एक्सप्लोरर

Sofia Hayat ने कास्टिंग डायरेक्टर्स को ठहराया तुनिषा शर्मा के सुसाइड का जिम्मेदार! कही ये बड़ी बात

Sofia Hayat On Tunisha Sharma Death Case: 'बिग बॉस' फेम सोफिया हयात ने तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है और शो के मेकर्स को इसका जिम्मेदार ठहराया है.

Sofia Hayat On Tunisha Sharma Suicide Case: 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' फेम एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को लेकर आए दिन कोई न कोई सेलिब्रिटी अपनी हैरानगी जाहिर कर रहा है. उनके निधन पर अब ‘बिग बॉस 7’ फेम सोफिया हयात (Sofia Hayat) ने रिएक्शन दिया है. सोफिया का कहना है कि, तुनिषा शर्मा के सुसाइड के जिम्मेदार मेकर्स और कास्टिंग डायरेक्टर्स हैं. उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि, डायरेक्टर्स या प्रोड्यूसर बड़ी उम्र के लड़कों के साथ छोटी लड़कियों को रोमांस करने के लिए कहते हैं.

तुनिषा केस में सोफिया ने मेकर्स को बताया ‘दोषी’

सोफिया हयात ने ईटाइम्स संग बातचीत में कहा, “दुख होता है ये देखकर कि यंग स्टार्स अपने फेल रिलेशनशिप के लिए सुसाइड कर रहे हैं. मुझे सीरियसली लगता है कि मेकर्स ऐसे केसेस में दोषी होते हैं. वे यंग एक्ट्रेसेस को हायर करते हैं और बड़ी उम्र के लड़कों के साथ कास्ट करते हैं और प्रोजेक्ट्स के लिए उन्हें रोमांस करवाते हैं. ऐसी बच्चियों जिन्होंने अपना करियर शुरू ही किया है और वे असलीयत नहीं जानती हैं, वे शूटिंग के दौरान आसानी से मेनुपुलेट हो जाती हैं और बड़ी उम्र के आदमियों के साथ सेक्सुअली इनवोल्व हो जाती हैं. मैं ये अच्छे से जानती हूं, क्योंकि मेरे साथ भी प्रोड्यूसर्स ने ऐसा ही किया है, लेकिन मैं हमेशा उन्हें दूसरे डायरेक्शन में घुमा देती थी.”

सोफिया ने शो के मेकर्स पर उठाए सवाल

सोफिया हयात ने आगे कहा कि, यंग स्टार्स को इंडस्ट्री में आने से पहले प्रॉपर ट्रेनिंग ले लेनी चाहिए. सोफिया ने तुनिषा के शो के मेकर्स पर भी सवाल उठाया कि, वे चुप क्यों हैं और क्यों उन्होंने अभी तक इस केस में कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है? पैसा ही सबकुछ है, इसलिए बिना इनवेस्टिगेशन के सभी सुसाइड केसे बंद कर दिए जाते हैं. सीनियर पोजिशन के लोग पुलिस को पैसे देकर केस को बंद करवा देते हैं. इसके अलावा सोफिया हयात ने अपनी जिंदगी में हुई घटना को भी याद किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat)

सोफिया ने बताई अपनी आपबीती

सोफिया ने कहा, “सेट पर लोगों ने मुझे मेरी नैतिकता से समझौता करने के लिए कहा और मेरे साथ इतना गंदा व्यवहार किया, जिसकी वजह से मैं खूब रोई. एक बार एक मॉल में फिल्म के प्रमोशन के लिए मुझे जाना था. मैंने अपने मेकअप आर्टिस्ट और स्टाइलिश को खुद ही पेमेंट किया था. ये बात मैंने कुछ एक्ट्रेसेस को बताई थी, जिससे मेकर्स को ये बात पता चल गई थी. मॉल जाने से एक घंटे पहले मेकर्स ने मुझसे प्रमोशन का हिस्सा बनाने से इनकार कर दिया. यही नहीं, उन्होंने मुझे फिल्म के पोस्टर से भी बाहर कर दिया. मैं मॉल के बीच में रोने लगी थी. वही निर्माता और निर्देशक टीम हमें उन लोगों के साथ डिनर और क्लब में जाने के लिए कहती रही, जिन्होंने फिल्म को फंड किया था.”

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: अर्चना से लड़ाई के बाद गुस्से से आगबबूला हुए शालीन, घर में मचाई तोड़ फोड़, बोले- 'ये शो नहीं है अच्छा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन, काजी पर भड़कीं
34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन
बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget