एक्सप्लोरर

आखिर क्यों सभी बड़े स्टार्स ने बीच में ही छोड़ दिया तारक मेहता शो, प्रोड्यूसर ने खुद बताई असली वजह

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: हाल ही शो में तारक मेहता के किरदार के लिए एक्टर सचिन श्रॉफ की एंट्री हुई है. शो को कई बड़े स्टार्स अलविदा कह चुके हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का सुपरहिट कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में चल रहा है. पिछले 14 साल से मनोरंजन कर रहे इस शो से दर्शकों के कई चहेते स्टार्स विदाई ले चुके हैं. अचानक अपने फेवरेट सेलेब्स के जाने से दर्शक निराश हैं और शो की टीआरपी भी डाउन हो गई है.

इस बीच हाल में शो में नये तारक मेहता की एंट्री की गई है जिन्हें दर्शकों ने नकार दिया था. इस रोल को अब एक्टर सचिन श्रॉफ निभा रहे हैं. पिछले कुछ सालों में कई सारे मशहूर सितारों ने तारक मेहता शो छोड़ दिया है. इसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इन कलाकारों के जाने की असली वजह सबके सामने रखी है.  

प्रोड्यूसर बोले कोई शो छोड़कर जाता है तो दुख

शो के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Kumar Modi)  ने लगातार शो छोड़कर जा रहे कलाकारों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में असित मोदी ने कहा कि "हम पिछले 14 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं 15वें साल में एंट्री करने वाले हैं. इस बार हम नई कहानियों और आडियाज पर काम कर रहे हैं. मेरे लिए मेरी पूरी टीम एक परिवार की तरह है जब भी कोई छोड़कर जाता है मुझे दुख होता है. मैं नहीं चाहता कि लोग शो छोड़कर जाएं."

यह कोई डेली सोप नहीं है

प्रोड्यूसर ने आगे कहा, "तारक मेहता शो कोई कोई डेली सोप नहीं है. हर किसी की अपनी जरूरत होती है, इसलिए मैं किसी पर इल्जाम नहीं लगा रहा हूं. मैं कई बार उनकी जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पाता हूं. लाइफ में बदलाव जरूरी है और हमें इस बदलाव को पॉजिटिव तरीके से लेकर शो से अलविदा कह रहे लोगों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देना चाहिए."

दयाबेन की वापसी होगी या नहीं? 

इतना ही नहीं तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर ने शो में नई दयाबेन एंट्री पर भी बात की. उन्होंने बताया कि पुरानी दयाबेन यानी दिशा वकानी शो से दोबारा जुड़ेंगी या नहीं? असित मोदी ने कहा, "दया भाभी के किरदार की वापसी एक कभी ना समाप्त होने वाली बहस जैसी हो गई है। दया का रोल ऐसा है कि शो के प्रशंसक आज भी उससे उबर नहीं पाए हैं. दिशा को शो को अलविदा कहे हुए 5 साल बीत गए हैं लेकिन लोगों को आज भी दयाबेन के आने का इंतजार है. मैं उनकी बहुत रिस्पेक्ट करता हूं। मैंने पूरे कोरोना काल में उनका इंतजार किया तथा आज भी करता हू. यह चमत्कार ही होगा अगर वो शो में वापसी करती हैं तो."

ये स्टार्स छोड़ चुके हैं तारक मेहता शो

बता दें कि, तारक मेहता शो से अब तक सभी लीडिंग स्टार्स ने किनारा कर लिया है. शो से शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha), दिशा वकानी (Disha Vakani), राज अनादकट (Raj Anadkat), मोनिका भदौरिया (Monika Bhadoriya), मिस्टर सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) और अंजली भाभी उर्फ नेहा मेहता (Neha Mehta) की भी छुट्टी हो चुकी हैं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget