एक्सप्लोरर

कौन हैं Sapna Choudhary? जो बनना चाहती थीं इंस्पेक्टर, बन गईं डांसर और जहर खाकर हुईं मशहूर

Sapna Choudhary Untold Story: सपना चौधरी आज काफी पॉपुलर हैं. उन्हें ये पॉपुलैरिटी आसानी से नहीं मिली. इसके पीछे उनकी स्ट्रगल और मेहनत है.बता दें एक घटना ने सपना को काफी पॉपुलर कर दिया.

Sapna Choudhary Biography: सपना चौधरी अपने किलर मूव्स की वजह से हमेशा ही सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं. सपना वैसे तो पहले से ही काफी पॉपुलर थीं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने के बाद मिली. बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन भी देखने को मिला लेकिन क्या आप जानते हैं सपना हैं कौन और कैसे वो लाखों दिलों की धड़कने बन गईं. हम अपने इस आर्टिकल के जरिए सपना (Sapna) की लाइफ से जुड़ी ऐसे ही किस्से को शेयर करने जा रहे हैं...दरअसल सपना चौधरी शुरुआती दौर में डांसर नहीं बल्कि इंस्पेक्टर बनना चाहती थीं लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उन्हें डांसर बनना पड़ा. मगर स्टार तो सपना जहर खाने वाली घटना के बाद ही बनीं.

सपना (Sapna) ने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि उनका सपना पुलिस अफसर बनने का था, लेकिन डांस को अपना करियर बनना पड़ जाएगा ये तो कभी नहीं सोचा था उन्होंने. एक घटना के बाद सपना की लाइफ पूरी तरह से बदल गई और उन्हें अपने दिल की ख्वाहिश दिल में ही दबानी पड़ गई. सपना जब महज 12 साल की थीं, तो उनके पिता की डेथ हो गई थी. पिता की मौत के बाद आर्थिक तंगी की वजह से घर को भी गिरवी रखना पड़ गया. ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी सपना के कंधो पर आ गई और उन्हें कर्ज भी चुकाना था. यही वजह थी कि सपना ने अपने शौक को अपना पेशा बना लिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

ये भी पढ़ें:- Rajinikanth ने इस तरह किया 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने का आग्रह, बोले- जाति, धर्म और राजनीति से परे होकर शहीदों का करें सम्मान

सपना (Sapna) का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बा नजफगढ़ में 25 सितंबर 1990 में हुआ था. डांसर ने रोहतक से ही अपनी शुरुआती शिक्षा ली. उनके पिता एक निजी कंपनी में उस वक्त काम किया करते थे. कैथल की पुंडरी में सपना ने अपना सबसे पहला प्रोग्राम किया था, लेकिन इसके बदले कुछ भी नहीं मिला था उन्हें. उसके बाद 3100 रुपये मिले थे उन्हें. उस वक्त सपना 30 से 35 प्रोग्राम करती थीं तो उनके घर का गुजारा चलता था. अब सपना एक इवेंट के लिए लाखों में चार्ज करती हैं. सपना को तो उनके पहले गान सॉलिड बॉडी ने ही पॉपुलर कर दिया था.

सपना (Sapna) इतनी पॉपुलर हो गईं कि लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहने लगे. हालांकि इसी दौरान सपना ने एक प्रोग्राम के दौरान रागनी गाई, जिससे विवादों में आ गईं. सपना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई और एसआईटी भी गठित हुई. काफी कुछ लिखा गया फेसबुक पर सपना के लिए, जिसे वो बर्दाश्त नहीं कर पाईं और जहर खा लिया. हालांकि सपना बच तो गईं, लेकिन काफी दिनों उन्हें आईसीयू में रहना पड़ा था. सपना को इससे फायदा ये हुआ कि वो और भी ज्यादा पॉपुलर हो गईं और सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में पहुंच गईं.

ये भी पढ़ें:-Anil Kapoor On Rakesh Jhunjhunwala: अनिल कपूर ने कुछ इस तरह किया राकेश झुनझुनवाला को याद, बताया परिवार और बेटी का शुभचिंतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget