एक्सप्लोरर

Pyar Ka Pehla Naam: Radha Mohan शूटिंग के दौरान भारी बरसात से इस तरह जूझीं निहारिका रॉय!

Pyar Ka Pehla Naam: Radha Mohan : ज़ी टीवी का पॉपुलर फिक्शन शो ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन' (Pyar Ka Pehla Naam: Radha Mohan) आज के वृंदावन पर आधारित एक परिपक्व रोमांस की कहानी है.

Pyar Ka Pehla Naam: Radha Mohan : ज़ी टीवी का पॉपुलर फिक्शन शो ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन' (Pyar Ka Pehla Naam: Radha Mohan) आज के वृंदावन पर आधारित एक परिपक्व रोमांस की कहानी है. इसमें मोहन (शबीर अहलुवालिया) (Shabir Ahluwalia) की कहानी है, जो कभी एक खुशमिजाज और दिलकश युवक था, जिस पर लड़कियां मोहित हो जाया करती थीं. हालांकि आज मोहन की वो मुस्कान कहीं गुम हो गई है और अब वो एक गंभीर और चिड़चिड़ा इंसान बन गया है. दूसरी तरफ, राधा (निहारिका रॉय) एक धार्मिक और आशावादी लड़की है, जो मोहन के चेहरे पर एक बार फिर वही मुस्कान वापस लाना चाहती है.

जहां दर्शकों को हमारे प्यारे राधा और मोहन की कैमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है, वहीं अब आने वाले एपिसोड्स में होने वाला ड्रामा सभी को बांध लेगा. असल में हमारी अपनी राधा यानी निहारिका रॉय एक बड़ा स्टंट करती नजर आएंगी, जिसे देखकर सब दंग रह जाएंगे! शूटिंग के दौरान भारी बरसात के बावजूद निहारिका रॉय ने बहुत अच्छी तरह से एक रॉक-क्लाइंबिंग सीक्वेंस पूरा किया. हैरत की बात तो ये थी कि उन्होंने इससे पहले आज तक कभी रॉक-क्लाइंबिंग नहीं की थी और उन्होंने केवल एक दिन में इसे सीखा. भारी बारिश और छोटी-सी चोट के बावजूद उन्होंने बिना कोई चूक किए इस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की.

निहारिका रॉय बताती हैं, ''मैंने अपनी जिंदगी में इससे पहले कभी रॉक-क्लाइंबिंग नहीं की थी, लेकिन मैं ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन' के लिए पहली बार इसे करने के लिए बहुत उत्साहित थी. हालांकि मुझमें उत्साह था, लेकिन शूटिंग वाले दिन बारिश देखकर मैं नर्वस हो गई थी. मुझसे बताया गया था कि यह बहुत फिसलन भरा होगा, लेकिन मैंने एक गहरी सांस लेकर खुद को तैयार किया और फाइनल टेक के पहले हर संभव तरीके से खुद को प्रशिक्षित करने का फैसला किया. मैंने काफी जल्दी इसकी ट्रिक्स सीख लीं, लेकिन भारी बरसात और फिसलन भरे पत्थरों के चलते मेरे मन में थोड़ी आशंकाएं थीं, लेकिन मैं बताना चाहूंगी कि यह एक शानदार अनुभव रहा और एक मामूली चोट के बावजूद मैंने यह पूरा एक्शन सीक्वेंस मैनेज किया और इसके लिए मुझे अपने डायरेक्टर और को-एक्टर्स से बहुत तारीफें भी मिलीं. मैं वाकई उम्मीद करती हूं कि हमारे दर्शक भी इस सीक्वेंस को एंजॉय करेंगे और मुझ पर अपने प्यार और तारीफों की बरसात करेंगे.''

''प्यार का पहला नाम राधा मोहन'' के आगामी एपिसोड्स में जहां सारे दर्शक निहारिका रॉय को रॉक-क्लाइंबिंग स्टंट करते देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं यह देखना और भी दिलचस्प होगा कि राधा किस तरह मोहन की मदद करती है. क्या वो एक बार फिर मोहन के चेहरे पर मुस्कान लौटा पाएगी? या फिर उनकी योजना नाकाम हो जाएगी?

Ranveer Singh ही नहीं ये सितारे भी कैमरे के सामने उतार चुके हैं कपड़े, लिस्ट में आमिर खान का भी नाम शामिल

National Film Awards 2022: 'नेशनल फिल्म अवार्ड 2022' की आज होगी घोषणा, ये फिल्म और कलाकार हैं राष्ट्रीय पुरस्कार के दावेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग, हाथों में रचाई मेहंदी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget