एक्सप्लोरर

Dipika Chikhlia Birthday: राजीव गांधी की ने की थी VCR पर ‘रामायण’ देखने की डिमांड, दीपिका चिखलिया के 'सीता' बनने की कहानी है दिलचस्प

'रामायण’ में मां सीता के किरदार ने दीपिका चिखलिया की पूरी जिंदगी बदल दी. लेकिन ये रोल उन्हें इतनी आसानी से नहीं मिला. 40 लड़कियों में से उनका सेलेक्शन हुआ. जानिए दीपिका चिखलिया की कहानी

Dipika Chikhlia Birthday: रामानंद सागर की 'रामायण' आज भी दर्शकों के दिलों में बसी है. एक्टर अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया आज भी भगवान राम और मां सीता के नाम से पहचाने जाते हैं. इस धार्मिक सीरियल का असर ऐसा था कि खुद राजीव गांधी ने दीपिका चिखलिया से इसकी वीसीआर कैसेट मांगी थी.

इस किरदार ने दीपिका चिखलिया के पूरे जीवन को बदलकर रख दिया, लेकिन मां सीता का किरदार पाना आसान नहीं था. 

मुंबई में 29 अप्रैल 1965 को जन्मी दीपिका को नहीं पता था कि मां सीता का किरदार उनके पूरे जीवन को बदल देगा. अपने शुरुआती करियर में भी अभिनेत्री ने सोच लिया था कि उन्हें टेलीविजन एक्ट्रेस बनना है, लेकिन उस वक्त टेलीविजन को इडियट बॉक्स कहते थे और फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्रियों की तुलना में टीवी पर अभिनय करने वाले कलाकारों को कम आंका जाता था. यही कारण था कि दीपिका का परिवार टेलीविजन पर काम करने के फैसले से थोड़ा नाखुश था.

Dipika Chikhlia Birthday: राजीव गांधी की ने की थी VCR पर ‘रामायण’ देखने की डिमांड, दीपिका चिखलिया के 'सीता' बनने की कहानी है दिलचस्प

दीपिका ने 1980 में टीवी सीरीज “रिश्ते-नाते” से अपने करियर की शुरुआत की और फिर वे रामांनद सागर के ही सीरियल दादा-दादी की कहानी और विक्रम बेताल में नजर आईं.

देखें- टीवी की सीता की 10 खूबसूरत तस्वीरें, आज भी दीपिका चिखालिया को देखते ही हाथ जोड़ लेते हैं लोग

सीता के रोल में कैसे हुआ दीपिका चिखालिया का सेलेक्शन

  • दीपिका ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें सामने से मां सीता के रोल के ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा, लेकिन स्क्रीन टेस्ट देना भी आसान नहीं था.
  • पहले दिन स्क्रीन टेस्ट में 40 लड़कियों के बीच दीपिका ने मां सीता के रोल के लिए ऑडिशन दिया, फिर दूसरे ऑडिशन में लड़कियां आधी हो गईं और तीसरे ऑडिशन में कुछ ही लड़कियां बची थीं, जिसमें दीपिका भी शामिल थीं, लेकिन कुछ हफ्तों के लंबे इंतजार के बाद उन्हें सीरियल के लिए साइन किया गया.

रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम और मां सीता की जोड़ी को प्रेम और समर्पण के साथ पेश किया गया, लेकिन असल जिंदगी में सेट पर दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल और सुनील लहरी के बीच बहुत कम बातचीत होती थी. खुद दीपिका ने खुलासा किया था कि अरुण गोविल और सुनील लहरी बहुत अच्छे दोस्त थे और वह खुद को सेट पर बहुत रिजर्व रखती थीं और रामानंद सागर की पत्नी और उनके बेटे की बहू से ज्यादा बात करती थी. थोड़ी बहुत बात होती थी तो वो भी अरविंद त्रिवेदी से, जिन्होंने रावण का किरदार निभाया था. हालांकि उनसे भी गहरी दोस्ती नहीं थी.

यह भी पढ़ें- रामानंद सागर की 'रामायण' ने चमकाई इन 5 एक्टर्स की किस्मत, रातों-रात बने सुपरस्टार

पैरे छूने लगे लोग

रामायण करने के बाद दीपिका की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आया. फैंस और उनके घर के बड़े-बुजुर्ग भी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते थे. फैंस आरती उतारते थे और फूल-माला अर्पित करते थे.


Dipika Chikhlia Birthday: राजीव गांधी की ने की थी VCR पर ‘रामायण’ देखने की डिमांड, दीपिका चिखलिया के 'सीता' बनने की कहानी है दिलचस्प

मॉरिशिस के एक इवेंट में तो दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल को लोगों ने बफे के दौरान खाना छूने से मना कर दिया था. उनका कहना था कि खाना झूठा हो गया है. इसके बाद उनके लिए अलग से शुद्ध खाने का इंतजाम किया गया हालांकि इस बीच दोनों को काफी लंबे समय तक भूखा रहना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
नॉर्मल डिलीवरी के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए? टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने बताई काम की बात
नॉर्मल डिलीवरी के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए? टीवी एक्ट्रेस ने खोला राजा
'सीआईडी' के दया ने बताई 'तारक मेहता' की ऑफ स्क्रीन डार्क रियलिटी? वायरल वीडियो से मिला ये हिंट
'सीआईडी' के दया ने बताई 'तारक मेहता' की ऑफ स्क्रीन डार्क रियलिटी?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget