एक्सप्लोरर

Raju Srivastava Health Updates: राजू श्रीवास्तव की सलामती की दुआ कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर, अब सारे अंग काम कर रहे हैं, लेकिन...

Raju Srivastava Health Update: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हार्ट अटैक के बाद से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं. वह करीब 11 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं.

Raju Srivastava Health Update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की सेहत को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है. अभिनेता और कॉमिक रियलिटी शोज के जज शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने ट्वीट कर के कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट जारी किया है. इसमें शेखर ने बताया कि राजू श्रीवास्तव की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. उन्होंने इसे महादेव की कृपा बताया है.  

बता दें कि, 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आ गया था, जिसके बाद कॉमेडियन को तुरंत ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. राजू की हालत काफी खराब थी लेकिन कॉमेडी किंग मौत को हराकर जिंदगी की ओर लौटते दिख रहे हैं. एक्टर शेखर सुमन ने राजू का हेल्थ अपडेट बताते हुए कहा कि उनके अंग अब सही से काम कर रहे हैं. ट्विटर पर शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव का हेल्थ अपडेट शेयर किया.

इस ट्वीट में शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने लिखा, "राजू के परिवार के मुताबिक उनके शरीर के अंगों ने ठीक प्रकार से काम करना शुरू कर दिया, हालांकि वह अभी भी बेहेश हैं. डॉक्टर का कहना है कि कॉमेडियन की हालात स्थिर बनी हुई है, लेकिन सेहत में तेज़ी से सुधार हो रहा है. सब महादेव की कृपा है. हर-हर महादेव!"

इससे पहले भी एक्टर ने राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर अपडेट जारी किया था. उन्होने बताया था कि, राजू अब गंभीर स्थिति से बाहर आ गए हैं, जिसमें वह पिछले कई दिनों से थे. सबसे अच्छे डॉक्टर और न्यूरोसर्जन उनका इलाज कर रहे हैं और चीजें बेहतर होती दिख रही हैं. मुझे लगता है कि राजू की अपनी लड़ने की इच्छा है और हमारी सामूहिक प्रार्थना भगवान द्वारा सुनी जा रही है. हर हर महादेव" 

शेखर सुमन के इस ट्वीट के बाद फैन्स ने राहत की सांस ली है. पूरे देश में फैंस अपने पंसदीदा कॉमेडियन के जल्द ठीक होकर घर लौटने की दुआं कर रहे हैं. 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal yadav0 ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी. राजपाल यादव ने लिखा था, "जल्दी ठीक हो जाओ राजू मेरे भाई, तुम्हें देखना मिस कर रहा हूं. आप जल्दी से अच्छे हो जाइये, हम सब आपके लिए दुआ कर रहे हैं और बेसब्री से आपका इंतजार कर रहे हैं." 

Raju Srivastava Health Updates: कोमा में हैं राजू श्रीवास्तव, मैनेजर ने दिया बड़ा हेल्थ अपडेट, जानें कैसी है अब हालत

दाऊद इब्राहिम पर चुटकुला सुनाया तो Raju Srivastava को मिली थी जान से मारने की धमकी, गजोधर भैया ने दिया था ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
TV Serial Spoilers: दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget