एक्सप्लोरर

Neha Kakkar का ट्रोलिंग पर छलका दर्द, Cry Baby कहे जाने पर बोलीं- मुझमें यह क्वालिटी है...

Neha Kakkar Trolls: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपना दुख जाहिर किया है.

Neha Kakkar On Trolls: बी-टाउन की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपनी जादुई आवाज के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं, जो सुपरहिट साबित हुए हैं. नेहा कक्कड़ ‘दिल को करार आया’, ‘याद पिया की आने लगी’, ‘ओ साकी साकी’, ‘दिलबर’ जैसे कई शानदार गाने दे चुकी हैं. फैमिली के साथ भजन कीर्तन गाने वालीं नेहा आज सिंगिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं. वह गाने के अलावा कई म्यूजिक शोज भी जज करती हैं. उनके गाने की तो हर कोई तारीफ करता है, लेकिन जब वह जज करती हैं तो ट्रोल हो जाती हैं. इसके पीछे की वजह है उनका रोना.

नेहा कक्कड़ कई सिंगिंग रियलिटी शोज जज कर चुकी हैं, जिनमें से एक ‘इंडियन आइडल’ (Indian Idol) भी है. नेहा ने इसी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी और वह बतौर कंटेस्टेंट बहुत जल्दी बाहर हो गई थीं, लेकिन किस्मत और मेहनत का फल है कि, आज वह उसी शो को जज कर रही हैं. हालांकि, शो जज करने के दौरान कई बार वह कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस देखकर रो पड़ती हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ता है. लोग उन्हें ‘क्राई बेबी’ तक कहते हैं. सिंगर ने अब इस पर चुप्पी तोड़ी है.

ट्रोल्स को नेहा कक्कड़ का जवाब

नेहा कक्कड़ ने हाल ही में ‘ईटाइम्स’ को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में ट्रोलिंग को लेकर बात की है. उन्होंने कहा, “मैं उन्हें दोष नहीं दे सकती. बहुत से लोग हैं, जो इमोशनल नहीं होते हैं. जो लोग इमोशनल नहीं होते हैं उनके लिए मैं नकली हूं, लेकिन लोग इमोशनल होते हैं वे मुझे समझेंगे और मुझसे रिलेट कर पाएंगे. आज के समय में ऐसे कई लोग हैं, जो दूसरों का दर्द महसूस नहीं कर सकते हैं और ना ही हेल्प करना चाहते हैं. मुझमें यह क्वालिटी है और मुझे इसका कोई मलाल नहीं है.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

रियलिटी शो में ड्रामा दिखाने पर नेहा कक्कड़

आज के समय में जितने भी रियलिटी शोज दिखाए जाते हैं, उनमें कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ से जुड़े इमोशनल मोमेंट भी शेयर किए जाते हैं. कई लोग इसकी भी आलोचना करते हैं. इस पर नेहा कक्कड़ ने कहा, “मैं इसे ड्रामा नहीं कहूंगी. किसी शो को दिलचस्प बनाने के लिए इन्हें शामिल किया गया है. सिर्फ गाना और डांस दिखाना उबाऊ हो सकता है, इसलिए हम कंटेस्टेंट्स और उनके परिवार पर भी फोकस करते हैं. दर्शक भी उनसे रिलेट करते हैं. जब हम दिखाते हैं कि, कैसे एक कंटेस्टेंट ने चीजों का त्याग करके एक लंबा सफर तय किया है तो लोग उनसे जुड़ते हैं क्योंकि हर कोई अपनी जिंदगी में किसी न किसी संघर्ष से गुजरता है. हम सिर्फ शो में दिखा रहे हैं कि, हमारे घरों में क्या होता है.” नेहा कक्कड़ 'इंडियन आइडल 13' (Indian Idol 13) में बतौर जज दिखाई देंगी.

यह भी पढ़ें

OMG! कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने इस साउथ स्टार को सरेआम कर दिया KISS, वायरल हुआ वीडियो

Raju Srivastava Health Updates: राजू श्रीवास्तव की सलामती की दुआ कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर, अब सारे अंग काम कर रहे हैं, लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget