे हैं तो उम्‍मीदों का और भी बढ़ना लाजिमी है. उन्‍होंने ‘हासिल’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्‍टर’ व ‘पान सिंह तोमर’ जैसी कई क्रिटिकली एक्‍लेम्‍ड फिल्‍में निर्देशित की हैं. 

सलमान (Salman Khan) की बात करें तो वह इस वक्‍त ‘कभी ईद कभी दीवाली’ की शूटिंग में बिजी हैं. इसमें पूजा हेगड़े, वेंकटेश और शहनाज गिल भी हैं. ‘टाइगर 3’ अगले साल ईद पर रिलीज होगी और ‘नो एंट्री 2’ की शूटिंग भी जल्‍द शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: Ranbir kapoor ने अभी से शुरू कर दी है बच्चा संभालने की ट्रेनिंग, अनुपमा से सीखा कैसे बदलते हैं बेबी का डायपर

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' के 450 करोड़ में बिके ओटीटी-सैटेलाइट राइट्स? जानें- कहां देख सकेंगे फिल्म?
'रामायण' के 450 करोड़ में बिके ओटीटी राइट्स? जानें- कहां देख सकेंगे फिल्म?
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज
रात 12 बजे के बाद लाइट बंद करके देखने का दम है? OTT की ये 6 सबसे खौफनाक फिल्में उड़ा देंगी नींद
रात 12 बजे के बाद लाइट बंद करके देखने का दम है? OTT की ये 6 सबसे खौफनाक फिल्में उड़ा देंगी नींद

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget