एक्सप्लोरर

जितना कर सकती हूं उतना एक्सपेरिमेंट करना चाहूंगी: साक्षी तंवर

नई दिल्ली: एक्ट्रेस साक्षी तंवर का कहना है कि उन्हें अलग अलग किरदार निभाना पसंद है और फिलहाल वह किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने की आजादी का खुलकर आनंद ले रही हैं. टीवी शो 'कहानी घर-घर की' से घर-घर में मशहूर हुईं साक्षी ने अपनी हालिया फिल्म 'दंगल' में 'दया कौर' के रूप में और टीवी सीरीज '24 : सीजन-2' में 'शिबानी मलिक' के रूप में वाहवाही बटोरी.

एक्ट्रेस अब वेब सीरीज 'कर ले तू भी मोहब्बत' के जरिए डिजिटल दुनिया में आगाज करने जा रही हैं. यह एकता कपूर के आगामी डिजिटल एप 'एएलटी बालाजी' पर दिखाया जाएगा. इस सीरीज में राम कपूर भी साक्षी के अपोजिट नजर आने वाले हैं.

साक्षी ने कहा, "मैं अब जिंदगी के उस मोड़ पर हूं जहां मैं खुद को मिलने वाले किरदारों के साथ जितना एक्सपेरिमेंट कर सकूं, उतना करना चाहती हूं. " उन्होंने कहा, "शो '24 : सीजन-2' में 'शिबानी मलिक' के किरदार को निभाने में मुझे सबसे ज्यादा मजा आया क्योंकि इसने मुझे बतौर कलाकार एक शेड को दिखाने का मौका दिया. '24' जैसे शोज बन रहे हैं और अलग सब्जेक्ट पर ध्यान देने की कोशिश कर रहे हैं."

साक्षी ने बताया कि 'कर ले तू मोहब्बत' को उन्होंने फिल्म 'दंगल' से पहले साइन किया था. साक्षी कहती हैं कि एक समय पर वह एक ही शो या फिल्म में काम करती हैं और हर शो के बाद कुछ समय के लिए रुकती जरूर हैं और अच्छे प्रोजेक्ट्स का इंतजार करती हैं.

'कर ले तू मोहब्बत' में वह राम कपूर के साथ नजर आएंगी. दोनों की जोड़ी को टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में दर्शकों ने पसंद किया था.

पर्दे पर दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री के बारे में राम ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो किसी भी जोड़ी के लिए दो चीजें जरूरी हैं चाहे वह शाहरुख-काजोल की जोड़ी हो या किसी और की... दोनों जो भी काम करें, बढ़िया करें और उन्हें एक-दूसरे के साथ सहज महसूस करना चाहिए."

साक्षी ने बताया कि दोनों का स्वभाव एक-दूसरे के बिल्कुल अलग है, पसंद-नापसंद भी अलग है और शायद यही वजह है कि पर्दे पर दोनों की जोड़ी पसंद की जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग, हाथों में रचाई मेहंदी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget