एक्सप्लोरर

Bollywood Popular Villain: 90 के दशक में इस विलेन को देख कांपते थे लोग, हीरो को भी एक्टिंग में देता था मात

Bollywood Villain: बॉलीवुड फिल्मों (Bollywood Films) में कई बार हीरो से ज्यादा विलेन के किरदार को पसंद किया जाता है. ऐसे ही एक विलेन के बारे में हम आपको बताते हैं.

Villain Rami Reddy: बॉलीवुड फिल्मों में जितना एक हीरो जरुरी होता है ठीक उतना ही विलेन भी जरुरी होता है.विलेन के बिना फिल्म अधूरी होती है. कई सालों से फिल्मों में विलेन का किरदार जरुरी माना जाता है. हालांकि अब विलेन के किरदार में काफी बदलाव आ गए हैं. आजकल के विलेन काफी एडवांस हो गए हैं. वह हीरो को परेशान करने के नए ट्रिक ढूंढ लेते हैं. मगर 80 और 90 के दशक के विलेन काफी खतरनाक हुआ करते थे. जिन्हें देखकर लोग कांपने लगते हैं. वह अपनी एक्टिंग से लोगों के मन में नफरत पैदा कर देते थे कि लोग फिल्म देखते हुए उनपर गुस्सा करने लगते थे. ऐसे ही एक एक्टर थे रामी रेड्डी (Rami Reddy). जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था.

रामी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की थी. उनकी पहली तेलुगु फिल्म अंकुसम थी. उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में प्रतिबंध (Pratibandh) फिल्म से एंट्री की थी. इस फिल्म में उन्होंने गैंगस्टर का किरदार निभाया था. मगर उन्हें असली पहचान फिल्म वक्त हमारा है (Waqt Humara Hai) से मिली थी. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में रामी ने कर्नल चिकारा का किरदार निभाया था. इस फिल्म के बाद से उन्हें लोग चिकारा के नाम से ही जानने लगे थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sri Ganesh Video (@sgvdigital)

Watch: जब Nora Fatehi की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे Terence Lewis, गोद में उठाकर कहा था- पहला-पहला प्यार है

ये हैं फेमस किरदार
रामी रेड्डी ने मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के साथ कई फिल्मों में काम किया है. वह खुद्दार, ऐलान, आंदोलन, हकीकत, जानवर जैसी कई फिल्मों में विलेन के किरदार के लिए जाने जाते हैं. इन किरदारों से उनकी बॉलीवुड में अलग पहचान बनी है. 

रामी रेड्डी ने अपने फिल्मी करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़,हिंदी, मलयालम और भोजपुरी भाषाओं में काम कर चुके हैं.

Sidharth Shukla के गम को भुलाकर आगे बढ़ रही हैं Shehnaaz Gill, इस तरह खुद को संभालने का लिया है फैसला

इस बीमारी की वजह से हुआ था निधन
रामी रेड्डी को लीवर और किडनी की बीमारी थी.  जिसकी वजह से निधन से पहले वो सिर्फ हड्डियों का ढांचा रह गए थे. रामी रेड्डी का 14 अप्रैल 2011 को  निधन हो गया था. उस वक्त उनकी उम्र 52 साल थी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जियो हॉटस्टार पर 'बिग बॉस 20' बना नंबर 1, टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में रियलिटी शोज का दबदबा
जियो हॉटस्टार पर 'बिग बॉस 20' बना नंबर 1, टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में रियलिटी शोज का दबदबा
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget