एक्सप्लोरर

KBC 15: 'चंद्रयान 3' की सफल लैंडिंग का Amitabh Bachchan ने कविता पढ़ मनाया जश्न, बोले- 'हुआ तब गुमान जब चांद पर हमने लिखा जय हिंदुस्तान'

KBC 15: कौन बनेगा करोड़पति के इंस्टाग्राम पेज पर अमिताभ बच्चन की एक वीडियो शेयर की गई है. जिसमें बिग बी चंद्रयान 3 के सफल लॉन्च पर अपनी दमदार आवाज में कविता पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं.

Amitabh Bachchan On Chandrayan 3 In KBC 15: भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है. इस ऐतिहासिक पल पर खुशी से झूमते हुए टेलीविजन और बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसरो को शुभकामनाएं दी. वहीं इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने पर बॉलीवुड के मेगास्टार और कौन बनेगा करोड़पति 15 के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी इसरो को उनकी सराहनीय उपलब्धि के लिए सलाम करते हुए एक कविता पढ़ी.

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का अमिताभ ने कविता पढ़ मनाया जश्न
कौन बनेगा करोड़पति 15 के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर की गई है. जिसमें अमिताभ बच्चन कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं. जब बिग बी भारत के ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाते हुए कुछ लाइंस बोलते हैं तो उनकी आवाज़ रोंगटे खड़े कर देती है.

अमिताभ बच्चन अपनी कविता में कहते हैं, “ ये सजता, संवरता निखरता ये देश, जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष, ये वादे इरादे ये कसम ये नईं, ये मेहनत, मशक्कत ये खुद पे यकीन, यही है यही है सुनहरा सा भारत, हवा में हुनर है, फिजा में महारत, जमीन को फलक को हुआ तब गुमान,लिखा चांद पर हमने जय हिंदुस्तान, लहर है सहर है ये बदलाव की, वतन के जतन से सजे ख्वाब की, जता दो बता दो कि तुम कम नहीं, विजय का लहराना है परचम यही. जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू, बना दो तुम भारत को सब का गुरू, अमर वो, अटल वो अमिट दास्तान, जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान. जय हिंद.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

भारत ने चंद्रमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया
यकीनन भारत ने चंद्रमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया हैं क्योंकि उसने चंद्रमा के रहस्यमय दक्षिणी ध्रुव पर अपना अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक उतारा.  न केवल आम आदमी बल्कि तमाम मशहूर हस्तियों ने अंतरिक्ष यान के चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान सांस रोककर लाइव टेलीकास्ट भी देखा. बता दें कि  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान -3 मिशन श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में शुरू हुई 40 दिनों की यात्रा के बाद सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर गया है, 23 अगस्त को विक्रम लैंडर ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी.

ये भी पढ़ें:-Gadar 2 Vs OMG 2 Box Office Collection Day 13: 'गदर 2' की तूफानी रफ्तार होने लगी अब कम, OMG 2 की भी घट गई कमाई, जानें-13वें दिन का कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बैक पेन हुआ, फीवर आ गया...', दीपिका कक्कड़ ने बयां किया कैंसर का दर्द, इम्यूनोथेरेपी में आई दिक्कत
'बैक पेन हुआ, फीवर आ गया...', दीपिका कक्कड़ ने बयां किया कैंसर का दर्द, इम्यूनोथेरेपी में आई दिक्कत
TV TRP Report: इस शो ने 'वसुधा' से छीनी नंबर 1 की कुर्सी, टॉप 5 से बाहर हुआ ये पॉपुलर सीरियल
टीआरपी रिपोर्ट: इस शो ने 'वसुधा' से छीनी नंबर 1 की कुर्सी, टॉप 5 से बाहर हुआ ये पॉपुलर सीरियल
'5 लेयर्स कटीं, खांसी आने पर पूरी बॉडी हिल जा रही', दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया डिलीवरी के बाद का दर्द
'5 लेयर्स कटीं खांसी आने पर बॉडी हिल जा रही' दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया डिलीवरी के बाद का दर्द
TV Serial Spoilers: अंश और प्रेम के बीच छिड़ेगी तीखी बहस, वसुधा की राह में मुश्किलें खड़ी करेंगी चंद्रिका देवी
अंश और प्रेम के बीच छिड़ेगी तीखी बहस, वसुधा की राह में मुश्किलें खड़ी करेंगी चंद्रिका देवी

वीडियोज

TMC Crisis | Mamata | Mahadangal: अभिषेक बनर्जी का 'भतीजा प्रेम' ममता पर पड़ा भारी!
Chaar Ki Chaal: योगी का 'राम बाण'! | UP Election 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Politics
Sansani:कॉमेडी शो में लेडी डॉक्टर का अश्लील कांड !
Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
UP Weather: यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम; जानें अपडेट
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 1: 'भारत भाग्य विधाता' की ठंडी रही ओपनिंग, कंगना की 'इमरजेंसी'-'तेजस' को भी नहीं पाई मात, जानें- कलेक्शन
'भारत भाग्य विधाता' की ठंडी रही ओपनिंग, कंगना की 'इमरजेंसी'-'तेजस' को भी नहीं पाई मात
T20 World Cup 2026: पहले मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश, टूटे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड; इंग्लैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा
पहले मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश, टूटे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड; इंग्लैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा
'समझौते के करीब ईरान और US'..., तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें
'समझौते के करीब ईरान और US'..., तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
UP Politics: यूपी की इस सीट के बदले BJP को 10 सीट देगी सुभासपा, ओपी राजभर के बेटे ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की इस सीट के बदले BJP को 10 सीट देगी सुभासपा, ओपी राजभर के बेटे ने किया बड़ा ऐलान
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
Embed widget