एक्सप्लोरर

सिद्धार्थ शुक्ला की शक्ल नहीं देखना चाहती थीं रश्मि देसाई, 'बिग बॉस' में होती थी खूब लड़ाई, सालों बाद बताई वजह

Rashami Desai On Sidharth Shukla: रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच अक्सर लड़ाई होती थी. इसे लेकर रश्मि ने बताया है कि एक्टर के साथ उनके कुछ मसले थे जिनके बारे में उन्होंने कभी बात नहीं की.

Rashami Desai On Feud With Sidharth Shukla: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने भले ही पर्दे पर रोमांटिक कपल का किरदार अदा किया हो, लेकिन रियल लाइफ में दोनों के बीच रिश्ते कभी खास नहीं रहे. 'बिग बॉस 15' में भी जब दोनों साथ आए तो वे अक्सर लड़ते-झगड़ते ही दिखाई दिए. अब सालों बाद एक्ट्रेस ने इसपर बात की है.

भारती सिंह के पॉडकास्ट में बात करते हुए रश्मि देसाई ने कहा- 'मैंने सिद्धार्थ के साथ काम किया है और मेरा एक्सपीरियंस बहुत अलग रहा है. बिग बॉस में लोगों ने हमें बहुत अलग नजरिए से देखा है, हम लड़ते थे क्योंकि सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मेरा पुराना रिश्ता है. ये बहुत कड़वा हो गया था, डेढ़ से 2 साल तक हमने साथ काम किया, इतने मतभेद हो गए थे कि हम एक-दूसरे से बात नहीं करते थे.'

एक-दूसरे का चेहरा नहीं देखना चाहते थे रश्मि-सिद्धार्थ
रश्मि ने आगे कहा- 'हमने 9 महीने तक एक-दूसरे से बात नहीं की, हमारे बीच इतने मतभेद थे कि हम एक-दूसरे का चेहरा भी नहीं देखना चाहते थे. लेकिन जब हमने काम किया, तो हम दोनों बहुत प्रोफेशनल थे. रश्मि बताती हैं- मेरी भतीजी उनसे बहुत प्यार करती थी और हमेशा सेट पर सबसे पहले उनसे मिलने जाती थी, वो उसके साथ खेलते भी थे, उन्हें बच्चे बहुत पसंद थे. भले ही हमारे बीच मतभेद थे, लेकिन मैं उन्हें बातचीत करने से नहीं रोकती थी.'

क्यों होती थी रश्मि-सिद्धार्थ की बहस?
'दिल से दिल तक' एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ संग अपने मतभेदों की वजह पर भी आगे बात की. एक्ट्रेस ने कहा- 'प्रोफेशनली हमारे बीच कुछ मसले थे, पर्सनली भी हमारे बीच एक इतिहास था जिसके बारे में मैंने तब बात नहीं की थी और न ही मैं अब इसके बारे में बात करूंगी. मैं उसकी इज्जत करती हूं और अब जब वो नहीं है, तो इसका कोई मतलब भी नहीं है. सिर्फ इसलिए कि हम साथ नहीं रहते थे इसका मतलब ये नहीं है कि वो एक बुरा इंसान था.'

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: भगवा साड़ी और गले में रुद्राक्ष पहने महाकुंभ पहुंचीं रीवा अरोड़ा, संगम में डुबकी लगा दिए ऐसे पोज, देखें तस्वीरें

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मशहूर एक्टर राजेश कुमार की शादी के 22 साल पूरे, पत्नी के लिए लिखा खास नोट
मशहूर एक्टर राजेश कुमार की शादी के 22 साल पूरे, पत्नी के लिए लिखा खास नोट
हर्षद चोपड़ा-जेनिफर विंगेट या श्वेता तिवारी-रोनित रॉय, स्टार प्लस के नए में शो में कौन सी जोड़ी दिखेगी?
हर्षद चोपड़ा-जेनिफर विंगेट या श्वेता तिवारी-रोनित रॉय, स्टार प्लस के नए में शो में कौन सी जोड़ी दिखेगी?
TRP Report: क्योंकि सास भी कभी बहू थी-अनुपमा जैसे शोज टीआरपी में पिछड़े, ये दो सीरियल्स बने टीवी किंग, जानें टीआरपी में कौन निकला
क्योंकि सास भी कभी बहू थी-अनुपमा जैसे शोज टीआरपी में पिछड़े, ये दो सीरियल्स बने टीवी किंग, जानें टीआरपी में कौन निकला
मौनी रॉय से शादी के बाद सूरज नांबियार को होता था इग्नोर फील? कपल के तलाक की असल वजह का हुआ खुलासा!
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की क्या है असल वजह? हो गया खुलासा!

वीडियोज

Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
Petrol-Diesel Price Hike | Janhit with Chitra Tripathi: महंगाई का 'जेब जलाओ' मिशन चालू! | Inflation
Bharat Ki Baat : सरकार ने माना..'नीट पेपर लीक हुआ' | NEET Paper Leak | CBI | Dharmendra Pradhan
Petrol-Diesel Price | Sandeep Chaudhary: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ेंगे LPG के दाम? | Inflation News
Petrol-Diesel CNG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का करंट, CNG की कीमतें बढ़ी | Inflation News | Delhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
Mumbra News: मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
मुंबई से सटे मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
Friday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी
बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास; भारतीय खिलाड़ी पिछड़ी
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास
डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
AI Digital Harassment: AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
Embed widget