एक्सप्लोरर

Big Boss 12: दीपिका कक्कड़ के हाथों 'बिग बॉस 12' की ट्रॉफी हारने के बाद श्रीसंत ने दिया ये बड़ा बयान

चाहे वे शो को छोड़ने की धमकियां हो या सह प्रतियोगियों के साथ उनकी आक्रमक लड़ाई श्रीसंत हमेशा अपने 'बिग बॉस' के सफर के दौरान खबरों में रहे.

अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के हाथों 'बिग बॉस 12' की ट्रॉफी हारने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत का कहना है कि वे भले ही शो नहीं जीत पाए लेकिन उन्होंने करोड़ों लोगों का दिल जीता है. श्रीसंत ने बताया, "मैं शो का विजेता नहीं बन पाया लेकिन मैंने कईयों के दिल जीत लिए हैं. क्या यह एक बड़ी उपलब्धि नहीं है? जब मैं शो में आया था तो मैंने सोचा था कि मैं एक या दो सप्ताह में बाहर निकल जाऊंगा लेकिन मैं बचा रहा. न केवल बचा रहा मैंने शो पर दबदबा कायम रखा."

चाहे वे शो को छोड़ने की धमकियां हो या सह प्रतियोगियों के साथ उनकी आक्रमक लड़ाई श्रीसंत हमेशा अपने 'बिग बॉस' के सफर के दौरान खबरों में रहे. फाइनल में पहुंचने के उनकी रणनीति के बारे में पूछने पर 35 साल के श्रीसंत ने इसे खारिज करते हुए कहा, "शो में आपने जो भी देखा वह सामान्य और स्वाभाविक था. कुछ भी पहले से तय नहीं था. मैंने कोई रणनीति भी नहीं बनाई थी."

उन्होंने कहा, "मैंने कोई योजना नहीं बनाई थी कि मैं कुछ विशेष तरीके से चीजों पर प्रतिक्रिया करूंगा. मैं जैसा हूं वैसा रहा. और जहां तक बात लड़ाइयों की है, वे हमेशा होंगी क्योंकि एक घर में 90 दिनों तक भिन्न मिजाज के लोगों के साथ रहना आसान नहीं है."

शो के पहले रनर अप रहे श्रीसंत ने रविवार को शो के अंतिम दिन उन्हें समझने और खुद को साबित करने के लिए एक और मौका देने के लिए लोगों का धन्यवाद दिया.

उन्होंने कहा, "मैं खुद को सम्मानित और भाग्यशाली मान रहा हूं कि मुझे लोगों से इतना प्यार मिला. मेरे प्रशंसक मेरे अच्छे और बुरे समय में मेरा समर्थन करते रहे. इस शो ने बहुत कुछ दिया है हालांकि मैं इसकी क्रिकेट से तुलना नहीं कर सकता."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'मैं तारा के लिए खुद कुछ करना चाहती हूं...' तलाक के बाद माही विज ने जय भानुशाली से क्यों नहीं ली एलिमनी?
क्या माही विज ने तलाक के बाद जय भानुशाली से ली एलिमनी? खुद बताया सच
'मैं भीख नहीं मांग रही', आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल
'मैं भीख नहीं मांग रही', आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल
पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता
पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget