एक्सप्लोरर

कौन होगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन? दिशा वकानी को कौन करेगा रिप्लेस?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों दयाबेन की एंट्री को लेकर खबरें छाई हुई है. हाल ही में असित मोदी ने शो में दयाबेन की एंट्री को लेकर फैंस को अपडेट दिया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा 17 सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा है. शो में जेठालाल और दयाबेन अहम रोल में हैं. हालांकि, दयाबेन पिछले 7-8 सालों से शो से गायब हैं. शो में दिशा वकानी दयाबेन का रोल निभा रही थीं. 2017 में दिशा वकानी ने शो से मैटरनिटी लीव ली थी. इसके बाद उन्होंने शो में एंट्री नहीं ली थी. शो में बस वो एक बार एक एपिसोड के लिए ही दिखीं. 

शो में दयाबेन को फैंस काफी मिस कर रहे हैं. फैंस कई बार असित मोदी से भी दयाबेन की एंट्री को लेकर सवाल कर चुके हैं. हाल ही में असित मोदी ने दयाबेन की एंट्री को लेकर रिएक्ट भी किया.

दयाबेन की तलाश में असित मोदी

असित मोदी ने कहा, 'लोग अक्सर दयाबेन की एंट्री को लेकर सवाल करते हैं. 2017 में दिशा ने ब्रेक लिया था. जब वो गई थीं तो मैं परेशान हो गया था. दयाबेन शो का अहम किरदार है. शुरू में मैंने उन्हें रिप्लेस करने के बारे में नहीं सोचा था. लेकिन अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है. मेरे और दिशा के बीच में कोई मनमुटाव नहीं है. हाल ही में हमने साथ में रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया. दिशा फैमिली पर फोकस कर रही हैं. हमने 2022-23 से दयाबेन का रिप्लेसमेंट ढूढ़ना शुरू कर दिया था.'

बता दें कि असित मोदी दयाबेन के रोल के लिए ऑडिशन भी ले रहे थे. इस रोल के लिए कई एक्ट्रेस के नाम सामने आए. 


कौन होगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन? दिशा वकानी को कौन करेगा रिप्लेस?

एक्ट्रेस काजल पिसल ने तो ऑडिशन तक दिया. उनकी दयाबेन के लुक में तस्वीर वायरल हो गई थी. इस बारे में काजल ने कहा था, 'मैं झनक में काम कर रही हूं. तो ये गलत खबरें हैं कि मैं तारक मेहता में जाने वाली हूं. मैंने 2022 में ऑडिशन दिया था दयाबेन के लिए. वो ही फोटो वायरल है. लेकिन मैं दयाबेन का रोल नहीं करने जा रही हूं.'

दिशा वकानी छोड़ेंगी शो?

अब शो में दयाबेन का रोल कौन प्ले करेगा इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है. दिशा वकानी शो में वापसी करेंगी या नहीं इसे लेकर भी कोई अपडेट नहीं है. पर अगर दिशा वकानी शो में नजर नहीं आती हैं तो फैंस के लिए ये निराश कर देने वाली खबर होगी. साथ ही जो भी नई दयाबेन होंगी वो दया के कैरेक्टर को कितना जस्टिफाई करेंगी ये देखना होगा.

ये भी पढ़ें- Watch: करीना कपूर ने भरी महफिल में मटकाई कमरिया, लोग करने लगे ट्रोल, बोले - 'ये शोभा नहीं देता...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
TV Serial Spoilers: वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा
TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget