एक्सप्लोरर

Sushant Singh Death Anniversary: फिर आई सुशांत सिंह राजपूत की याद... एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुए सेलेब्स, बहन बोलीं- 'हार मान चुकी हूं...'

Sushant Singh Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज पूरे 4 साल हो गए हैं और परिवार-सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें याद करके भावुक हो रहे हैं.

Sushant Singh Death Anniversary: 14 जून साल 2020 के दिन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. आज उनके निधन को पूरे 4 साल हो गए हैं और परिवार-सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें याद करके भावुक हो रहे हैं. एक बार फिर सुशांत सिंह के फैंस उन्हें याद कर मायूस हो रहे हैं. जहां एक तरफ अंकिता लोखंडे ने सुशांत की फोटो शेयर कर स्टोरी लगाई हुई है. वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिवंगत एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है. 

फिर आई सुशांत सिंह राजपूत की याद

सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने इमोशनल पोस्ट शेयर की. अंकिता लोखंडे ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुशांत की फोटो लगाई हुई है. बता दें कि 'पवित्र रिश्ता' में अंकिता लोखंडे ने 'अर्चना' नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जबकि सुशांत सिंह राजपूत ने 'मानव' का किरदार निभाया था. इस शो से दोनों को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी. दोनों ने अंकिता और सुशांत ने लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. 


Sushant Singh Death Anniversary: फिर आई सुशांत सिंह राजपूत की याद... एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुए सेलेब्स, बहन बोलीं- 'हार मान चुकी हूं...

सुशांत की बहन श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने भाई सुशांत का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में सुशांत अपनी बहनों के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में श्वेता ने एक इमोशनल नोट लिखते हुए कहा कि, 'भाई, आपको हमें छोड़े हुए 4 साल हो गए हैं और हम अभी भी नहीं जानते कि 14 जून, 2020 को क्या हुआ था. आपकी मौत एक रहस्य बनी हुई है. मैं सच्चाई के लिए अधिकारियों से अनगिनत बार गुहार लगा चुकी हूं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirti)

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने आगे कहा- 'मैं अपना धैर्य खो रही हूं और अब धीरे-धीरे हार मान रही हूं. लेकिन आज आखिरी बार मैं हर उस व्यक्ति से पूछना चाहती हूं जो इस मामले में मदद कर सकता है. अपने दिल पर हाथ रखें और खुद से पूछें, क्या हम ये जानने के लायक नहीं हैं कि हमारे भाई सुशांत के साथ क्या हुआ? ये एक राजनीतिक एजेंडा क्यों बन गया है? ये इतना सीधा क्यों नहीं हो सकता कि ये बताया जाए कि उस दिन क्या पाया गया और माना जाता है कि क्या हुआ था? प्लीज मैं विनती कर रही हूं. हमें एक परिवार समझकर आगे बढ़ने में मदद करें.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirti)

वहीं सुशांत की दूसरी पोस्ट शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा- 'क्या इस क्रूर दुनिया में प्यार करना उसकी गलती थी? सुशांत के साथ अन्याय के 4 साल हो गए. क्या वह इसके लायक है?' श्वेता सिंह कीर्ति की इस पोस्ट पर फैंस भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं. इसके अलावा साथ ही सुशांत के करीबी दोस्त और एक्टर महेश शेट्टी ने भी उनके लिए न्याय की मांग करते हुए पोस्ट शेयर किया. 

'और कितनी देर?'

महेश शेट्टी ने न्याय की मांग करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'और कितनी देर? मैं और कितना सोच रहा हूं? एक और साल बीत गया... ये आसान हो जाता है और समय सब कुछ ठीक कर देता है, लेकिन सवाल परेशान करते रहते हैं, जिससे यह और भी मुश्किल हो जाता है...मैं इंतजार करता रहता हूं, देश के कानून में अपना विश्वास बनाए रखता हूं लेकिन मैं जानने का हकदार हूं... हम जानने के लायक हैं कि आखिर सुशांत को न्याय कब मिलेगा?'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput)

इसके अलावा 'खतरों के खिलाड़ी 14' फेम अभिषेक कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत की बरसी पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'भला तुझे आज भी कौन भूल पाया है.' 

बता दें कि 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के बांद्रा में स्थित फ्लैट में मिला था. सुशांत की मौत का कारण मुंबई पुलिस ने सुसाइड बताया था , हालांकि एक्टर के परिवारवालों का कहना था कि उनका मर्डर हुआ है. लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत एक रहस्य बनी हुई है. 

 

यह भी पढ़ें:  बेटे रुहान के पहले बर्थडे के लिए दीपिका-शोएब क्या कर रहे हैं प्लानिंग? कपल ने व्लॉग में किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशय मिश्रा संग प्रणाली राठौड़ ने रिश्ता किया कन्फर्म? इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
आशय मिश्रा संग प्रणाली राठौड़ ने रिश्ता किया कन्फर्म? इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
'अनुपमा' में होगी अनुज कपाड़िया की वापसी? 'बिग बॉस 19' जीतने के बाद व्लॉग में गौरव खन्ना ने किए कई खुलासे
'अनुपमा' में होगी अनुज कपाड़िया की वापसी? 'बिग बॉस 19' जीतने के बाद व्लॉग में गौरव खन्ना ने किए कई खुलासे
प्रियंक शर्मा या पर्ल वी पुरी? अंश गुजराल के बेटे की धमाकेदार एंट्री से विरानी परिवार में मचेगा बवाल
प्रियंक शर्मा या पर्ल वी पुरी? अंश गुजराल के बेटे की धमाकेदार एंट्री से विरानी परिवार में मचेगा बवाल
'जो होना है वो होकर रहेगा', वीडियो में रो पड़ीं दीपिका कक्कड़, शोएब ने बताया अभी और भी टेस्ट बाकी हैं
'जो होना है वो होकर रहेगा', वीडियो में रो पड़ीं दीपिका कक्कड़, शोएब ने बताया अभी और भी टेस्ट बाकी हैं

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget