एक्सप्लोरर

तुषार कपूर ने बॉलीवुड में पूरे किए 20 साल, अपने सफर पर कही ये बात

तुषार कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं. तुषार की पहली फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई है. ऐसे में तुषार ने पुरानी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

अभिनेता तुषार कपूर ने बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं. उनकी पहली फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' इसी तारीख को साल 2001 में रिलीज हुई थी. तुषार ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म से कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिसे सतीश कौशिक ने निर्देशित किया था. फिल्म में अभिनेता के साथ करीना कपूर भी थीं. फिल्म के पोस्टर और ओपेनिंग वीक के टिकट की तस्वीरों को उन्होंने आज भी संजोकर रखा है.

इसके साथ तुषार लिखते हैं, "हैशटैगमुझेकुछकहनाहै के 20 साल..बुलंदियों ने सिखाया कि मेहनत संग लाई है और असफलताओं ने सीख दी. हैशटैग मुझे कुछ कहना है से हैशटैग लक्ष्मी, लगता है कि इस सफर की शुरूआत अभी हुई है. मुझे स्वीकारने, बेपनाह प्यार देने और कभी न खत्म होने वाले संघर्ष का आभारी हूं. कोई अफसोस नहीं है क्योंकि फिल्मी दुनिया में तो उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और अभी तो लंबा रास्ता तय करना है."

तुषार कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने 20 साल के सफर पर बात की. उन्होंने माना की शुरुआत में उन्होंने कुछ फिल्मों को केवल दबाव के चलते हां कहा जो उनके करियर के लिए ठीक साबित नहीं हुआ. उन्होंने आगे कहा कि उस वक्त उन्हें थोड़ा सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए था. लेकिन उनसे चूक हुई. इसका कारण भी तुषार ने बताया. उनका कहना था कि वो शुरुआत में आसानी से ‘ना’ नहीं कह पाते थे. उसी के चलते उनके पास जो ऑफर आए उसके लिए वो हां कहते गए. लेकिन समय के साथ उन्होंने ‘ना’ कहना सीख लिया है.

तुषार कपूर ने मुझे कुछ कहना है के अलावा गायब, जीना सिर्फ मेरे लिए, ये दिल जैसी फिल्मों में काम किया था. लेकिन उन्हें असली पहचान मिली गोलमाल और क्या कूल है हम जैसी सीरीज से. जिनमें उनका किरदार लोगों को खूब भाया. खासतौर से गोलमाल के लकी के रोल में उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. गोलमाल के सभी पार्ट में तुषार नजर आए हैं और वो वाकई इस सीरीज की जान हैं. आखिरी बार वो 2017 में गोलमाल अगेन में नजर आए थे और 2019 में वो ऑल्ट बालाजी के साथ डिजिटल डेब्यू भी कर चुके हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्फा' का इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होने वाला है आलिया भट्ट की फिल्म का टीजर?
'अल्फा' का इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होने वाला है आलिया भट्ट की फिल्म का टीजर?
Box Office Collection Highlights: 'पेद्दी' ने बिगाड़ा 'बंदर' का खेल, 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें सेटरडे का कलेक्शन
Box Office Highlights: 'पेद्दी' ने बिगाड़ा 'बंदर' का खेल, 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें सेटरडे का कलेक्शन
Peddi BO Collection: 292 करोड़ कमाने के बाद भी अभी तक क्यों हिट नहीं हुई 'पेद्दी'? बजट का 44% ही कर पाई वसूल
292 करोड़ कमाने के बाद भी अभी तक क्यों हिट नहीं हुई 'पेद्दी'? बजट का 44% ही कर पाई वसूल
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया

वीडियोज

YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget