Bigg Boss 12: दीपक के लिए पिघल रहा है सोमी का दिल, ये वीडियो है सबूत
Bigg Boss 12: दीपक ठाकुर पहले ही सभी घरवालों के सामने सोमी को लेकर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं.

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' की शुरुआत को करीब 2 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी अबतक बिग बॉस 12 में पहले के किसी सीजन की तरह कंटेस्टेंट्स की लव स्टोरी देखने को नहीं मिली है. हालांकि बिग बॉस 12 में दीपक ने सोमी के लिए अपने एकतरफा प्यारा का इजहार जरूर किया है.
बिग बॉस 12 के ताजा अनसीन वीडियो को देखकर लगता है कि अब धीरे-धीरे सोमी का दिल भी दीपक पर आने लगा है. दरअसल, इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान दीपक के सिर पर चोट लग जाती है. सोमी को जैसे ही मालूम चलता है कि दीपक को चोट लगी है, तो वह तुरंत से उसके पास आ जाती और उसका हाल पूछने लगती है.

दीपक सोमी को बताता है कि उसके सिर में दर्द हो रहा है. दीपक की बात सुनने के बाद सोमी उसका ख्याल रखते हुए सिर को दबाने लगती है. इतना ही नहीं घरवालों के छेड़ने के बावजूद सोमी घर के अंदर जाकर दीपक के लिए दवाई भी लेकर आती है.
इससे पहले वीकेंड का वार एपिसोड में सोमी के घरवालों ने कहा था कि उन्हें दीपक के प्यार से कोई प्रॉब्लम नहीं है. इतना ही नहीं पिछले तीन हफ्तों से दीपक ने खुद को दांव पर लगाकर सोमी को नॉमिनेशन से बचाया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लगता है कि दीपक के बलिदान देखकर सोमी का दिल थोड़ा तो पिघलने लगा है.
Source: IOCL

























