एक्सप्लोरर

TMKOC: जेनिफर मिस्त्री पर भड़के सोहेल रहमानी, बोले- उन्हें इतनी परेशानी थी तो 2016 में वापस क्यों आई थीं

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah:तारक मेहता कॉन्ट्रोवर्सी में एक के बाद एक कई खुलासे हुए. ऐसे में अब सोहेल रमानी ने जेनिफर मिस्त्री पर तंज कसा है. उन्होंने एक्ट्रेस को बैकलैश किया है और एक सवाल पूछा है

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : तारक मेहता शो की एक्ट्रेस रहीं जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी समेत शो के दो और लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे. ऐसे में अब सोहेल रहमानी ने इस पर कमेंट किया है. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी, एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज और ओपरेशन्स हेड सोहेल रहमानी पर जेनिफर मिस्त्री ने गंभीर आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस ने इन पर सेक्शुअल हैरास्मेंट के आरोप लगाए. अब ऐसे में सोहेल रहमानी ने जेनिफर पर प्रहार किया है. 

सोहेल रहमानी ने पूछा सवाल

एचटी के मुताबिक, सोहेल रहमानी ने जेनिफर के  आरोपों को लेकर सवाल किया और कहा- 'जेनिफर को शो और शो के प्रोड्यूसर्स से बहुत दिक्कतें थीं. अगर ऐसा था तो क्यों उन्होंने साल 2016 में फिर से जॉइन किया? किसी ने भी उन्हें इसके लिए फोर्स तो नहीं किया था. क्यों उन्होंने असित भाई को मैसेज किया था कि- 'मैं सुधर गई हूं. सर मुझे एक मौका दो.' तो मैं उनका इशू समझने में असमर्थ हूं.'

उन्होंने आगे कहा कि-'मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि मेरे प्रति उनके दिल में इतनी बातें हैं. वो क्यों? मैं तो बस अपना काम कर रहा था. वो बिना बताए सेट से निजी कारण से चली गई थीं. ऐसे में मैंने वही किया जो मुझे करना था.बल्कि उस वक्त तो उन्होंने बदतमीजी भी की थी. अगर आप एक कंपनी के लिए काम करते हैं तो उसके कुछ रूल्स होते हैं. आपको उन रूल्स को फॉलो करना होता है. अगर आप लेट आएंगे और वो काम करेंगे जिससे कि एक कंपनी का फंक्शन खराब हो तो प्रोडक्शन आपको बोलेगी ही ना.उन्होंने आगे कहा-हमने तो डांटा भी नहीं, सिर्फ प्यार से समझाया था. जब बार-बार एक ही चीज होने लगी तो तब हमने डांट लगाई. ये सब कुछ नहीं है बस एक पब्लिसिटी स्टंट है.'

सोहेल रहमानी बोले- मेरे पास ढेरों सबूत

रहमानी ने इस दौरान असित मोदी के उस स्टेटमेंट को भी सपोर्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि वे एक्ट्रेस के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे. उन्होंने कहा कि जेनिफर के खिलाफ मेरे पास बहुत प्रूफ्स हैं.मैंने वैसे ही सब कुछ पुलिस को बता दिया है. मेरा स्टेटमेंट रिकॉर्ड हुआ था 15 दिन पहले ही. सीसीटीवी फुटेज से लेकर स्क्रीन शॉट तक उनके मैसेज जो कि प्रोड्यूसर को भेजे गए थे, वो सब हमारे पास हैं. उन्होंने कहा कि इस शो से 100 लोग अपने घर की रोटी कमा रहे हैं. मैं नहीं चाहता कि उन लोगों की रोटी इस झंझट में सफर हो. जेनिफर का कहा सब बेसलेस है.

ये भी पढ़ें : TKSS: 'द कपिल शर्मा शो' के इस सीजन का लास्ट एपिसोड हुआ शूट, सेट पर मस्ती भरे अंदाज में दिखे सुमोना से लेकर कृष्णा अभिषेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget