एक्सप्लोरर

BB OTT 2 से हुए एविक्शन पर  Puneet Superstar ने अब तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं रियलिटी शो फेमस करता हूं ना कि...'

 Puneet Superstar: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पुनीत सुपरस्टार को बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस में एंट्री करने के 24 घंटे के अंदर ही एविक्ट कर दिया गया था. वहीं अब यूट्यूबर ने पहली बार इस बारे में बात की है.

 Puneet Superstar On BB OTT 2: बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 हाल ही में खत्म हुआ है. इस शो के विनर एल्विश यादव रहे हैं. वहीं बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने वालों में  सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पुनीत सुपरस्टार भी शामिल थे. हालांकि, बिग बॉस ओटीटी हाउस में पुनीत सुपरस्टार के बर्ताव की वजह से एंट्री के 24 घंटे के भीतर ही  बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. वहीं हाल ही में पुनीत सुपरस्टार ने शो से अपने एविक्शन के बारे में बात की.

बिग बॉस ओटीटी 2 से अपने एविक्शन पर क्या बोले पुनीत सुपरस्टार
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फेमस यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे. लेकिन ये उनका बैडलक रहा कि  वह शो से बाहर होने वाले पहले प्रतियोगी बन गए. हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने एविक्शन के बारे में खुलकर बात की.

पुनीत ने कहा, "मैंने 2015 में सोशल मीडिया पर एंट्री की थी और पिछले 8 वर्षों से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हूं. तब से लेकर अब तक मैंने इतने उतार-चढ़ाव देखे हैं कि अब मुझ पर किसी चीज का असर नहीं होता. उस दौरान मैं पहले ही एक प्लेटफॉर्म पर 16 हजार वीडियो बना चुका था और फिर भी मैं वायरल नहीं हुआ. जरा सोचो उस वक्त मुझे कितनी निराशा हुई होगी. इसलिए, एक दिन के भीतर बिग बॉस ओटीटी 2 के घर से बाहर होना मेरे लिए कोई झटका नहीं था. ऐसी चीजें तो मेरे साथ लाखों बारी हुई हैं. मैंने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए जीवन में इतना कुछ झेला है कि यह सब मुझे परेशान या प्रभावित नहीं करता है."

पुनीत सुपरस्टार ने अपने स्ट्रगल पर की बात
पुनीत ने आगे बताया कि वह इस समय अपनी लाइफ के एक ऐसे फेज में हैं, जहां अगर उन्हें एक फाइनेंशियल झटका भी लगता है तो इसका उन पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा, 'मैंने बहुत संघर्ष किया है. रियलिटी शो को पुनीत सुपरस्टार फेमस करेगा ना की रियलिटी शो पुनीत सुपरस्टार को. जिस रियलिटी शो को फेमस होना हो प्लीज मुझसे कॉन्टेक्ट करें वरना मुझे फोन न करें. पुनीत सुपरस्टार ने ये भी मेंशन किया कि dगर यह किस्मत में है, तो उन्हें पैसा और अवसर मिलेंगा, वरना उसे कुछ हासिल नहीं होगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह बुरे अनुभवों से गुजरे हैं और केवल अपने भाग्य के भरोसे जिंदा हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prakash kumar (@puneetsuper_starrrr)

 

पुनीत सुपरस्टार करियर
पुनीत सुपरस्टार एक इंडियन कॉन्टेंट मेकर हैं.वे कईं सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर फनी वीडियो शेयर करने  के लिए फेमस हैं. उनका सफर 2016 में टिकटॉक ट्रेंड से शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे पॉपुलैरिटी हासिल करता गयाय उन्होंने इस साल की शुरुआत में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में भाग लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी.

ये भी पढ़ें: KBC 15: 'चंद्रयान 3' की सफल लैंडिंग का Amitabh Bachchan ने कविता पढ़ मनाया जश्न, बोले- 'हुआ तब गुमान जब चांद पर हमने लिखा जय हिंदुस्तान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget