एक्सप्लोरर

Lock Upp 2 Winner: कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ

Who Is Shreya Kalra Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद श्रेया कालरा चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया से पहचान बनाने वाली श्रेया कौन हैं, क्या करती हैं और उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है.

नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले हो चुका है और इस सीजन की ट्रॉफी श्रेया कालरा ने अपने नाम कर ली है. उन्होंने फाइनल में शिवांगी जोशी और योगेश रावत को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की. ट्रॉफी के साथ श्रेया को एक करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली. शो जीतने के बाद अब हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. आइए जानते हैं कि श्रेया कालरा कौन हैं, क्या करती हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है.

कौन हैं श्रेया कालरा?
श्रेया कालरा एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर हैं. उनका जन्म 12 जून 1996 को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पहाड़ी परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम किशोर कालरा और मां का नाम राजकुमारी कालरा है. श्रेया की शुरुआती पढ़ाई इंदौर में ही हुई. 

Lock Upp 2 Winner: कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ

उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की है, लेकिन शुरू से ही उनका सपना एंटरटेनमेंट और ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का था. इसी जुनून के चलते उन्होंने कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखा और आज सोशल मीडिया का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.3 मिलियन (23 लाख) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

'रोडीज रिवॉल्यूशन' में नजर आ चुकी हैं श्रेया कालरा
श्रेया कालरा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में टिकटॉक पर डांस और लिप-सिंक वीडियो बनाकर की थी. टिकटॉक बैन होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कंटेंट बनाना शुरू किया, जहां उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बन गई. 

Lock Upp 2 Winner: कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ

श्रेया कालरा को टीवी पर पहली बड़ी पहचान एमटीवी के रियलिटी शो 'रोडीज रिवॉल्यूशन' से मिली थी. वो इस शो में निखिल चिनापा की टीम का हिस्सा थीं. ऑडिशन के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस, डांस और बेबाक अंदाज से रणविजय सिंहा समेत सभी जजों को इंप्रेस किया था. उन्होंने म्यूजिक वीडियो 'ज़रिया तू' में भी काम किया है. 

ये भी पढ़ें: 'बीफ खाने वाला राम कैसे बन सकता है?', रामायण में रणबीर कपूर की कास्टिंग के खिलाफ हैं ये एक्ट्रेस

'लॉक अप 2' में दिखा बेबाक अंदाज
'रोडीज' के बाद 'लॉक अप 2' में भी उनका बेबाक अंदाज देखने को मिला. शो में उन्हें 'बदतमीज' का टैग दिया गया, लेकिन श्रेया ने इसे अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनाया. उन्होंने पूरे सीजन में शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी और राम कपूर जैसे मजबूत कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दी और आखिरकार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. 

Lock Upp 2 Winner: कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ

कितनी अमीर हैं श्रेया कालरा?
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेया कालरा की कुल नेटवर्थ 1.5 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच है. उनकी कमाई सोशल मीडिया, ब्रांड प्रमोशन, यूट्यूब, कंटेंट क्रिएशन और रियलिटी शोज से होती है. 'लॉक अप 2' जीतने के बाद उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली है. 

Lock Upp 2 Winner: कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ

ऋषभ जायसवाल को डेट कर रहीं श्रेया कालरा
श्रेया कालरा की पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रहती है. 'रोडीज रिवॉल्यूशन' के दौरान उनकी मुलाकात कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर ऋषभ जायसवाल से हुई थी. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और पिछले कई सालों से दोनों रिलेशनशिप में हैं. 

Lock Upp 2 Winner: कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ

इंडिया टुडे के अनुसार, श्रेया और ऋषभ मुंबई में साथ रहते हैं. श्रेया अक्सर सोशल मीडिया पर ऋषभ के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. 'लॉक अप 2' के दौरान भी ऋषभ ने हर कदम पर उनका सपोर्ट किया और फैंस से उन्हें वोट करने की अपील की.

ये भी पढ़ें: 'गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता' वाले बयान पर आकांक्षा चमोला ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Shreya Kalra: कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ
कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ
'आंसू रुक नहीं रहे, सांस फूल रही है...' एक्टर पार्थ समथान की तबीयत बिगड़ी, फैंस चिंता में
'आंसू रुक नहीं रहे, सांस फूल रही है...' एक्टर पार्थ समथान की तबीयत बिगड़ी, फैंस चिंता में
TV Serial Spoilers: प्रेग्नेंसी का सच आते ही वसुधा पर भड़कीं मजीसा, वर्धन हाउस छोड़ने का फैसला लेगी अनु
प्रेग्नेंसी का सच आते ही वसुधा पर भड़कीं मजीसा, वर्धन हाउस छोड़ने का फैसला लेगी अनु
'गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता' वाले बयान पर आकांक्षा चमोला ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
'गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता' वाले बयान पर आकांक्षा ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया जवाब
Advertisement

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
Embed widget